• hi हिन्दी
  • en English
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
Wednesday, May 13, 2026
Jan Jivan
No Result
View All Result
  • Login
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
No Result
View All Result
Morning News
No Result
View All Result

क्या शशि थरूर बनेंगे विदेश मंत्री, मोदी कैबिनेट में आएगा भूचाल

amlendu bhusan by amlendu bhusan
May 22, 2025
in All Categories, HomeSlider, राजनीति
0
सीएए के खिलाफ प्रस्ताव ‘राजनीतिक कदम’, राज्यों की बमुश्किल ही कोई भूमिका: थरूर
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जनजीवन ब्यूरो/ नई दिल्ली। पहलगाम की घटना के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता ने देश की जनता के मन में मोदी सरकार के प्रति असीम प्रेमभाव को जगाने का काम किया। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत जनता सेना की सफलता पर उत्साहित थी। इसका श्रेय भी सरकार को दिया जा रहा था। सरकार भले ही कूटनीतिक स्तर को ध्यान में रखकर फैसले लिया करती हो, पर जनता इस बार पाकिस्तान से आर-पार के मूड में थी। ऑपरेशन सिंदूर ने देश के नागरिकों के मन में यह विश्वास जगा दिया था कि भारत अब केवल सीमा की रक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि पाक अधिकृत कश्मीर को वापस लेने की दिशा में भी सक्रिय हो सकता है। भारत की सेना ने जिस सटीकता और सफलता से कार्यवाही की, वह रणनीतिक दृष्टि से असाधारण थी। इसे 1999 के कारगिल युद्ध के बाद सबसे तेज और प्रभावी कार्रवाई बताया गया। लेकिन सीजफायर की अचानक घोषणा ने इस उत्साह को ठंडा कर दिया। यह फैसला जनता के लिए न केवल अप्रत्याशित था, बल्कि उसकी राष्ट्रवादी भावनाओं पर भी आघात था। यही वह क्षण था, जब एक ‘विजेता सरकार’ की छवि एक ‘संशयित नेतृत्व’ में बदलने लगी।

ऐसे में सोशल मीडिया में आए कुछ समाचारों ने इस आशंका को और भी बढ़ाने का काम किया। भले ही सरकार की ओर से ऐसे समाचारों को ‘फेक’ बताया गया, पर तीव्र गति की सूचनाओं के इस युग में, जो बात समाज के सबसे निचले स्तर तक पहुंच जाती है, उसे दोबारा लोगों के मन से हटाना थोड़ा मुश्किल होता है। सोशल मीडिया से लेकर विपक्ष के भाषणों तक—हर जगह बस एक ही सवाल गूंजता रहा: ‘जब हम जीत रहे थे, तब झुके क्यों?’ विपक्ष और सोशल मीडिया के प्रभाव से जनता में फैले असंतोष से मोदी सरकार भी वाकिफ हो चुकी थी। सरकार अब अपनी छवि सुधारने के अभियान में जुट चुकी है, जबकि विपक्ष इस मौके का लाभ उठाने में लगा है।

READ ALSO

गडकरी ने कहा दिल्ली सरकार का ग्रीन टैक्स अवैध

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने बांटा मंत्रियों का विभाग, गृह विभाग सीएम के पास

इस पूरे घटनाक्रम में वैश्विक मंच पर भारत की कमजोर छवि की चर्चा होने लगी। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से पाकिस्तान को ऐसे मौके पर कर्ज मिलना भारत की कूटनीतिक असफलता माना जाने लगा। सरकार भी दबे स्वर में इसे स्वीकार कर रही है। के. वी. सुब्रमण्यन को आईएमएफ में कार्यकाल पूरा होने से पहले हटाना सरकार की इस स्वीकार्यता पर मुहर लगाने जैसा है। के. वी. सुब्रमण्यन 1 नवंबर 2022 को आईएमएफ में भारत के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किए गए थे। उनका कार्यकाल पूरा होने से पहले ही 4 मई 2025 को उन्हें आईएमएफ से वापस बुला लिया गया। आईएमएफ से उनका वापस बुलाया जाना एक दुर्लभ घटना थी, और सरकार ने आधिकारिक तौर पर उनकी बर्खास्तगी के कारणों का खुलासा नहीं किया है। इसका सीधा संकेत है कि सरकार ने मान लिया कि आईएमएफ में उनकी कूटनीति असफल रही।

ADVERTISEMENT

सरकार ने आईएमएफ में मतदान का बहिष्कार किया, जबकि कर्ज देने के लिए हुए मतदान में भारत के कई सहयोगी देशों ने भी पाकिस्तान के पक्ष में मतदान किया। पाकिस्तान को आईएमएफ से मदद मिलना भारत के लिए एक रणनीतिक झटका माना गया। यह मदद केवल आर्थिक नहीं थी, बल्कि यह संकेत भी था कि वैश्विक समुदाय भारत की अपेक्षा पाकिस्तान को इस मामले में अधिक ‘विक्टिम’ के रूप में देख रहा है। अमेरिका, चीन, सऊदी अरब और तुर्की जैसे देशों ने आईएमएफ में पाकिस्तान के पक्ष में वोट दिया। जबकि पाकिस्तान को मिलने वाले इस कर्ज से पहले विदेश मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई देशों की यात्रा कर कूटनीतिक पहल की थी। इसके बावजूद भारत को इसमें सफलता नहीं मिली। ऐसे में मोदी सरकार के इस मंत्री पर भी गाज गिर सकती है।

इस दौरान विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बीच भी आपसी ‘टशन’ देखने को मिला। तीनों मंत्रालयों के बीच अपनी छवि चमकाने की होड़ मची हुई थी। रक्षा से संबंधित जानकारी भी विदेश मंत्रालय की ओर से दी जा रही थी। विदेश मंत्रालय रक्षा अधिकारियों को अपने यहां बुलाकर मीडिया के माध्यम से जानकारी देता रहा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को इसमें कोई योगदान नहीं करने दिया गया। यहां तक कि उनके अधिकारियों तक को कोई जानकारी नहीं दी जाती थी। इससे मंत्रालयों के बीच आपसी नाराज़गी बढ़ने लगी। विदेश मंत्रालय ‘हीरो’ के रूप में देश के सामने आ रहा था। मंत्रियों के बीच इसको लेकर भी चर्चा होने लगी थी। लेकिन सीजफायर के बाद जब जन आक्रोश उफान पर था, तब विदेश मंत्रालय एकाएक पृष्ठभूमि में चला गया। सोशल मीडिया पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी और उनके परिवार को अपशब्दों का सामना करना पड़ा। इसके बाद ब्रीफिंग की जिम्मेदारी वापस सूचना मंत्रालय को दी गई, जिसने सेना को अपनी मीडिया मंच मुहैया कराई। लेकिन तब तक सरकार की छवि को गहरा आघात लग चुका था। खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बयानबाज़ी ने सरकार को असहज करने का काम किया। अमेरिकी राष्ट्रपति के बयानों ने मोदी सरकार की छवि को खराब करने में अहम भूमिका निभाई। तमाम कोशिशों के बावजूद मीडिया से जुड़े मंत्रालय ट्रंप की सूचनाओं को खारिज करने में सफल नहीं हो सके। इसका खामियाजा मंत्रालय को आने वाले दिनों में भुगतना पड़ सकता है।

सरकार अपनी छवि सुधारने के लिए कुछ अप्रत्याशित कदम उठा सकती है। इसमें मंत्रिमंडल में फेरबदल जैसे कदम प्रमुख होंगे। विदेश मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और वित्त मंत्रालय में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही कुछ बड़े राजनीतिक बदलाव भी संभव हैं। मोदी सरकार से जिस प्रकार कांग्रेस सांसद शशि थरूर की नज़दीकियां बढ़ रही हैं, वे आने वाले राजनीतिक बदलावों के संकेत हैं। वैसे भी कांग्रेस शशि थरूर से काफी नाराज़ चल रही है। ऐसे में यदि थरूर भाजपा का दामन थाम लें, तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा। सरकार को विदेश मंत्रालय में बदलाव करने हैं। थरूर की अंतरराष्ट्रीय छवि, भाषाई दक्षता और संयुक्त राष्ट्र में काम करने का अनुभव उन्हें विदेश मंत्रालय के लिए उपयुक्त विकल्प बनाता है। अगर ऐसा होता है, तो यह एस. जयशंकर के लिए खतरे की घंटी हो सकता है।

अब सरकार के सामने दोहरी चुनौती है—जनता का विश्वास दोबारा जीतना और वैश्विक मंच पर भारत की विश्वसनीयता बहाल करना। इस पूरे मामले में सरकार को अपनी छवि सुधारने के अलावा विपक्ष को भी बढ़त लेने से रोकना होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए वैश्विक मंच पर भेजे जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शशि थरूर को मोदी सरकार की ओर से चुना गया। इतना ही नहीं, उन्हें अमेरिका जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का अवसर भी दिया गया। जबकि कांग्रेस की ओर से भेजे गए नामों की सूची में शशि थरूर का नाम शामिल नहीं था। मोदी सरकार ने कूटनीति में राजनीति का रास्ता तलाशते हुए यह फैसला लिया। इस पर कांग्रेस का आगबबूला होना स्वाभाविक था। लेकिन आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार के इस फैसले पर सिर्फ नाराज़गी जाहिर करने के अलावा वह कुछ कर भी नहीं सकती। भाजपा ने भी अपनी ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को 1999 में ऐसे ही एक प्रतिनिधिमंडल में भेजने का उदाहरण देकर कांग्रेस की आलोचना को कमजोर कर दिया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता ने मोदी सरकार को जनता के बीच जबरदस्त समर्थन दिलाया, लेकिन अचानक हुए सीजफायर और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिली असफलताओं ने इस जन समर्थन को डगमगा दिया। सरकार अब अपनी गिरती छवि को संवारने और विपक्ष को संभालने के दोहरे दबाव में है। यदि आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल फेरबदल, नीतिगत सुधार और रणनीतिक संतुलन जैसे कदम नहीं उठाए गए, तो यह हलचल और गहराएगी। शशि थरूर जैसे संभावित चेहरे सरकार की रणनीति में नया मोड़ ला सकते हैं, लेकिन जनता अब केवल चेहरे नहीं, परिणाम देखना चाहती है।

Related Posts

गडकरी ने कहा दिल्ली सरकार का ग्रीन टैक्स अवैध
All Categories

गडकरी ने कहा दिल्ली सरकार का ग्रीन टैक्स अवैध

May 11, 2026
Bihar New CM : बिहार में सीएम को लेकर उठ रहे हैं सवाल, क्या वास्तव में चौधरी होंगे ‘सम्राट’, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता
All Categories

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने बांटा मंत्रियों का विभाग, गृह विभाग सीएम के पास

May 7, 2026
अक्स तमाशा’ से होगा  एनएसडी रेपर्टरी का समर थिएटर फेस्टिवल का आरम्भ, 08 मई से 14 जून तक चलेगा ग्रीष्मकालीन महोत्सव
All Categories

अक्स तमाशा’ से होगा एनएसडी रेपर्टरी का समर थिएटर फेस्टिवल का आरम्भ, 08 मई से 14 जून तक चलेगा ग्रीष्मकालीन महोत्सव

May 7, 2026
बिहार मंत्रिमंडल में बीजेपी बनाम जदयू शक्ति संतुलन
All Categories

बिहार मंत्रिमंडल में बीजेपी बनाम जदयू शक्ति संतुलन

May 7, 2026
अमित शाह होंगे नीति आयोग के पदेन सदस्य
All Categories

केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी, नीति आयोग ने जारी किया रिपोर्ट  

May 7, 2026
कोरोनावायरस के इलाज करने वाले 52 डॉक्टर Covid19 की चपेट में
All Categories

“जननी” प्लेटफॉर्म कितना होगा कारगर, क्या है इसकी खासियत

May 7, 2026
Next Post
तूफान के कारण 200 तिरंगे क्षतिग्रस्त, निजी एजेंसियों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

तूफान के कारण 200 तिरंगे क्षतिग्रस्त, निजी एजेंसियों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गडकरी ने कहा दिल्ली सरकार का ग्रीन टैक्स अवैध

गडकरी ने कहा दिल्ली सरकार का ग्रीन टैक्स अवैध

May 11, 2026
Bihar New CM : बिहार में सीएम को लेकर उठ रहे हैं सवाल, क्या वास्तव में चौधरी होंगे ‘सम्राट’, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने बांटा मंत्रियों का विभाग, गृह विभाग सीएम के पास

May 7, 2026
अक्स तमाशा’ से होगा  एनएसडी रेपर्टरी का समर थिएटर फेस्टिवल का आरम्भ, 08 मई से 14 जून तक चलेगा ग्रीष्मकालीन महोत्सव

अक्स तमाशा’ से होगा एनएसडी रेपर्टरी का समर थिएटर फेस्टिवल का आरम्भ, 08 मई से 14 जून तक चलेगा ग्रीष्मकालीन महोत्सव

May 7, 2026
बिहार मंत्रिमंडल में बीजेपी बनाम जदयू शक्ति संतुलन

बिहार मंत्रिमंडल में बीजेपी बनाम जदयू शक्ति संतुलन

May 7, 2026
अमित शाह होंगे नीति आयोग के पदेन सदस्य

केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी, नीति आयोग ने जारी किया रिपोर्ट  

May 7, 2026
कोरोनावायरस के इलाज करने वाले 52 डॉक्टर Covid19 की चपेट में

“जननी” प्लेटफॉर्म कितना होगा कारगर, क्या है इसकी खासियत

May 7, 2026
गडकरी ने कहा दिल्ली सरकार का ग्रीन टैक्स अवैध

गडकरी ने कहा दिल्ली सरकार का ग्रीन टैक्स अवैध

May 11, 2026
Bihar New CM : बिहार में सीएम को लेकर उठ रहे हैं सवाल, क्या वास्तव में चौधरी होंगे ‘सम्राट’, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने बांटा मंत्रियों का विभाग, गृह विभाग सीएम के पास

May 7, 2026
अक्स तमाशा’ से होगा  एनएसडी रेपर्टरी का समर थिएटर फेस्टिवल का आरम्भ, 08 मई से 14 जून तक चलेगा ग्रीष्मकालीन महोत्सव

अक्स तमाशा’ से होगा एनएसडी रेपर्टरी का समर थिएटर फेस्टिवल का आरम्भ, 08 मई से 14 जून तक चलेगा ग्रीष्मकालीन महोत्सव

May 7, 2026
बिहार मंत्रिमंडल में बीजेपी बनाम जदयू शक्ति संतुलन

बिहार मंत्रिमंडल में बीजेपी बनाम जदयू शक्ति संतुलन

May 7, 2026
अमित शाह होंगे नीति आयोग के पदेन सदस्य

केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी, नीति आयोग ने जारी किया रिपोर्ट  

May 7, 2026
कोरोनावायरस के इलाज करने वाले 52 डॉक्टर Covid19 की चपेट में

“जननी” प्लेटफॉर्म कितना होगा कारगर, क्या है इसकी खासियत

May 7, 2026
Facebook Twitter Youtube RSS

Categories

  • All Categories
  • Entertainment
  • Fashion
  • Food
  • HomeSlider
  • Lifestyle
  • News
  • Opinion
  • Science
  • World
  • अस्पताल
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्षेत्रीय
  • चिकित्सक
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • विशेष
  • शिक्षा
  • साक्षात्कार
  • सेहत
  • हरियाणा

Recent Posts

  • गडकरी ने कहा दिल्ली सरकार का ग्रीन टैक्स अवैध
  • बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने बांटा मंत्रियों का विभाग, गृह विभाग सीएम के पास
  • अक्स तमाशा’ से होगा एनएसडी रेपर्टरी का समर थिएटर फेस्टिवल का आरम्भ, 08 मई से 14 जून तक चलेगा ग्रीष्मकालीन महोत्सव
  • बिहार मंत्रिमंडल में बीजेपी बनाम जदयू शक्ति संतुलन

© 2015-2025 Jan Jivan | Hosted on AnyPursuit

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About

© 2015-2025 Jan Jivan | Hosted on AnyPursuit

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In