• hi हिन्दी
  • en English
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
Friday, December 12, 2025
Jan Jivan
No Result
View All Result
  • Login
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
No Result
View All Result
Morning News
No Result
View All Result

संसद बजट सत्र 2025: पीएम मोदी के संबोधन में बॉलीवुड से लेकर ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच’ तक का जिक्र, फिर कांग्रेस पर जुबानी प्रहार

amlendu bhusan by amlendu bhusan
Feb 6, 2025
in All Categories, HomeSlider
0
संसद बजट सत्र 2025: पीएम मोदी के संबोधन में बॉलीवुड से लेकर ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच’ तक का जिक्र, फिर कांग्रेस पर जुबानी प्रहार
0
SHARES
41
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जनजीवन ब्यूरो / नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी के दौर में लगाई गई इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर जुबानी प्रहार किए।

पीएम मोदी ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माताओं का आदर करना चाहिए था, उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए थी। लेकिन, कांग्रेस ने आजादी के तुरंत बाद ही संविधान निर्माताओं की भावनाओं की धज्जियां उड़ा दी थीं। आजादी के बाद जब देश में चुनी हुई सरकार नहीं थी और चुनाव तक के लिए स्टॉप-गैप अरेंजमेंट था, तो उस स्टॉप-गैप अरेंजमेंट में जो महाशय बैठे थे, उन्होंने आते ही संविधान में संशोधन कर दिया। चुनी हुई सरकार आने तक का भी इंतजार नहीं किया। उन्होंने ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच’ को कुचला, अखबारों पर, प्रेस पर लगाम लगा दी और दुनिया में डेमोक्रेट का टैग लगाकर घूमते रहे।

READ ALSO

Lok Sabha Winter Session : राहुल गांधी का लोकसभा में प्रश्न- दिल्ली की जहरीली हवा पर सरकार कब जागेगी?

Weather Forecast : दिल्ली में कंपी कंपी की संभावना, ठंडी हवाओं ने पंजाब-हरियाणा में बढ़ाई कंपकंपी, हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट जारी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ये संविधान की भावना का पूरी तरह अनादर था। नेहरू जी प्रधानमंत्री थे, पहली सरकार थी और मुंबई में मजदूरों की एक हड़ताल हुई। उसमें मशहूर गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी ने एक कविता गाई थी, ‘कॉमनवेल्थ का दास है’, इसके जुर्म में नेहरू जी ने देश के महान कवि को जेल भेज दिया। मशहूर एक्टर बलराज साहनी एक जुलूस में शामिल हुए थे, उन्हें जेल में बंद कर दिया गया। लता मंगेशकर जी के भाई हृदय नाथ मंगेशकर जी ने वीर सावरकर पर एक कविता लिखी थी और उसे आकाशवाणी पर गाना चाहते थे। उन पर आकाशवाणी से आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया।

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि इसके बाद देश ने इमरजेंसी का दौर भी देखा है। संविधान को किस प्रकार कुचला गया, संविधान की भावना को सत्ता सुख के लिए किस प्रकार रौंदा गया था, ये देश जानता है। इमरजेंसी में प्रसिद्ध सिनेमा कलाकार देवानंद जी से कहा गया कि वे सार्वजनिक रूप से इमरजेंसी का समर्थन करें। लेकिन, देवानंद जी ने साफ-साफ इमरजेंसी का समर्थन करने से इनकार कर दिया। इसलिए, दूरदर्शन पर देवानंद जी की सभी फिल्मों को प्रतिबंधित कर दिया गया। किशोर कुमार जी ने कांग्रेस के लिए गाना गाने से मना किया। इस एक गुनाह के लिए आकाशवाणी पर किशोर कुमार के सभी गानों को प्रतिबंधित कर दिया गया।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं इमरजेंसी के उस दौर को कभी नहीं भूल सकता हूं। जो लोग लोकतंत्र और मानव गरिमा की बातें करते हैं और भाषण देने के शौकीन लोग हैं। आपातकाल में जॉर्ज फर्नांडिस समेत देश के अनेक महानुभावों को हथकड़ियां पहनाई गई थीं, जंजीरों से बांधा गया था। संसद के सदस्य, देश के गणमान्य नेताओं को हथकड़ियों और जंजीरों से बांधा गया था। इनके मुंह से संविधान शब्द शोभा नहीं देता है। सत्ता सुख के लिए शाही परिवार के अहंकार के लिए देश के लाखों परिवार को तबाह कर दिया गया था। देश को जेल खाना बना दिया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ‘तुष्टीकरण’ के लिए नहीं बल्कि ‘संतुष्टितरण’ के लिए काम करती है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में अपने जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के आदर्श पर चलती है। उन्होंने कहा कि हमने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि भारत के संसाधनों का इष्टतम उपयोग हो। हमने संतृप्ति का दृष्टिकोण अपनाया है। हमने कोशिश की है और सुनिश्चित किया है कि योजनाएं बिना किसी चोरी के लाभार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि पिछले दशक में, हमने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के आदर्श के साथ काम किया है और इसके परिणाम सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि तीन दशकों से दोनों सदनों के सभी दलों के ओबीसी सांसद सरकार से ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की मांग कर रहे थे। इसे बार-बार नकार दिया गया। उस समय यह उनकी राजनीति के अनुकूल नहीं था। दशकों के इंतजार के बाद, हमने समुदाय की मांगों का सम्मान करते हुए इस आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। प्रधानमंत्री ने मध्यम वर्ग को कर राहत सहित केंद्रीय बजट में प्रस्तावों के बारे में भी बात की।

फिल्म कलाकारों पर कांग्रेसी सरकारों के अत्याचार को किया याद, जाने किस-किस को किया याद

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जी ने गणतंत्र के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर संविधान निर्माताओं से प्रेरणा लेने का भी आग्रह किया है। हम उसी से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ रहे हैं। कुछ लोगों को लगता होगा कि यूसीसी-यूसीसी क्या लाए हैं, जब संविधान सभा की डिबेट पढ़ेंगे तब पता चलेगा कि हम उनकी भावनाओं पर ही चल रहे हैं। संविधान निर्माताओं से प्रेरणा लेना चाहिए था लेकिन ये कांग्रेस है जिसने आजादी के तुरंत बाद ही उनकी भावनाओं की धज्जियां उड़ा दी थीं। जब देश में चुनी गई सरकार नहीं थी, तब जो बैठे थे महाशय, उन्होंने संविधान में संशोधन कर दिया आते ही। चुनी हुई सरकार आने तक का भी इंतजार नहीं किया। किया क्या उन्होंने, फ्रीडम ऑफ स्पीच को कुचला। अखबारों पर लगाम लगाई और डेमोक्रेट का टैग लगाकर घूमते रहे दुनिया में। ये संविधान की भावना का पूरी तरह अनादर था। नेहरू जी प्रधानमंत्री थे, पहली सरकार थी और मुंबई में मजदूरों की एक हड़ताल हुई। उसमें मजरूह सुल्तानपुरी ने एक कविता गाई थी, कॉमनवेल्थ का दास है, इसके जुर्म में नेहरू जी ने उन्हें जेल भेज दिया। बलराज साहनी एक जुलूस में शामिल हुए थे, उन्हें जेल में बंद कर दिया गया था। लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने वीर सावरकर पर एक कविता आकाशवाणी पर प्रसारित करने की योजना बनाई, उन्हें आकाशवाणी से बाहर कर दिया गया। देश ने इमरजेंसी का दौर भी देखा है। देवानंद ने इमरजेंसी को सपोर्ट नहीं किया तो उनकी फिल्में बैन करा दीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ उनकी सरकार का मूलमंत्र रहा है जबकि कांग्रेस का मूलमंत्र ‘परिवार प्रथम’ रहा है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि उसने राजनीति का एक ऐसा मॉडल तैयार किया था, जिसमें झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार परिवारवाद, तुष्टीकरण आदि का घालमेल था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मॉडल में ‘परिवार प्रथम’ ही सर्वोपरि है। इसलिए, उनकी नीति-रीति, वाणी-वर्तन उस एक चीज को संभालने में ही खपता रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जीवंत मीडिया और लोकतंत्र वाले देश ने उन्हें तीसरी बार देश की सेवा का मौका दिया। यह इसलिए संभव हो सका क्योंकि जनता ने विकास के उनके मॉडल को परखा, समझा और समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा कि इस मॉडल को हमें एक शब्द में समझना है तो यह है ‘राष्ट्र प्रथम’। इसी भावना और समर्पित भाव से हमने लगातार अपनी नीतियों में, अपने कार्यक्रमों में, वाणी-वर्तन के माध्यम से देश की सेवा करने का प्रयास किया है।

मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में भारत की उपलब्धियों के बारे में, दुनिया की भारत से अपेक्षाओं के बारे में और भारत के सामान्य जन के आत्मविश्वास, विकसित भारत के संकल्प जैसे सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा की है।

उन्होंने कहा कि देश को आगे की दिशा भी उन्होंने दिखाई है। राष्ट्रपति जी का भाषण प्रेरक भी था, प्रभावी भी था और हम सब के लिए भविष्य का मार्गदर्शक भी था। राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की किरण चौधरी ने तीन फरवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया था। भाजपा के ही नीरज शेखर ने इसका समर्थन किया था। सत्तर से अधिक सदस्यों ने इस प्रस्ताव पर हुई चर्चा में हिस्सा लिया।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज जातिवाद का जहर फैलाने की लगातार कोशिशें हो रही हैं। तीन दशकों तक दोनों सदनों में ओबीसी सांसद मांग करते रहे कि ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया जाए, लेकिन उनकी मांग को बार-बार खारिज कर दिया गया। शायद यह उस समय की राजनीति के अनुकूल नहीं था, क्योंकि यह तुष्टिकरण और परिवार-प्रथम की राजनीति के एजेंडे के अनुरूप नहीं था। पीएम मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस को मजबूरन ‘जय भीम’ बोलना पड़ रहा है और यह कहने पर उनका मुंह सूख जाता है।

 

Related Posts

Rahul Gandhi extends support to Mamata Banerjee’s Kolkata rally
All Categories

Lok Sabha Winter Session : राहुल गांधी का लोकसभा में प्रश्न- दिल्ली की जहरीली हवा पर सरकार कब जागेगी?

Dec 12, 2025
Weather Forecast : दिल्ली में कंपी कंपी की संभावना, ठंडी हवाओं ने पंजाब-हरियाणा में बढ़ाई कंपकंपी, हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट जारी
All Categories

Weather Forecast : दिल्ली में कंपी कंपी की संभावना, ठंडी हवाओं ने पंजाब-हरियाणा में बढ़ाई कंपकंपी, हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट जारी

Dec 12, 2025
राहुल ने ECI पर बोला हमला, ‘महाराष्ट्र चुनाव परिणामों में हेराफेरी
All Categories

Lok Sabha Winter Session : कांग्रेस की संसदीय एकजुटता पर राहुल खिले, कहा- मजबूत दबाव बना है

Dec 12, 2025
IndiGo पर 5 लाख का जुर्माना,  रांची एयरपोर्ट पर दिव्यांग बच्चे को विमान में चढ़ने से रोका था
All Categories

Indigo Flight Crisis : डीजीसीए ने चार FOI निलंबित किए, 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द

Dec 12, 2025
Himachal Pradesh : सुक्खू सरकार ने लोहड़ी पर दिया तोहफा! पहली कैबिनेट बैठक में लागू की ओल्ड पेंशन स्कीम
All Categories

हिमाचल की सुक्खू सरकार के तीन साल, 2027 में 57 सीटें जीतने का लक्ष्य

Dec 11, 2025
Goa Nightclub Fire Tragedy : नाइटक्लब के मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया
All Categories

Goa Nightclub Fire Tragedy : नाइटक्लब के मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया

Dec 11, 2025
Next Post
केजरीवाल के घर पर ACB का छापा, विधायकों और उम्मीदवारों को 15-15 करोड़ का सवाल

केजरीवाल के घर पर ACB का छापा, विधायकों और उम्मीदवारों को 15-15 करोड़ का सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rahul Gandhi extends support to Mamata Banerjee’s Kolkata rally

Lok Sabha Winter Session : राहुल गांधी का लोकसभा में प्रश्न- दिल्ली की जहरीली हवा पर सरकार कब जागेगी?

Dec 12, 2025
Weather Forecast : दिल्ली में कंपी कंपी की संभावना, ठंडी हवाओं ने पंजाब-हरियाणा में बढ़ाई कंपकंपी, हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट जारी

Weather Forecast : दिल्ली में कंपी कंपी की संभावना, ठंडी हवाओं ने पंजाब-हरियाणा में बढ़ाई कंपकंपी, हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट जारी

Dec 12, 2025
राहुल ने ECI पर बोला हमला, ‘महाराष्ट्र चुनाव परिणामों में हेराफेरी

Lok Sabha Winter Session : कांग्रेस की संसदीय एकजुटता पर राहुल खिले, कहा- मजबूत दबाव बना है

Dec 12, 2025
IndiGo पर 5 लाख का जुर्माना,  रांची एयरपोर्ट पर दिव्यांग बच्चे को विमान में चढ़ने से रोका था

Indigo Flight Crisis : डीजीसीए ने चार FOI निलंबित किए, 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द

Dec 12, 2025
Himachal Pradesh : सुक्खू सरकार ने लोहड़ी पर दिया तोहफा! पहली कैबिनेट बैठक में लागू की ओल्ड पेंशन स्कीम

हिमाचल की सुक्खू सरकार के तीन साल, 2027 में 57 सीटें जीतने का लक्ष्य

Dec 11, 2025
Goa Nightclub Fire Tragedy : नाइटक्लब के मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया

Goa Nightclub Fire Tragedy : नाइटक्लब के मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया

Dec 11, 2025
Rahul Gandhi extends support to Mamata Banerjee’s Kolkata rally

Lok Sabha Winter Session : राहुल गांधी का लोकसभा में प्रश्न- दिल्ली की जहरीली हवा पर सरकार कब जागेगी?

Dec 12, 2025
Weather Forecast : दिल्ली में कंपी कंपी की संभावना, ठंडी हवाओं ने पंजाब-हरियाणा में बढ़ाई कंपकंपी, हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट जारी

Weather Forecast : दिल्ली में कंपी कंपी की संभावना, ठंडी हवाओं ने पंजाब-हरियाणा में बढ़ाई कंपकंपी, हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट जारी

Dec 12, 2025
राहुल ने ECI पर बोला हमला, ‘महाराष्ट्र चुनाव परिणामों में हेराफेरी

Lok Sabha Winter Session : कांग्रेस की संसदीय एकजुटता पर राहुल खिले, कहा- मजबूत दबाव बना है

Dec 12, 2025
IndiGo पर 5 लाख का जुर्माना,  रांची एयरपोर्ट पर दिव्यांग बच्चे को विमान में चढ़ने से रोका था

Indigo Flight Crisis : डीजीसीए ने चार FOI निलंबित किए, 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द

Dec 12, 2025
Himachal Pradesh : सुक्खू सरकार ने लोहड़ी पर दिया तोहफा! पहली कैबिनेट बैठक में लागू की ओल्ड पेंशन स्कीम

हिमाचल की सुक्खू सरकार के तीन साल, 2027 में 57 सीटें जीतने का लक्ष्य

Dec 11, 2025
Goa Nightclub Fire Tragedy : नाइटक्लब के मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया

Goa Nightclub Fire Tragedy : नाइटक्लब के मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया

Dec 11, 2025
Facebook Twitter Youtube RSS

Categories

  • All Categories
  • Entertainment
  • Food
  • HomeSlider
  • Lifestyle
  • News
  • Opinion
  • Science
  • World
  • अस्पताल
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्षेत्रीय
  • चिकित्सक
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • विशेष
  • शिक्षा
  • साक्षात्कार
  • सेहत
  • हरियाणा

Recent Posts

  • Lok Sabha Winter Session : राहुल गांधी का लोकसभा में प्रश्न- दिल्ली की जहरीली हवा पर सरकार कब जागेगी?
  • Weather Forecast : दिल्ली में कंपी कंपी की संभावना, ठंडी हवाओं ने पंजाब-हरियाणा में बढ़ाई कंपकंपी, हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट जारी
  • Lok Sabha Winter Session : कांग्रेस की संसदीय एकजुटता पर राहुल खिले, कहा- मजबूत दबाव बना है
  • Indigo Flight Crisis : डीजीसीए ने चार FOI निलंबित किए, 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द

© 2015-2025 Jan Jivan | Hosted on AnyPursuit

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About

© 2015-2025 Jan Jivan | Hosted on AnyPursuit

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In