• hi हिन्दी
  • en English
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
Tuesday, July 21, 2026
Jan Jivan
No Result
View All Result
  • Login
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
No Result
View All Result
Morning News
No Result
View All Result

राहुल गांधी को रोकने के बिहार सरकार के सभी हथकंडे फेल, दरंभगा में दलित छात्रों ने सीएम नीतीश के खिलाफ किया प्रदर्शन

amlendu bhusan by amlendu bhusan
May 15, 2025
in All Categories, HomeSlider, बिहार
0
राहुल गांधी को रोकने के बिहार सरकार के सभी हथकंडे फेल, दरंभगा में दलित छात्रों ने सीएम नीतीश के खिलाफ किया प्रदर्शन
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जनजीवन ब्यूरो/ दरभंगा । बिहार के दरभंगा स्थित अंबेडकर छात्रावास में गुरुवार को ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को बिहार की जदयू-भाजपा सरकार द्वारा छात्रों के बीच जाने से रोकने का पुरजोर प्रयास किया गया। आयोजन को विफल करने के लिए कार्यक्रम स्थल से कुर्सियां हटवा दीं गईं और छात्रों को डराने-धमकाने का प्रयास भी किया गया। लेकिन इन सब प्रयासों को नाकाम करते हुए राहुल गांधी दलित, पिछड़े, अति पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के बीच पहुंचे और उनसे संवाद किया। आक्रोशित छात्रों ने सीएम नीतीश के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।

इस दौरान राहुल गांधी ने बिहार की एनडीए सरकार को “डबल इंजन धोखेबाज़ सरकार” करार देते हुए कहा कि उन्हें छात्रों से बातचीत करने से रोका जा रहा है। उन्होंने पूछा कि संवाद कब से अपराध हो गया? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किस बात से डर रहे हैं? क्या वह बिहार में शिक्षा और सामाजिक न्याय की स्थिति छुपाना चाहते हैं? उन्होंने स्पष्ट किया कि सामाजिक न्याय की यह लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है। यह उनके जीवन का मिशन है। उन्होंने कहा कि उनके पीछे युवाओं और वंचित वर्गों की शक्ति है। इसलिए दुनिया की कोई ताकत उन्हें नहीं रोक सकती।

READ ALSO

राहुल का पीएम मोदी पर कड़ा हमला, ‘152 पेपर लीक, नाकाम शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते, सबसे युवा विरोधी पीएम’

Parliament Monsoon Session: पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही बार-बार हुई स्थगित

‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और आदिवासी वर्गों के लिए भागीदारी एवं न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि इन वर्गों के खिलाफ देश में बहुत अन्याय होता है और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में भी दबाया जाता है।

निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की मांग करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में आरक्षण लागू होना चाहिए, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार और बिहार सरकार इस कानून को लागू नहीं कर रही हैं। इसी के साथ उन्होंने एससी-एसटी सब प्लान के तहत मिलने वाले धन को इन वर्गों तक पहुंचाने की मांग भी उठाई।

ADVERTISEMENT

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार अडानी-अंबानी की सरकार है और 90 प्रतिशत आबादी के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि देश में दलित, पिछड़े, अति पिछड़े और आदिवासी वर्गों की महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कहीं भी समुचित भागीदारी नहीं है। इसके विपरीत मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों में अधिकांश लोग इन्हीं वर्गों से आते हैं। दूसरी तरफ देश का सारा धन कुछ चुनिंदा लोगों के हाथों में जा रहा है।

उन्होंने वादा किया कि अगर कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है, तो वे वंचित वर्गों के लिए न्याय सुनिश्चित करेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने जातिगत जनगणना कराने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें संविधान को अपने माथे से लगाना होगा। आखिर में जनता के दबाव के कारण प्रधानमंत्री को जातिगत जनगणना कराने का फैसला करना पड़ा और संविधान को माथे से लगाना पड़ा। मगर प्रधानमंत्री लोकतंत्र, संविधान, जातिगत जनगणना के खिलाफ हैं और देश की 90 प्रतिशत वंचित-शोषित, गरीब और अल्पसंख्यक आबादी के खिलाफ भी हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने तेलंगाना की तर्ज पर प्रभावी और पारदर्शी जाति जनगणना कराने की मांग को दोहराया।

उन्होंने 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा हटाकर महा-दलित, अति-पिछड़ा, दलित, पिछड़ा और आदिवासी समुदायों को शिक्षा एवं नौकरियों में पर्याप्त प्रतिनिधित्व व भागीदारी सुनिश्चित करने की पार्टी की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर शिक्षा के बुनियादी ढांचे पर भारी निवेश किया जाएगा, जिससे हर गांव, हर कस्बे का छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पा सके।

Related Posts

राहुल ने ECI पर बोला हमला, ‘महाराष्ट्र चुनाव परिणामों में हेराफेरी
All Categories

राहुल का पीएम मोदी पर कड़ा हमला, ‘152 पेपर लीक, नाकाम शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते, सबसे युवा विरोधी पीएम’

Jul 20, 2026
संसद का मानसून सत्र : हंगामे के साथ शुरुआत, 12 बजे तक के लिए लोकसभा स्थगित, पीएम बोले- ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने सौ फीसदी लक्ष्य हासिल किया
All Categories

Parliament Monsoon Session: पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही बार-बार हुई स्थगित

Jul 20, 2026
वांगचुक फिर से भूख हड़ताल पर, सरकार के सामने रखी नई शर्त
All Categories

वांगचुक फिर से भूख हड़ताल पर, सरकार के सामने रखी नई शर्त

Jul 20, 2026
पीएम मोदी ने देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
All Categories

 PM मोदी ने पंजाब को दी 5,470 करोड़ की विकास सौगात, रेलवे और हाईवे परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Jul 17, 2026
All Categories

पीएम मोदी ने देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Jul 17, 2026
 फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल  इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना     क्या नंबर 10 सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना को 20  को होने वाले फीफा विश्व कप तक ले जाए पाएगा !
All Categories

 फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना क्या नंबर 10 सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना को 20 को होने वाले फीफा विश्व कप तक ले जाए पाएगा !

Jul 13, 2026
Next Post

9 वर्षीय बच्चे के पिता ने अंगदान करके तीन लोगों की जान बचाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राहुल ने ECI पर बोला हमला, ‘महाराष्ट्र चुनाव परिणामों में हेराफेरी

राहुल का पीएम मोदी पर कड़ा हमला, ‘152 पेपर लीक, नाकाम शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते, सबसे युवा विरोधी पीएम’

Jul 20, 2026
संसद का मानसून सत्र : हंगामे के साथ शुरुआत, 12 बजे तक के लिए लोकसभा स्थगित, पीएम बोले- ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने सौ फीसदी लक्ष्य हासिल किया

Parliament Monsoon Session: पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही बार-बार हुई स्थगित

Jul 20, 2026
वांगचुक फिर से भूख हड़ताल पर, सरकार के सामने रखी नई शर्त

वांगचुक फिर से भूख हड़ताल पर, सरकार के सामने रखी नई शर्त

Jul 20, 2026
पीएम मोदी ने देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

 PM मोदी ने पंजाब को दी 5,470 करोड़ की विकास सौगात, रेलवे और हाईवे परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Jul 17, 2026

पीएम मोदी ने देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Jul 17, 2026
 फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल  इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना     क्या नंबर 10 सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना को 20  को होने वाले फीफा विश्व कप तक ले जाए पाएगा !

 फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना क्या नंबर 10 सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना को 20 को होने वाले फीफा विश्व कप तक ले जाए पाएगा !

Jul 13, 2026
राहुल ने ECI पर बोला हमला, ‘महाराष्ट्र चुनाव परिणामों में हेराफेरी

राहुल का पीएम मोदी पर कड़ा हमला, ‘152 पेपर लीक, नाकाम शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते, सबसे युवा विरोधी पीएम’

Jul 20, 2026
संसद का मानसून सत्र : हंगामे के साथ शुरुआत, 12 बजे तक के लिए लोकसभा स्थगित, पीएम बोले- ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने सौ फीसदी लक्ष्य हासिल किया

Parliament Monsoon Session: पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही बार-बार हुई स्थगित

Jul 20, 2026
वांगचुक फिर से भूख हड़ताल पर, सरकार के सामने रखी नई शर्त

वांगचुक फिर से भूख हड़ताल पर, सरकार के सामने रखी नई शर्त

Jul 20, 2026
पीएम मोदी ने देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

 PM मोदी ने पंजाब को दी 5,470 करोड़ की विकास सौगात, रेलवे और हाईवे परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Jul 17, 2026

पीएम मोदी ने देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Jul 17, 2026
 फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल  इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना     क्या नंबर 10 सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना को 20  को होने वाले फीफा विश्व कप तक ले जाए पाएगा !

 फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना क्या नंबर 10 सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना को 20 को होने वाले फीफा विश्व कप तक ले जाए पाएगा !

Jul 13, 2026
Facebook Twitter Youtube RSS

Categories

  • All Categories
  • Entertainment
  • Fashion
  • Food
  • HomeSlider
  • Lifestyle
  • News
  • Opinion
  • Science
  • World
  • अस्पताल
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्षेत्रीय
  • चिकित्सक
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • विशेष
  • शिक्षा
  • साक्षात्कार
  • सेहत
  • हरियाणा

Recent Posts

  • राहुल का पीएम मोदी पर कड़ा हमला, ‘152 पेपर लीक, नाकाम शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते, सबसे युवा विरोधी पीएम’
  • Parliament Monsoon Session: पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही बार-बार हुई स्थगित
  • वांगचुक फिर से भूख हड़ताल पर, सरकार के सामने रखी नई शर्त
  •  PM मोदी ने पंजाब को दी 5,470 करोड़ की विकास सौगात, रेलवे और हाईवे परियोजनाओं का किया शुभारंभ

© 2015-2025 Jan Jivan | Hosted on AnyPursuit

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About

© 2015-2025 Jan Jivan | Hosted on AnyPursuit

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In