• hi हिन्दी
  • en English
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
Friday, June 12, 2026
Jan Jivan
No Result
View All Result
  • Login
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
No Result
View All Result
Morning News
No Result
View All Result

राजस्थान’ सरकार की पीएसयू से अर्जी राज्य में करें निवेश

केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को राजस्थान में मौजूद व्यवसाय व निवेश के नए अवसरों के बारे में मुख्यमंत्री ने बताया, प्रदेश में कारोबार बढ़ाने और नए निवेश का दिया न्यौता

amlendu bhusan by amlendu bhusan
Oct 1, 2024
in All Categories, HomeSlider, राजस्थान
0
0
SHARES
71
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, एनटीपीसी, सेल, आईआरईडीए, पीजीसीआईएल, इंडियन ऑयल, एनटीपीसी, सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, आईटीडीसी, एफसीआई, एनपीसीआईएल, राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम संस्थान (एनआई-एमएसएमई), आईआरसीटीसी सहित 50 से अधिक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारी दिल्ली में ‘राइजिंग राजस्थान’ सीपीएसई कॉनक्लेव में शामिल हुए।

जनजीवन ब्यूरो / नई दिल्ली । नई दिल्ली में निवेशकों की बैठक के बाद राजस्थान सरकार ने केंद्र सरकार के स्वामित्व वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSEs) के संग आज एक कॉन्क्लेव का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSEs) के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्हें राज्य में मौजूद व्यवसाय व निवेश के बारे में बताया और उन्हें प्रदेश में कारोबार बढ़ाने और नए निवेश करने का न्यौता भी दिया। मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले राजस्थान सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर 50 से अधिक केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य के व्यापारिक परिदृश्य, निवेश के नए अवसरों और राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित किए जा रहे प्रमुख व्यापार-अनुकूल बदलावों की जानकारी दी।

READ ALSO

राज्यसभा चुनाव गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे जारी,  मीनाक्षी मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

TMC को लगा एक और झटका, प्रकाश चिक बराइक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

इस सीपीएसई कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के केंद्रीय उपक्रमों में हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (कॉनकोर), एनटीपीसी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया, आईआरईडीए, पीजीसीआईएल, इंडियन ऑयल, एनटीपीसी, सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (आईटीडीसी), फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई), न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल), राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम संस्थान (एनआई-एमएसएमई), आईआरसीटीसी, एग्रीकल्चर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया (एएससीआई), ऑटोमोटिव स्किल्स डेवलपमेंट काउंसिल, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ), एफआईसीएसआई (खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए सेक्टर स्किल काउंसिल), मैनेजमेंट एंड आंत्रप्रिन्योरशिप एंड प्रोफेशनल स्किल्स काउंसिल (एमईपीएससी) वगैरह शामिल हैं।

राजस्थान सरकार को आगामी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के लिए शुभकामना देते हुए हिंदुस्तान पेट्रोलियम के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रजनीश नारंग ने कहा कि उनकी कंपनी राज्य द्वारा व्यापार जगत के लिए उठाए जा कदमों के लाभार्थियों में से एक है और एचपीसीएल द्वारा विकसित की जा रही बाड़मेर रिफाइनरी इसका एक उदाहरण है। _“राज्य सरकार ने हमें हर स्तर पर महत्वपूर्ण और त्वरित समर्थन दिया है। रिफाइनरी की न केवल वर्तमान जरूरतों के लिए, बल्कि भविष्य के इसके संभावित विस्तार के लिए भी भूमि का आवंटन सरकार द्वारा शीघ्रता से किया गया,”_ श्री नारंग ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मनोज जैन ने डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में राज्य में उभरते अवसरों के बारे में बात करते हुए कहा कि, _“देश के डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में राजस्थान एक बड़े औद्योगिक राज्य के रूप में उभर रहा है। हमारी कंपनी की राजस्थान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सॉफ्टवेयर विकास के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित करने की योजना है। यह केंद्र रक्षा से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक राजस्थान में स्थित विभिन्न उद्योगों की जरूरतों के अनुकूल होगा”

कॉनकॉर के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री संजय स्वरूप ने एलएनजी (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) जैसे परिवहन के टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल साधनों के विस्तार की आवश्यकता के बारे में बताया और लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा देने में राजस्थान सरकार द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की। श्री स्वरूप ने कहा कि, _“एलएनजी संबद्ध बुनियादी ढांचे की अनुपलब्धता के कारण देश के उत्तरी भागों में एलएनजी की गतिशीलता गंभीर रूप से बाधित है। राजस्थान में एलएनजी परियोजना के आने से इस चुनौती का प्रभावी ढंग से समाधान हो सकेगा।”_

सीपीएसई कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए के सार्वजनिक क्षेत्र के केंद्रीय उपक्रमों के अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे फिस्कल इन्सेंटिव्स और कारोबार को आसान बनाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि, _“राजस्थान में अक्षय ऊर्जा, डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग, पेट्रोकेमिकल्स और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। हमारे पास जमीन की कमी नहीं है, अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में अपार क्षमता है, प्रचुर खनिज भंडार हैं और कुशल कार्यबल है। इनके जरिए हम राज्य और सार्वजनिक क्षेत्र के केंद्रीय उपक्रमों – दोनों के लिए साझा समृद्धि सुनिश्चित कर सकते हैं। साथ मिलकर हम सब ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित राजस्थान’ के लक्ष्य को साकार कर सकते हैं।”_

सार्वजनिक क्षेत्र के केंद्रीय उपक्रमों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, _“इस कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले सेंट्रल पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज राजस्थान की अर्थव्यवस्था को अगले पांच वर्षों में दोगुना करके 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर करने के राज्य सरकार के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य राजस्थान के मेहनती और प्रतिभाशाली युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है और इन प्रयासों को सफल बनाने के लिए हम आपकी ओर बहुत उम्मीद से देख रहे हैं।”_

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने कहा, _“राष्ट्र के विकास में सार्वजनिक क्षेत्र के केंद्रीय उपक्रमों द्वारा निभाई गई भूमिका उल्लेखनीय है। राज्य में काम कर रहे सीपीएसईज का आभार मैं राज्य सरकार की ओर से व्यक्त करता हूं क्योंकि राज्य की समृद्धि और विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान है। ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 निजी क्षेत्र और सरकार द्वारा संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (पीएसई) से निवेश आकर्षित करने पर समान रूप से जोर देता है।”_

इस अवसर पर एक प्रेजेंटेशन देते हुए उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अजिताभ शर्मा ने कहा कि दिल्ली से नजदीक होने की वजह से राजस्थान एक स्ट्रैटेजिक लोकशन है और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं है जिसका फायदा राज्य में निवेश करके केंद्रीय पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज उठा सकती हैं।

सीपीएसईज़ कानक्लेव के बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाला यह प्रतिनिधिमंडल आज शाम में विभिन्न देशों के राजदूतों/राजनयिकों के संग एक राउंडटेबल बैठक में भाग लेगा और राज्य में निवेश को सुविधाजनक बनाने के लिए उनके सहयोग और समर्थन का अनुरोध करेगा। इस राउंडटेबल में फिलीपींस, डेनमार्क, सिंगापुर, मेक्सिको, ओमान, मोरक्को, केन्या, इटली, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, डेनमार्क, इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, तुर्की, स्पेन, स्विट्ज़रलैंड, ब्राज़ील, कतर, दक्षिण अफ्रीका जैसे कई देशों के राजदूतों/राजनयिकों के शामिल होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT

इससे पहले, दिल्ली में कल आयोजित हुए इन्वेस्टर रोड शो में राजस्थान सरकार ने विभिन्न कंपनियों के संग 8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश संबंधित एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। इन एमओयू के साथ ही, ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट 2024 के तहत प्रदेश में निवेश के लिए किए गए एमओयू (MoUs) का कुल मूल्य 12.50 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। यह 2047 तक राज्य को ‘विकसित राजस्थान’ में बदलने के राजस्थान सरकार के प्रयासों में निवेशक और व्यापार समुदाय के दृढ़ विश्वास को दर्शाता है। कल साइन किए गए एमओयू में कई निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों शामिल थीं, जिनमें इंडियन ऑयल, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, एनएचपीसी, टीएचडीसी इंडिया, ऑयल इंडिया, इंद्रप्रस्थ गैस जैसी कई प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कई केंद्रीय उपक्रम (सीपीएसई) शामिल हैं। इस दौरान अक्षय ऊर्जा, पावर ट्रांसमिशन, तेल और गैस, सीएनजी, लॉजिस्टिक्स, एग्रोटेक जैसे कई क्षेत्रों में निवेश के लिए एमओयू (MoUs) किया गया।

इस इन्वेस्टर रोड शो के बाद मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने कई कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात कीं और उनसे प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को तलाशने की अपील की। मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात करने वाली कंपनियों में माइक्रोसॉफ्ट, टाटा पावर, डीसीएम श्रीराम, अवाडा ग्रुप, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, टीटागढ़ रेल सिस्टम, डालमिया सीमेंट्स भारत, श्री सीमेंट, सैमटेल एवियोनिक्स, जैक्सन ग्रुप जैसी कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं।

*‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 एक नज़र में:*
‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का आयोजन इस साल 9, 10 और 11 दिसंबर को राजधानी जयपुर में होगा। इसका आयोजन राजस्थान सरकार के तत्वाधान में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन (बीआईपी) और राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (रीको) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका नोडल विभाग बीआईपी है।

इस त्रि-दिवसीय मेगा समिट का उद्देश्य देश-विदेश की बड़ी-छोटी कंपनियों, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और निवेशकों को राज्य में आ कर काम करने के लिए आमंत्रित करना, प्रदेश में विभिन्न तरह के उद्योग-धंधे लगाने में मदद करना और अन्य सुविधाएँ मुहैय्या कराना है। इस ग्लोबल समिट के दौरान कृषि, अक्षय ऊर्जा, शिक्षा और कौशल, ऑटो और ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स), इंफ्रास्ट्रक्चर, केमिकल और पेट्रो-केमिकल, पर्यटन, स्टार्टअप, खनन और ईएसडीएम/आईटी और आईटीईएस (ESDM/IT and ITeS) सहित विभिन्न क्षेत्रों पर विशेष सत्र का आयोजन होगा।

दिल्ली में होने वाले इस इन्वेस्टर्स रोड शो का आयोजन कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंड्स्ट्री (सीआईआई) के सहयोग से किया जा रहा है। सीआईआई ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का समिट इंडस्ट्री पार्टनर है। इसके अलावा पीडब्ल्यूसी (PwC) इंडिया इस इन्वेस्टमेंट समिट का नॉलेज पार्टनर है।

Related Posts

राज्यसभा चुनाव गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे जारी,  मीनाक्षी मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई
All Categories

राज्यसभा चुनाव गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे जारी,  मीनाक्षी मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

Jun 11, 2026
ममता बनर्जी ने EC के खिलाफ खोला मोर्चा: कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त के महाभियोग का प्रस्ताव लाया गया तो मैं समर्थन करूंगी
All Categories

TMC को लगा एक और झटका, प्रकाश चिक बराइक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

Jun 11, 2026
Middle East Tension : समुद्र में बढ़ती बेचैनी… खाड़ी संकट के बीच पोत हादसे की खबर, अलर्ट मोड में भारतीय दूतावास
All Categories

Middle East Tension : समुद्र में बढ़ती बेचैनी… खाड़ी संकट के बीच पोत हादसे की खबर, अलर्ट मोड में भारतीय दूतावास

Jun 11, 2026
BJP State Presidents: भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की
All Categories

मोदी सरकार के 12 सालः ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के’ थीम पर जनता तक पहुंचेगी सरकार की उपलब्धियां, 10 जून को एनडीए के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक

Jun 10, 2026
‘हम लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे’: इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद बोले खरगे, धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा
All Categories

‘हम लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे’: इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद बोले खरगे, धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

Jun 8, 2026
‘ये सही टाइम है?’ ED के समन पर खड़गे ने राज्यसभा में पूछा, पीयूष गोयल ने किया पलटवार
HomeSlider

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की सूची जारी, कई चौंकाने वाले नाम

Jun 4, 2026
Next Post
मोदी सरकार पर बरसे राहुल, कहा- असम को नागपुर के चड्डीवाले नहीं चलाएंगे

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- दलितों का इतिहास मिटाया जा रहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राज्यसभा चुनाव गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे जारी,  मीनाक्षी मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

राज्यसभा चुनाव गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे जारी,  मीनाक्षी मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

Jun 11, 2026
ममता बनर्जी ने EC के खिलाफ खोला मोर्चा: कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त के महाभियोग का प्रस्ताव लाया गया तो मैं समर्थन करूंगी

TMC को लगा एक और झटका, प्रकाश चिक बराइक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

Jun 11, 2026
Middle East Tension : समुद्र में बढ़ती बेचैनी… खाड़ी संकट के बीच पोत हादसे की खबर, अलर्ट मोड में भारतीय दूतावास

Middle East Tension : समुद्र में बढ़ती बेचैनी… खाड़ी संकट के बीच पोत हादसे की खबर, अलर्ट मोड में भारतीय दूतावास

Jun 11, 2026
BJP State Presidents: भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की

मोदी सरकार के 12 सालः ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के’ थीम पर जनता तक पहुंचेगी सरकार की उपलब्धियां, 10 जून को एनडीए के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक

Jun 10, 2026
‘हम लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे’: इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद बोले खरगे, धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

‘हम लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे’: इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद बोले खरगे, धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

Jun 8, 2026
‘ये सही टाइम है?’ ED के समन पर खड़गे ने राज्यसभा में पूछा, पीयूष गोयल ने किया पलटवार

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की सूची जारी, कई चौंकाने वाले नाम

Jun 4, 2026
राज्यसभा चुनाव गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे जारी,  मीनाक्षी मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

राज्यसभा चुनाव गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे जारी,  मीनाक्षी मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

Jun 11, 2026
ममता बनर्जी ने EC के खिलाफ खोला मोर्चा: कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त के महाभियोग का प्रस्ताव लाया गया तो मैं समर्थन करूंगी

TMC को लगा एक और झटका, प्रकाश चिक बराइक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

Jun 11, 2026
Middle East Tension : समुद्र में बढ़ती बेचैनी… खाड़ी संकट के बीच पोत हादसे की खबर, अलर्ट मोड में भारतीय दूतावास

Middle East Tension : समुद्र में बढ़ती बेचैनी… खाड़ी संकट के बीच पोत हादसे की खबर, अलर्ट मोड में भारतीय दूतावास

Jun 11, 2026
BJP State Presidents: भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की

मोदी सरकार के 12 सालः ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के’ थीम पर जनता तक पहुंचेगी सरकार की उपलब्धियां, 10 जून को एनडीए के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक

Jun 10, 2026
‘हम लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे’: इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद बोले खरगे, धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

‘हम लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे’: इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद बोले खरगे, धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

Jun 8, 2026
‘ये सही टाइम है?’ ED के समन पर खड़गे ने राज्यसभा में पूछा, पीयूष गोयल ने किया पलटवार

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की सूची जारी, कई चौंकाने वाले नाम

Jun 4, 2026
Facebook Twitter Youtube RSS

Categories

  • All Categories
  • Entertainment
  • Fashion
  • Food
  • HomeSlider
  • Lifestyle
  • News
  • Opinion
  • Science
  • World
  • अस्पताल
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्षेत्रीय
  • चिकित्सक
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • विशेष
  • शिक्षा
  • साक्षात्कार
  • सेहत
  • हरियाणा

Recent Posts

  • राज्यसभा चुनाव गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे जारी,  मीनाक्षी मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई
  • TMC को लगा एक और झटका, प्रकाश चिक बराइक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा
  • Middle East Tension : समुद्र में बढ़ती बेचैनी… खाड़ी संकट के बीच पोत हादसे की खबर, अलर्ट मोड में भारतीय दूतावास
  • मोदी सरकार के 12 सालः ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के’ थीम पर जनता तक पहुंचेगी सरकार की उपलब्धियां, 10 जून को एनडीए के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक

© 2015-2025 Jan Jivan | Hosted on AnyPursuit

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About

© 2015-2025 Jan Jivan | Hosted on AnyPursuit

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In