• hi हिन्दी
  • en English
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
Tuesday, April 14, 2026
Jan Jivan
No Result
View All Result
  • Login
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
No Result
View All Result
Morning News
No Result
View All Result

वन वेशन, वन इलेक्शन को कैबिनेट की मंजूरी, 2029 में इसी फार्मूले से हो सकता है चुनाव

amlendu bhusan by amlendu bhusan
Dec 12, 2024
in All Categories, HomeSlider
0
0
SHARES
98
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अमलेंदु भूषण खां / नई दिल्ली। ‘एक देश, एक चुनाव’ को आज नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। एक देश, एक चुनाव के विधेयक को गुरुवार को मोदी सरकार ने कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी है. सूत्रों का कहना है कि अब सरकार इस बिल को सदन के पटल पर रख सकती है।

सूत्रों का कहना है कि लंबी चर्चा और आम सहमति बनाने के लिए सरकार इस विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजने की योजना बना रही है। जेपीसी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा करेगी और इस प्रस्ताव पर सामूहिक सहमति की जरूरत पर जोर देगी।

READ ALSO

जटिल जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 6 वर्षीय बच्ची का सफल फॉन्टन ऑपरेशन

Bihar New CM : बिहार में सीएम को लेकर उठ रहे हैं सवाल, क्या वास्तव में चौधरी होंगे ‘सम्राट’, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

इस मामले को लेकर पहले उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट केंद्रीय मंत्रिमंडल के सामने रखी गई। कैबिनेट से इसे मंजूरी भी मिल गई है। पहले से ही माना जा रहा था कि सरकार आगामी शीतकालीन सत्र में इसे पेश कर सकती है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति ने लोकसभा चुनावों के एलान से पहले मार्च में यह रिपोर्ट पेश की थी। कैबिनेट के सामने रिपोर्ट पेश करना विधि मंत्रालय के 100 दिवसीय एजेंडे का हिस्सा था।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर कोविंद समिति की रिपोर्ट स्वीकार कर लिया है। कोविंद समिति को एक साथ चुनाव कराने के लिए व्यापक समर्थन मिला है। मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि कोविंद समिति की सिफारिशों पर पूरे भारत में विभिन्न मंचों पर चर्चा की जाएगी। बड़ी संख्या में दलों ने एक साथ चुनाव कराने का समर्थन किया है। हम अगले कुछ महीनों में आम सहमति बनाने का प्रयास करेंगे।

लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की सिफारिश
उच्च स्तरीय समिति ने पहले चरण के तौर पर लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश की है। इसके 100 दिनों के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव कराए जाने की बात कही गई है। समिति ने सिफारिशों के क्रियान्वयन पर विचार करने के लिए एक ‘कार्यान्वयन समूह’ के गठन का भी प्रस्ताव रखा है। समिति के मुताबिक, एक साथ चुनाव कराने से संसाधनों की बचत होगी। विकास और सामाजिक सामंजस्य को बढ़ावा मिलेगा। लोकतांत्रिक ढांचे की नींव मजबूत होगी। इससे ‘इंडिया, जो भारत है’ की आकांक्षाओं को साकार करने में मदद मिलेगी।

एक समान मतदाता सूची और मतदाता पहचान पत्र तैयार करने की बात
समिति ने राज्य चुनाव अधिकारियों के परामर्श से चुनाव आयोग की ओर से एक समान मतदाता सूची और मतदाता पहचान पत्र तैयार करने की भी सिफारिश की थी। फिलहाल भारत का चुनाव आयोग लोकसभा और विधानसभा चुनावों को ही देखता है। नगर पालिकाओं और पंचायतों के लिए स्थानीय निकाय चुनाव राज्य चुनाव आयोगों की ओर से कराए जाते हैं। बताया गया कि समिति ने 18 संवैधानिक संशोधनों की सिफारिश की है, जिनमें से अधिकांश को राज्य विधानसभाओं से समर्थन की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, इनके लिए कुछ संविधान संशोधन विधेयकों की जरूरत होगी, जिन्हें संसद से पारित कराना होगा।

विधि आयोग भी अपनी रिपोर्ट लेकर आएगा
एकल मतदाता सूची और एकल मतदाता पहचान पत्र के संबंध में कुछ प्रस्तावित परिवर्तनों को कम से कम आधे राज्यों से समर्थन की जरूरत होगी। इसके अलावा विधि आयोग भी जल्द ही एक साथ चुनाव कराने पर अपनी रिपोर्ट लेकर आने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके पूरजोर सथर्मक रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, विधि आयोग सरकार के सभी तीन स्तरों लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और नगर पालिकाओं-पंचायतों जैसे स्थानीय निकायों के लिए 2029 से एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश कर सकता है। त्रिशंकु सदन जैसे मामलों में एकता सरकार (यूनिटी गवर्नमेंट) के प्रावधान की सिफारिश कर सकता है।

वन नेशन-वन इलेक्शन पर गठित पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली कमेटी की सिफारिशों पर केंद्रीय कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। कमेटी ने साल 2029 में पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में वन नेशन-वन इलेक्शन का वादा किया था। मगर 10 साल बीत जाने के बावजूद अभी इसकी राह आसान नहीं दिख रही है।

ADVERTISEMENT

कोविंद कमेटी के अलावा विधि आयोग भी जल्द ही एक साथ चुनाव कराने पर अपनी रिपोर्ट पेश करेगा। सूत्रों के मुताबिक विधि आयोग लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और नगर पालिकाओं व पंचायतों के चुनाव साल 2029 में एक साथ कराने की सिफारिश कर सकता है।

  • विधि आयोग और कोविंद कमेटी की सिफारिशों के आधार पर सरकार संशोधन विधेयक संसद में पेश करेगी।
  • कोविंद कमेटी ने 18 संवैधानिक संशोधनों की संस्तुति की है। विधेयक लाकर सरकार को संविधान में इनसे जुड़ा संशोधन करना होगा। इन संशोधनों को संसद के दोनों सदनों में पास होना जरूरी है।
  • मोदी सरकार वन नेशन-वन इलेक्शन प्रस्ताव को कैबिनेट से ग्रीन सिग्नल देने के बाद आगामी शीतकालीन सत्र में विधेयक पेश कर सकती है।
  • लोकसभा और राज्यसभा में विधेयक पास होने के बाद राष्ट्रपति के पास मंजूरी को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद चुनाव आयोग को विधिमान्य तरीके से पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने की शक्ति मिल जाएगी।
  • भारत जैसे बड़े देश में लोकसभा और विधानसभा के साथ अन्य चुनाव कराने की खातिर चुनाव आयोग को भारी संसाधनों की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा लंबी तैयारी करने पड़ेगी। एक मतदाता सूची तैयार करना होगा। चुनाव आयोग के तैयार होने के बाद ही 2029 तक वन नेशन-वन इलेक्शन का सपना पूरा हो पाएगा।
  • कोविंद कमेटी ने जिन संवैधानिक संशोधनों का सुझाव दिया है… इनमें से अधिकांश में राज्य विधानसभाओं की सहमति जरूरी नहीं है। इस वजह से केंद्र सरकार की राह थोड़ी आसान है।
  • कोविंद कमेटी ने एक समान मतदाता सूची और मतदाता पहचान पत्र तैयार करने की सिफारिश की है। मगर इसमें संशोधन करने के लिए देश के कम से कम आधे राज्यों की सहमति की जरूरत होगी।

 

Related Posts

जटिल जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 6 वर्षीय बच्ची का सफल फॉन्टन ऑपरेशन
All Categories

जटिल जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 6 वर्षीय बच्ची का सफल फॉन्टन ऑपरेशन

Apr 14, 2026
Bihar New CM : बिहार में सीएम को लेकर उठ रहे हैं सवाल, क्या वास्तव में चौधरी होंगे ‘सम्राट’, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता
All Categories

Bihar New CM : बिहार में सीएम को लेकर उठ रहे हैं सवाल, क्या वास्तव में चौधरी होंगे ‘सम्राट’, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

Apr 14, 2026
नवरात्रा में करें महाराष्ट्र, हरियाणा में नामांकन, 21 अक्टूबर को होगा विधानसभा चुनाव, दीपावली से पहले मिलेगा रिजल्ट
All Categories

WB Assembly Election 2026 : पश्चिम बंगाल में मतदान शुरू, घर-घर पहुंच रहे बैलेट पेपर

Apr 14, 2026
UNDP ने कहा पश्चिम एशिया संकट से भारत में बढ़ सकती है गरीबी
All Categories

नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र

Apr 14, 2026
लॉकडाउन : भूखों को खाना खिला रही लखनऊ पुलिस
All Categories

UNDP ने कहा पश्चिम एशिया संकट से भारत में बढ़ सकती है गरीबी

Apr 14, 2026
Cong chief leaves question of prime ministership open, says people will decide on May 23
All Categories

Assam CM Corruption Dispute : कांग्रेस खेड़ा के साथ, राहुल गांधी ने कहा- कानून के शिकंजे से नहीं बचेंगे असम सीएम’

Apr 13, 2026
Next Post
ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी को टाइम्स हायर एजुकेशन ऑनलाइन लर्निंग रैंकिंग्स 2024 में विश्व में प्रथम स्थान

ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी को टाइम्स हायर एजुकेशन ऑनलाइन लर्निंग रैंकिंग्स 2024 में विश्व में प्रथम स्थान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जटिल जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 6 वर्षीय बच्ची का सफल फॉन्टन ऑपरेशन

जटिल जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 6 वर्षीय बच्ची का सफल फॉन्टन ऑपरेशन

Apr 14, 2026
Bihar New CM : बिहार में सीएम को लेकर उठ रहे हैं सवाल, क्या वास्तव में चौधरी होंगे ‘सम्राट’, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

Bihar New CM : बिहार में सीएम को लेकर उठ रहे हैं सवाल, क्या वास्तव में चौधरी होंगे ‘सम्राट’, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

Apr 14, 2026
नवरात्रा में करें महाराष्ट्र, हरियाणा में नामांकन, 21 अक्टूबर को होगा विधानसभा चुनाव, दीपावली से पहले मिलेगा रिजल्ट

WB Assembly Election 2026 : पश्चिम बंगाल में मतदान शुरू, घर-घर पहुंच रहे बैलेट पेपर

Apr 14, 2026
UNDP ने कहा पश्चिम एशिया संकट से भारत में बढ़ सकती है गरीबी

नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र

Apr 14, 2026
लॉकडाउन : भूखों को खाना खिला रही लखनऊ पुलिस

UNDP ने कहा पश्चिम एशिया संकट से भारत में बढ़ सकती है गरीबी

Apr 14, 2026
Cong chief leaves question of prime ministership open, says people will decide on May 23

Assam CM Corruption Dispute : कांग्रेस खेड़ा के साथ, राहुल गांधी ने कहा- कानून के शिकंजे से नहीं बचेंगे असम सीएम’

Apr 13, 2026
जटिल जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 6 वर्षीय बच्ची का सफल फॉन्टन ऑपरेशन

जटिल जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 6 वर्षीय बच्ची का सफल फॉन्टन ऑपरेशन

Apr 14, 2026
Bihar New CM : बिहार में सीएम को लेकर उठ रहे हैं सवाल, क्या वास्तव में चौधरी होंगे ‘सम्राट’, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

Bihar New CM : बिहार में सीएम को लेकर उठ रहे हैं सवाल, क्या वास्तव में चौधरी होंगे ‘सम्राट’, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

Apr 14, 2026
नवरात्रा में करें महाराष्ट्र, हरियाणा में नामांकन, 21 अक्टूबर को होगा विधानसभा चुनाव, दीपावली से पहले मिलेगा रिजल्ट

WB Assembly Election 2026 : पश्चिम बंगाल में मतदान शुरू, घर-घर पहुंच रहे बैलेट पेपर

Apr 14, 2026
UNDP ने कहा पश्चिम एशिया संकट से भारत में बढ़ सकती है गरीबी

नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र

Apr 14, 2026
लॉकडाउन : भूखों को खाना खिला रही लखनऊ पुलिस

UNDP ने कहा पश्चिम एशिया संकट से भारत में बढ़ सकती है गरीबी

Apr 14, 2026
Cong chief leaves question of prime ministership open, says people will decide on May 23

Assam CM Corruption Dispute : कांग्रेस खेड़ा के साथ, राहुल गांधी ने कहा- कानून के शिकंजे से नहीं बचेंगे असम सीएम’

Apr 13, 2026
Facebook Twitter Youtube RSS

Categories

  • All Categories
  • Entertainment
  • Fashion
  • Food
  • HomeSlider
  • Lifestyle
  • News
  • Opinion
  • Science
  • World
  • अस्पताल
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्षेत्रीय
  • चिकित्सक
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • विशेष
  • शिक्षा
  • साक्षात्कार
  • सेहत
  • हरियाणा

Recent Posts

  • जटिल जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 6 वर्षीय बच्ची का सफल फॉन्टन ऑपरेशन
  • Bihar New CM : बिहार में सीएम को लेकर उठ रहे हैं सवाल, क्या वास्तव में चौधरी होंगे ‘सम्राट’, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता
  • WB Assembly Election 2026 : पश्चिम बंगाल में मतदान शुरू, घर-घर पहुंच रहे बैलेट पेपर
  • नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र

© 2015-2025 Jan Jivan | Hosted on AnyPursuit

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About

© 2015-2025 Jan Jivan | Hosted on AnyPursuit

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In