• hi हिन्दी
  • en English
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
Tuesday, July 21, 2026
Jan Jivan
No Result
View All Result
  • Login
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
No Result
View All Result
Morning News
No Result
View All Result

2021 शेष जी

amlendu bhusan by amlendu bhusan
May 8, 2021
in HomeSlider, Opinion, विचार
0
2021 शेष जी
0
SHARES
32
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रो. जगमोहन सिंह राजपूत

मैं आज भी शेष जी की ही प्रतीक्षा कर रहा हूँ, उनका अनेक बार सुना वह वाक्य फिर सुनना चाहता हूँ: “डा.साहब, क्या आप फ्री हैं, मैं आ जाऊं, कुछ सत्संग होगा, अच्छा लगेगा!” मैं भी कहना चाहता हूँ: मैं घर पर हूँ आपकी प्रतीक्षा है, आ जाइए, मुरमुरे भी तैयार हैं! जीवन को सात दशकों से अधिक देख चुका हूँ, जानता हूँ कि यह वाक्य अब कभी सुनाई नहीं देगा, मगर इच्छा इतनी तीव्र क्यों है? आपके परिवार से बात करने का साहस नहीं जुटा पा रहा हूँ. वे लोग जो आपको अनेक दशकों से जानते रहे हैं, कितने बड़े सदमें हैं! मुझे ग्रेटर नॉएडा में रहते हुए ग्यारह वर्ष पूरे हो रहे हैं, २०१० में वह मई का ही महीना था, हम अपने मकान में पहली बार रहने आये थे, शेष जी वहां उपस्थित थे, गैस के सिलिंडर के लिए जैसे ही चर्चा की गई, शेष जी बोले कागज़ मुझे दीजये, उन्होंने फोन किया, सिलिंडर एक घंटे में आ गया, हमें आश्चर्य हुआ, बहुत अच्छा भी लगा था. २ April २०२१ को – ११ वर्ष बाद – मैंने फ़ोन किया मेरे घर में बिजली नहीं है, कंपनी में कोई सुनता नहीं है, हमारा इलेक्ट्रीशियन कोरोना से पीड़ित है, और शेष जी बीच में बोले पड़े मैं अभी किसी को भेजता हूँ, रात में आपने क्यों नहीं बताया. थोड़ी देर में इलेक्ट्रीशियन हमारे दरवाजे पर था. एक दिन पहले मैंने कहा मुझे कई लोगों का कोरोना टेस्ट करना है, घर पर आने के लिए प्रति व्यक्ति दो हजार रुपये मांगे जा रहे हैं, वे बोले आप यह सब खुद क्यों करते हैं, मैं प्रबंध कर रहा हूँ, वह नियत फीस लेगा, सही रसीद देगा. ऐसा ही हुआ. यह सब तब हो रहा था जब उनकी अस्वस्थता का पता उन्हें चल चूका होगा, मुझे नहीं बताया था, मुझे तो पांच मई को ही पता लगा कि वे अस्पताल में हैं. उस अस्पताल में जहा हम दोनो नें पांच मार्च को पहला और २० अप्रैल को दूसरा कोरोना का टीका साथ-साथ लगवाया था. पहलीबार हम एक गाड़ी में गए थे, दूसरी बार १९ April को ही उन्होंने कह दिया चूँकि मैं कलकत्ते से लौटा हूँ, अतः हम कल अलग अलग गाडी से चलेंगे, मैं आपके पास आऊंगा मगर अपनी गाड़ी में ही रहूँगा! ऐसा ही हुआ, २३ April को हमारी बात हुई, इस बार भी टीके का कोई विपरीत प्रभाव हम दोनों में किसी पर नहीं पड़ा था, यह संतोष का विषय था.
उन्हें मेरी चिंता थी, और यह ऐसा वह ग्यारह वर्ष करते रहे. उन्होंने मुझे एक पीढ़ी आगे मानकर मेरी देखभाल की. मैंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में तीन वर्ष भौतिकी विभाग में प्रवक्ता के पद पर अध्यापन और शोध किया था. अनेक महानुभाव हम दोनों के परिचित निकले जो उस विश्वविद्यालय और पूर्वांचल से जुड़े थे. शेष जी नें भी महाविद्यालय में अध्यापन से प्रारम्भ किया था, कहीं न कहीं वह भी हमारे जुडाव का एक माध्यम था. वे अध्यापन से पत्रकारिता में आये, मैं भौतिकी के अध्यापन और शोध से दूर होकर शिक्षा तथा शैक्षणिक प्रशासन में विस्थापित हुआ. संतुष्ट हम दोनों ही थे. मैंने प्रारम्भ से उनके अन्दर एक अत्यंत सराहनीय प्रवृत्ति पहचानी थी: दूसरों के लिए कुछ करने की तत्परता! परिचित या अपरिचित, सहायता करने के किसी भी अवसर को वे कभी भी हाथ से से नहीं जाने देते थे, पूरे जी-जान से उसमे लग जाते थे. कुछ वर्ष मेरे पड़ोस में पहले एक राज-मिस्त्री के बच्चे को सांप नें काट लिया, माता पिता सबसे नजदीकी अस्पताल में गए, उन्होंने तीन दिन रखा, डेढ़ लाख का बिल बनाया! मुझे जब बिलखते परिवार का पता चला, तो मैंने शेष जी को फोन किया –और कुछ कर भी नहीं सकता था – वे लग गए, समाधान निकले, मगर मुझे धीरे से यह भी बता गए कि देश में जिन लोगों के पास पैसा सत्ता की कृपा से बहकर आता है, वे तो नहीं जानते हैं कि उसका क्या करें, मगर राह दिखानेवाले उन्हें शिक्षा संस्थानों और अस्पतालों या मेडिकल कालेज खोलने के सुनहरे मार्ग पर आगे बढ़ा देते हैं. शेष जी का देश की राजनीति का ही नहीं, आर्थिक और सांस्कृतिक स्थिति का विवेचन और विश्लेषण अद्भुत होता था, उनका अपना अध्ययन, समझ की गहराई और निगाह की ईमानदारी सभी को प्रभावित कर जाते थे. ऐसे अनेक अवसरों पर मुझे कई बार लगता था कि कितना अच्छा होता हम दोनों नें किसी विश्वविद्यालय में साथ साथ अध्ययन और अध्यापन किया होता! वे अपने गाँव, क्षेत्र और आँचल से लगातार गहराई से जुड़े रहे, वहां हो रहे परिवर्तनों का जमीनी अध्ययन भी करते रहे. उनका जुडाव संयुक्त परिवार की आत्मीयता को आज के समय भी अपरिवर्तनीय स्वरुप में ही दर्शाता था. अपने बच्चों की उपलब्धियों से वे गौरवान्वित थे, स्वयं से उनका अत्यंत संतोषपूर्ण संवाद था. अनेक प्रकार के सम्मान, पुरुष्कार और पद उनके समक्ष प्रस्तुत किये जाते रहे, वे लगातार अस्वीकार करते रहे. कई बार ऐसा मेरी उपस्थिति में भी हुआ. वे चाहते थे कि लोग उन्हें जैसा जानते रहे हैं, वह उनकी उपलब्धि है, उन्हें अपने मूल्यों और मान्यताओं से किसी को भी किसी भी कारण दूर नहीं जाना चाहिए. मेरे लिए वे कल्पनाएँ करते थे, आप जब इस पद पर होंगें, तब मैं अथिति बनकर आऊंगा, और हम तब क्या क्या करेंगे. ऐसे हास-परिहास के समय पारिवारिकता और अपनेपन का जो आनंद प्रवाहित होता था, वह शेष जी ही पैदा कर सकते थे.
शेष जी इस तथ्य के सर्व- मान्य उदाहरण थे कि किसी खेमें में बांटकर या पूर्वाग्रह से इंगित होकर संचार माध्यमों के लोग अपना कर्तव्य निर्वाह ईमानदारी से कर ही नहीं सकते हैं. उनकी मित्रता का विस्तार किसी प्रकार की सीमाओं में बंधा नहीं था. मैं देख रहा हूँ कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर उनके वरिष्ठ सहयोगिओं और प्रशिक्षु युवाओं तक के जो संवेदना सन्देश आ रहे हैं, वे निर्बाध नैसर्गिक प्रवाह बन रहे हैं. मैं भी इस समय अत्यंत विचलित हूँ. शेष जी के चित्र की और देख भी नहीं पा रहा हूँ. चाहता हूँ कि वह आवाज कहीं से आ जाय: डा. साहब क्या मैं आ जाऊं? अब तो उत्तर एक ही हो सकता है: आप वहीँ रुकिए, मुझे भी आना है.

READ ALSO

राहुल का पीएम मोदी पर कड़ा हमला, ‘152 पेपर लीक, नाकाम शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते, सबसे युवा विरोधी पीएम’

Parliament Monsoon Session: पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही बार-बार हुई स्थगित

ADVERTISEMENT

Related Posts

राहुल ने ECI पर बोला हमला, ‘महाराष्ट्र चुनाव परिणामों में हेराफेरी
All Categories

राहुल का पीएम मोदी पर कड़ा हमला, ‘152 पेपर लीक, नाकाम शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते, सबसे युवा विरोधी पीएम’

Jul 20, 2026
संसद का मानसून सत्र : हंगामे के साथ शुरुआत, 12 बजे तक के लिए लोकसभा स्थगित, पीएम बोले- ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने सौ फीसदी लक्ष्य हासिल किया
All Categories

Parliament Monsoon Session: पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही बार-बार हुई स्थगित

Jul 20, 2026
वांगचुक फिर से भूख हड़ताल पर, सरकार के सामने रखी नई शर्त
All Categories

वांगचुक फिर से भूख हड़ताल पर, सरकार के सामने रखी नई शर्त

Jul 20, 2026
पीएम मोदी ने देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
All Categories

 PM मोदी ने पंजाब को दी 5,470 करोड़ की विकास सौगात, रेलवे और हाईवे परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Jul 17, 2026
All Categories

पीएम मोदी ने देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Jul 17, 2026
 फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल  इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना     क्या नंबर 10 सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना को 20  को होने वाले फीफा विश्व कप तक ले जाए पाएगा !
All Categories

 फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना क्या नंबर 10 सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना को 20 को होने वाले फीफा विश्व कप तक ले जाए पाएगा !

Jul 13, 2026
Next Post
बहुरुपिया हो गया कोरोना, शोध ने बताया ज्यादा खतरनाक

डीआरडीओ- इनमास वैज्ञानिकों ने कोरोना की दवा बनाकर करोड़ों लोगों में बिखेरी उम्मीद की किरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राहुल ने ECI पर बोला हमला, ‘महाराष्ट्र चुनाव परिणामों में हेराफेरी

राहुल का पीएम मोदी पर कड़ा हमला, ‘152 पेपर लीक, नाकाम शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते, सबसे युवा विरोधी पीएम’

Jul 20, 2026
संसद का मानसून सत्र : हंगामे के साथ शुरुआत, 12 बजे तक के लिए लोकसभा स्थगित, पीएम बोले- ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने सौ फीसदी लक्ष्य हासिल किया

Parliament Monsoon Session: पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही बार-बार हुई स्थगित

Jul 20, 2026
वांगचुक फिर से भूख हड़ताल पर, सरकार के सामने रखी नई शर्त

वांगचुक फिर से भूख हड़ताल पर, सरकार के सामने रखी नई शर्त

Jul 20, 2026
पीएम मोदी ने देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

 PM मोदी ने पंजाब को दी 5,470 करोड़ की विकास सौगात, रेलवे और हाईवे परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Jul 17, 2026

पीएम मोदी ने देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Jul 17, 2026
 फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल  इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना     क्या नंबर 10 सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना को 20  को होने वाले फीफा विश्व कप तक ले जाए पाएगा !

 फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना क्या नंबर 10 सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना को 20 को होने वाले फीफा विश्व कप तक ले जाए पाएगा !

Jul 13, 2026
राहुल ने ECI पर बोला हमला, ‘महाराष्ट्र चुनाव परिणामों में हेराफेरी

राहुल का पीएम मोदी पर कड़ा हमला, ‘152 पेपर लीक, नाकाम शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते, सबसे युवा विरोधी पीएम’

Jul 20, 2026
संसद का मानसून सत्र : हंगामे के साथ शुरुआत, 12 बजे तक के लिए लोकसभा स्थगित, पीएम बोले- ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने सौ फीसदी लक्ष्य हासिल किया

Parliament Monsoon Session: पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही बार-बार हुई स्थगित

Jul 20, 2026
वांगचुक फिर से भूख हड़ताल पर, सरकार के सामने रखी नई शर्त

वांगचुक फिर से भूख हड़ताल पर, सरकार के सामने रखी नई शर्त

Jul 20, 2026
पीएम मोदी ने देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

 PM मोदी ने पंजाब को दी 5,470 करोड़ की विकास सौगात, रेलवे और हाईवे परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Jul 17, 2026

पीएम मोदी ने देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Jul 17, 2026
 फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल  इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना     क्या नंबर 10 सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना को 20  को होने वाले फीफा विश्व कप तक ले जाए पाएगा !

 फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना क्या नंबर 10 सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना को 20 को होने वाले फीफा विश्व कप तक ले जाए पाएगा !

Jul 13, 2026
Facebook Twitter Youtube RSS

Categories

  • All Categories
  • Entertainment
  • Fashion
  • Food
  • HomeSlider
  • Lifestyle
  • News
  • Opinion
  • Science
  • World
  • अस्पताल
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्षेत्रीय
  • चिकित्सक
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • विशेष
  • शिक्षा
  • साक्षात्कार
  • सेहत
  • हरियाणा

Recent Posts

  • राहुल का पीएम मोदी पर कड़ा हमला, ‘152 पेपर लीक, नाकाम शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते, सबसे युवा विरोधी पीएम’
  • Parliament Monsoon Session: पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही बार-बार हुई स्थगित
  • वांगचुक फिर से भूख हड़ताल पर, सरकार के सामने रखी नई शर्त
  •  PM मोदी ने पंजाब को दी 5,470 करोड़ की विकास सौगात, रेलवे और हाईवे परियोजनाओं का किया शुभारंभ

© 2015-2025 Jan Jivan | Hosted on AnyPursuit

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About

© 2015-2025 Jan Jivan | Hosted on AnyPursuit

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In