• hi हिन्दी
  • en English
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
Tuesday, December 5, 2023
Jan Jivan
No Result
View All Result
  • Login
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
No Result
View All Result
Morning News
No Result
View All Result

सीतारमण ने पेश किया आम बजट, टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, क्रिप्टोकरंसी की इनकम पर लगेगा 30% टैक्स, कॉरपोरेट टैक्स 18 से घटाकर 15% किया

amlendu bhusan by amlendu bhusan
Feb 1, 2022
in All Categories, HomeSlider, बिजनेस
0
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अमलेंदु भूषण खां / नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में 39.45 लाख करोड़ का आम बजट पेश किया। बजट से हालांकि मध्यम वर्ग को निराशा ही हुई है क्योंकि बजट में टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अपने भाषण में सीतारमण ने आयकर स्लैब पर कोई बात नहीं की जिसका सीधा मतलब यह है कि इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा क्रिप्टोकरंसी से होने वाली इनकम पर 30 फीसदी टैक्स लगा दिया गया है। वहीं कॉरपोरेट टैक्स 18 से घटाकर 15 फीसदी कर दिया गया है। सीतारमण ने बजट में 16 लाख नौकरियां देने का भी वादा किया है। वित्त मंत्री के बजट पेश करने के बाद लोकसभा कल तक के लिये स्थगित कर दी गयी है। 2022-23 से डिजिटल रुपया लांच करने की भी घोषणा की गयी। वित्त मंत्री ने कहा कहा कि आगामी वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि 9.2% रहने का अनुमान है।

 

READ ALSO

MP Election 2023: जूते-चप्पल, फूलगोभी से मतदाताओं को रिझाएंगे निर्दलीय

MP Election 2023: धार सीट पर एक वोट से जीत तो 147 मतों से हार भी

 

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2022-23 के लिए आम बजट पेश किया। न तो आयकर स्लैब्स बदली गई है और न ही कोई बड़ी छूट दी गई है। हालांकि, करदाताओं को बड़ी राहत के तौर पर दो साल में अपने रिटर्न को अपडेट करने की अनुमति दी है। इस तरह सीतारमण ने रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन के लिए करदाताओं को धन्यवाद दिया, आभार जताया और भूल सुधार का मौका तो दिया, लेकिन उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसके अलावा राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी नेशनल पेंशन स्कीम में योगदान पर 14% टैक्स छूट देने का फैसला किया है।

स्लैब्स में कोई बदलाव नहीं
बजट में टैक्स स्लैब्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। व्यक्तिगत करदाताओं के लिए बुनियादी छूट की सीमा में आखिरी बार बदलाव 2014 में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का पहला बजट पेश करते हुए तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने करमुक्त आय की सीमा को 2 लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये किया था। वरिष्ठ नागरिकों के लिए करमुक्त आय की सीमा को बढ़ाकर 2.5 लाख से 3 लाख रुपये किया गया था। तब से करमुक्त आय की सीमा नहीं बढ़ी है।

करदाताओं के सामने मौजूद रहेंगे दो विकल्प
वित्त मंत्री सीतारमण ने 2020 में टैक्स जमा करने का नया विकल्प दिया था। इसमें उन लोगों के लिए टैक्स रेट्स को घटाया गया था, जो टैक्स में मिलने वाली छूट और राहत का लाभ नहीं उठाना चाहते। यह एक तरह से आयकर का सरलीकरण था। कमाई के हिसाब से टैक्स तय किया गया था। इसमें निवेश एवं अन्य आवश्यक खर्चों के तहत टैक्स में मिलने वाली छूट खत्म कर दी गई थी। इससे करदाताओं को दो विकल्प मिल गए। वे पुरानी व्यवस्था में रहकर छूट प्राप्त कर सकते हैं या नई व्यवस्था में बिना छूट के कर का भुगतान कर सकते हैं।

यह रहेंगी आयकर की स्लैब्स

  • दोनों ही विकल्पों में 2.5 लाख रुपये तक की आय करमुक्त है। 2.5 लाख से 5 लाख रुपये तक की आय पर 5 प्रतिशत कर लगता है। हालांकि, आयकर अधिनियम की 87A के तहत 12,500 रुपये तक की छूट दी गई है। इसका मतलब है कि दोनों ही विकल्पों में 5 लाख रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं चुकाना पड़ता।
  • नए विकल्प में 5 से 7.5 लाख रुपये पर 10% और 7.5 लाख से 10 लाख रुपये की आय पर 15% टैक्स है, जबकि पुराने विकल्प में 5 से 10 लाख रुपये की आय पर 20% टैक्स लगता है।
  • पुराने विकल्प में 10 लाख रुपये से अधिक की आय पर 30% टैक्स लगता है। नई व्यवस्था में 10 से 12.5 लाख रुपये की आय पर 20% और 12.5 लाख से 15 लाख रुपये पर 25% टैक्स है। 15 लाख रुपये से अधिक की आय पर 30% टैक्स लगता है। सेस और सरचार्ज की वजह से प्रभावी टैक्स रेट बढ़ जाता है।

रिटर्न अपडेट करने की अनुमति
बजट में जो बड़ी घोषणा की गई है, वह दो साल में रिटर्न को अपडेट करने की अनुमति है। अगर किसी करदाता ने अपनी सालाना आय की घोषणा में कोई गलती की है तो वह इसे दो साल में सुधार सकता है। इसके लिए उसे अपना रिटर्न अपडेट करना होगा। इससे मुकदमेबाजी कम होगी। रिटर्न अपडेट करते हुए उन्हें आवश्यक कर का भुगतान करना होगा। सीतारमण ने कहा कि इस समय डिपार्टमेंट को पता चलता है कि टैक्सपेयर ने कोई गलती की है तो मुकदमेबाजी की लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इस प्रस्ताव से टैक्सपेयर्स और विभाग में आपसी विश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी। टैक्सपेयर ने अगर रिटर्न में कोई गलती की है तो वह खुद ही उसे सुधार सकेगा।

ADVERTISEMENT

कोऑपरेटिव्स के लिए अल्टरनेट मिनिमम टैक्स रेट और सरचार्ज में कमी
इस समय कोऑपरेटिव सोसायटियों को 18%  और 1.5% अल्टरनेट मिनिमम टैक्स चुकाना होता है। हालांकि, कंपनियां इसका भुगतान 15% की दर से करती हैं। कोऑपेरटिव सोसायटियों और कंपनियों के एक-से नियम बनाने के लिए कोऑपरेटिव सोसायटियों के लिए टैक्स को घटाकर 15% किया गया है। एक से 10 करोड़ रुपये तक की सालाना आय वाली कोऑपरेटिव सोसायटियों पर लगने वाला सरचार्ज भी 12 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत किया गया है।

दिव्यांगों को टैक्स राहत
माता-पिता या अभिभावक दिव्यांगों के लिए बीमा योजना ले सकेंगे। मौजूदा कानून के तहत माता-पिता या अभिभावक की मौत पर मिलने वाली एकमुश्त राशि पर ही टैक्स छूट का प्रावधान है। ऐसी भी परिस्थिति बन सकती है कि दिव्यांग व्यक्ति को अपने माता-पिता या अभिभावक के जीवित होने पर भी एकमुश्त राशि मिले और उस पर कर से छूट की आवश्यकता पड़े। नए प्रावधान के अनुसार माता-पिता या अभिभावक के 60 साल के होने तक दिव्यांग को कर में राहत मिलेगी। पॉलिसीएक्स.कॉम के सीईओ नवल गोयल ने इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह प्रस्ताव दिव्यांगों की आजीविका को देखते हुए महत्वपूर्ण है। क्लेम सेटलमेंट से जुड़ी चुनौतियों से दिव्यांगों को कुछ हद तक राहत मिलेगी।

राज्य सरकार के कर्मचारियों को राहत
इस समय केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के वेतन का 14% अंशदान नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) में करती है। कर्मचारी अपने आयकर रिटर्न में इसकी छूट ले सकते हैं। हालांकि, राज्य सरकारों के कर्मचारियों को सिर्फ 10% तक ही टैक्स छूट मिलती है। कर्मचारियों के बीच इस भेदभाव को दूर करते हुए राज्य सरकार के कर्मचारियों के एनपीएस अकाउंट में योगदान पर 14% टैक्स राहत की घोषणा की गई है।

वर्चुअल संपत्ति पर 30% टैक्स
नए प्रस्ताव के तहत वर्चुअल डिजिटल संपत्तियों (क्रिप्टो) पर 30% टैक्स लगेगा। इन संपत्तियों को खरीदने पर किए गए खर्च के अलावा कोई छूट नहीं मिलेगी। इन संपत्तियों के ट्रांसफर पर 1% टीडीएस भी लागू होगा। वर्चुअल करेंसी को गिफ्ट देने पर भी टैक्स चुकाना होगा।

बजट में की गयी अन्य घोषणाएं…..

*एनपीएस में कर्मचारी के 14 फीसदी योगदान पर टैक्स छूट

*आयकर रिटर्न में गड़बड़ी होने पर 2 साल तक सुधार कर सकेंगे

* देश के 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट शुरू की जाएंगी

* गंगा किनारे 5 किमी दायरे में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा

*हाईवे विस्तार पर 20 हजार करोड़ रुपए होंगे खर्च

*पीएम ई विद्या प्रोग्राम के तहत ‘वन क्लास, वन टीवी चैनल’ का विस्तार होगा

*किसानों की आय को बढ़ाने के लिए पीपीपी मोड में योजना शुरू की जाएगी

 *हर तरह के कैपिटल गेन पर अब 15 फीसदी टैक्स

 *सहकारी समितियों का टैक्स घटाकर 15 फीसदी किया गया

*डेढ़ लाख डाकघरों में कोर बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी

*भविष्य की तकनीक और चिप्स के इस्तेमाल से बने ई-पासपोर्ट जारी होंगे*ज़मीन के लिए ‘वन नेशन, वन रजिस्ट्रेशन’ होगी

*तीन साल में 400 ‘वंदे भारत’ ट्रेनें शुरू होंगी

*80 लाख नए सस्ते घर दिए जाएंगे  

*न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद के लिए 2.37 लाख करोड़

*ड्रोन टेक्नोलॉजी पर स्टार्ट-अप के लिए ‘ड्रोन शक्ति’ कार्यक्रम

*3.8 करोड़ घरों में नल के पानी के लिए 60,000 करोड़ रुपये आवंटित.

*तराशे और पॉलिश किए हुए हीरे

*सेलुलर मोबाइल फोन के लिए कैमरा लेंस।

Related Posts

तेहरान केवल परमाणु मुद्दे पर ही बात करेगा : विदेश मंत्रालय
All Categories

MP Election 2023: जूते-चप्पल, फूलगोभी से मतदाताओं को रिझाएंगे निर्दलीय

Oct 30, 2023
मध्य प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी नेताओं की पत्नियां टिकट के दावेदार
All Categories

MP Election 2023: धार सीट पर एक वोट से जीत तो 147 मतों से हार भी

Oct 30, 2023
मध्यप्रदेश उपचुनाव के लिए टीम गहलोत ने मोर्चा संभाला
All Categories

Rajasthan Election 2023: अपने संकटमोचकों को संकट से नहीं उबार पाए अशोक गहलोत

Dec 3, 2023
सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख अरुण सिन्हा को पत्र लिखकर सुरक्षा के लिए दिया धन्यवाद
All Categories

इजरायल-हमास युद्ध पर बोली सोनिया गांधी- न्याय के बिना शांति नहीं, मोदी सरकार के UN स्टैंड पर भड़की

Oct 30, 2023
BJP leaders hail Modi for demonstration of anti-missile technology
All Categories

भाजपा की पांचवीं सूची में 92 नाम, इस बार फिर चौंकाने वाले कई नाम, जानें कौन कहां से लड़ेगा

Oct 21, 2023
मध्यप्रदेश उपचुनाव के लिए टीम गहलोत ने मोर्चा संभाला
All Categories

राजस्थान के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी, देखें 33 उम्मीदवारों की पूरी सूची

Oct 21, 2023
Next Post
आयुष मंत्रालय को बजट में मिले तीन हजार करोड़, रिसर्च के विस्तार को लगेंगे पंख, आयुष की परियोजनाओं और स्कीमों का होगा विस्तार, 800 करोड़ से अपग्रेड हाेंगे अस्पताल

आयुष मंत्रालय को बजट में मिले तीन हजार करोड़, रिसर्च के विस्तार को लगेंगे पंख, आयुष की परियोजनाओं और स्कीमों का होगा विस्तार, 800 करोड़ से अपग्रेड हाेंगे अस्पताल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तेहरान केवल परमाणु मुद्दे पर ही बात करेगा : विदेश मंत्रालय

MP Election 2023: जूते-चप्पल, फूलगोभी से मतदाताओं को रिझाएंगे निर्दलीय

Oct 30, 2023
मध्य प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी नेताओं की पत्नियां टिकट के दावेदार

MP Election 2023: धार सीट पर एक वोट से जीत तो 147 मतों से हार भी

Oct 30, 2023
मध्यप्रदेश उपचुनाव के लिए टीम गहलोत ने मोर्चा संभाला

Rajasthan Election 2023: अपने संकटमोचकों को संकट से नहीं उबार पाए अशोक गहलोत

Dec 3, 2023
सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख अरुण सिन्हा को पत्र लिखकर सुरक्षा के लिए दिया धन्यवाद

इजरायल-हमास युद्ध पर बोली सोनिया गांधी- न्याय के बिना शांति नहीं, मोदी सरकार के UN स्टैंड पर भड़की

Oct 30, 2023
BJP leaders hail Modi for demonstration of anti-missile technology

भाजपा की पांचवीं सूची में 92 नाम, इस बार फिर चौंकाने वाले कई नाम, जानें कौन कहां से लड़ेगा

Oct 21, 2023
मध्यप्रदेश उपचुनाव के लिए टीम गहलोत ने मोर्चा संभाला

राजस्थान के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी, देखें 33 उम्मीदवारों की पूरी सूची

Oct 21, 2023
तेहरान केवल परमाणु मुद्दे पर ही बात करेगा : विदेश मंत्रालय

MP Election 2023: जूते-चप्पल, फूलगोभी से मतदाताओं को रिझाएंगे निर्दलीय

Oct 30, 2023
मध्य प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी नेताओं की पत्नियां टिकट के दावेदार

MP Election 2023: धार सीट पर एक वोट से जीत तो 147 मतों से हार भी

Oct 30, 2023
मध्यप्रदेश उपचुनाव के लिए टीम गहलोत ने मोर्चा संभाला

Rajasthan Election 2023: अपने संकटमोचकों को संकट से नहीं उबार पाए अशोक गहलोत

Dec 3, 2023
सोनिया गांधी ने एसपीजी प्रमुख अरुण सिन्हा को पत्र लिखकर सुरक्षा के लिए दिया धन्यवाद

इजरायल-हमास युद्ध पर बोली सोनिया गांधी- न्याय के बिना शांति नहीं, मोदी सरकार के UN स्टैंड पर भड़की

Oct 30, 2023
BJP leaders hail Modi for demonstration of anti-missile technology

भाजपा की पांचवीं सूची में 92 नाम, इस बार फिर चौंकाने वाले कई नाम, जानें कौन कहां से लड़ेगा

Oct 21, 2023
मध्यप्रदेश उपचुनाव के लिए टीम गहलोत ने मोर्चा संभाला

राजस्थान के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी, देखें 33 उम्मीदवारों की पूरी सूची

Oct 21, 2023
Facebook Twitter Youtube RSS

Categories

  • All Categories
  • Entertainment
  • Food
  • HomeSlider
  • Lifestyle
  • News
  • Opinion
  • Science
  • World
  • अस्पताल
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्षेत्रीय
  • चिकित्सक
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • विशेष
  • शिक्षा
  • साक्षात्कार
  • सेहत
  • हरियाणा

Recent Posts

  • MP Election 2023: जूते-चप्पल, फूलगोभी से मतदाताओं को रिझाएंगे निर्दलीय
  • MP Election 2023: धार सीट पर एक वोट से जीत तो 147 मतों से हार भी
  • Rajasthan Election 2023: अपने संकटमोचकों को संकट से नहीं उबार पाए अशोक गहलोत
  • इजरायल-हमास युद्ध पर बोली सोनिया गांधी- न्याय के बिना शांति नहीं, मोदी सरकार के UN स्टैंड पर भड़की

© 2019 Jan Jivan

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About

© 2019 Jan Jivan

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In