• hi हिन्दी
  • en English
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
Tuesday, July 21, 2026
Jan Jivan
No Result
View All Result
  • Login
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
No Result
View All Result
Morning News
No Result
View All Result

Israel Iran Conflict: ईरान ने दक्षिणी इस्राइल के मुख्य अस्पताल पर दागी मिसाइल, कई लोग घायल

amlendu bhusan by amlendu bhusan
Jun 19, 2025
in All Categories, HomeSlider
0
ईरान ने इस्राइल पर फिर से किए मिसाइल हमले; तीन लोगों की मौत, कई घायल
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जनजीवन ब्यूरो /  नई दिल्ली । ईरान की एक मिसाइल बृहस्पतिवार तड़के दक्षिणी इस्राइल के मुख्य अस्पताल पर गिरी जिससे कई लोग घायल हो गए और ‘‘व्यापक पैमाने पर क्षति” हुई। अस्पताल ने यह जानकारी दी। इस्राइली मीडिया ने मिसाइल हमले के कारण क्षतिग्रस्त हुईं खिड़कियों और इलाके से उठते घने काले धुएं के फुटेज प्रसारित किए।

ईरान ने तेल अवीव में एक ऊंची अपार्टमेंट इमारत और मध्य इस्राइल में अन्य जगहों पर हमले किए। इस्राइल की ‘मैगन डेविड एडम’ बचाव सेवा के अनुसार, इन हमलों में कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं। इस बीच इस्राइल ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला किया। ईरान के विशाल परमाणु कार्यक्रम पर यह हमला संघर्ष के सातवें दिन किया गया।

READ ALSO

राहुल का पीएम मोदी पर कड़ा हमला, ‘152 पेपर लीक, नाकाम शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते, सबसे युवा विरोधी पीएम’

Parliament Monsoon Session: पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही बार-बार हुई स्थगित

इस्राइल ने सात दिन पहले ईरान के सैन्य स्थलों, वरिष्ठ अधिकारियों और परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाकर अचानक हमले किए जिससे यह संघर्ष शुरू हो गया। ईरान ने इस्राइल पर सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन दागे लेकिन अधिकतर को इस्राइल की बहु-स्तरीय वायु रक्षा प्रणाली ने मार गिराया।

ईरानी मिसाइल ने ‘सोरोका मेडिकल सेंटर’ को निशाना बनाया जो इस्राइल के दक्षिण में स्थित मुख्य अस्पताल है। अस्पताल की वेबसाइट के अनुसार, इस अस्पताल में 1,000 से अधिक बिस्तर हैं और यह इस्राइल के दक्षिण के लगभग 10 लाख निवासियों को सेवाएं प्रदान करता है।

बयान में कहा गया है कि चिकित्सा केंद्र के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और आपातकालीन कक्ष में मामूली रूप से घायल कई लोगों का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल को नए रोगियों के लिए बंद कर दिया गया है और केवल उन मरीजों को भर्ती किया जा रहा है जो किसी जानलेवा समस्या से जूझ रहे हैं। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले में कितने लोग घायल हुए हैं।

इस्राइल के कई अस्पतालों ने पिछले सप्ताह आपातकालीन योजनाएं सक्रिय कर दी थीं और अस्पतालों की भूमिगत पार्किंग में मरीजों को स्थानांतरित कर दिया था।

ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस्राइल ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला किया है। चैनल ने बताया कि हमले के बाद ‘‘किसी भी तरह के विकिरण का खतरा नहीं” है और हमले से पहले ही केंद्र को खाली करा लिया गया था तथा रिएक्टर के आस-पास स्थित असैन्य इलाकों में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

इस्राइल ने बृहस्पतिवार की सुबह पहले ही चेतावनी दी थी कि वह रिएक्टर पर हमला करेगा और उसने लोगों से क्षेत्र छोड़कर जाने को कहा था। हमले को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन अग्निशमन कर्मियों ने कहा कि ऐसा लगता है कि चिकित्सकीय इमारत और कुछ अपार्टमेंट इमारतों को निशाना बनाया गया है। इस बात की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी कि इन हमलों में कोई हताहत हुआ है या नहीं। अराक रिएक्टर तेहरान से 250 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है।

परमाणु रिएक्टर को ठंडा करने के लिए भारी जल रिएक्टर का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन यह प्लूटोनियम भी बनाता है जिसका संभावित रूप से परमाणु हथियारों में उपयोग किया जा सकता है। ईरान पर इस्राइल के हवाई हमले सातवें दिन भी जारी रहे। इससे एक दिन पहले ईरान के सर्वोच्च नेता ने अमेरिका के आत्मसमर्पण के आह्वान को खारिज कर दिया था और चेतावनी दी थी कि अमेरिकियों की किसी भी सैन्य भागीदारी से उन्हें ‘‘अपूरणीय क्षति” होगी।

वाशिंगटन स्थित एक ईरानी मानवाधिकार समूह ने बताया कि ईरान में 263 आम नागरिकों सहित कम से कम 639 लोग मारे गए हैं और 1,300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने करीब 400 मिसाइल और सैकड़ों ड्रोन दागे हैं, जिससे इस्राइल में कम से कम 24 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ मिसाइल एवं ड्रोन मध्य इस्राइल में अपार्टमेंट इमारतों पर गिरे जिससे भारी नुकसान हुआ है।

ADVERTISEMENT

उधर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष को समाप्त कराने के लिए बुधवार को मध्यस्थता की पेशकश की और कहा कि मॉस्को एक ऐसा समझौता कराने में मदद कर सकता है, जिसके तहत ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर शांतिपूर्वक आगे बढ़ सकता है और इस्राइल की सुरक्षा चिंताएं भी कम हो सकती हैं।

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के पत्रकारों से बात करते हुए पुतिन ने कहा कि “यह एक संवेदनशील मुद्दा है। मेरे विचार से, एक समाधान निकल सकता है।” यह पूछे जाने पर कि इस्राइल, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर देता है तो रूस की क्या प्रतिक्रिया होगी, इस पर पुतिन ने जवाब देने से इनकार कर दिया और कहा कि “मैं ऐसी किसी आशंका पर चर्चा नहीं करना चाहता।”

खामेनेई ने इस्राइली हमलों के बीच आत्मसमर्पण करने की अमेरिका की अपील खारिज कर दी है और आगाह किया है कि अमेरिका की किसी भी सैन्य कार्रवाई से उसे (अमेरिका को) अपूरणीय क्षति होगी। पुतिन ने कहा कि उन्होंने रूस का प्रस्ताव ईरान, इस्राइल और अमेरिका से साझा किया है।

उन्होंने कहा, “हम किसी पर कुछ भी थोप नहीं रहे हैं; केवल इस बारे में बात कर रहे हैं कि हम इस स्थिति से बाहर निकलने का संभावित रास्ता कैसे ढूंढ सकते हैं। लेकिन, निश्चित रूप से, यह निर्णय इन सभी देशों, मुख्य रूप से ईरान और इस्राइल के राजनीतिक नेतृत्व पर निर्भर है।”

रूस ने दशकों से पश्चिम एशिया में एक नाजुक संतुलन बनाए रखा है। वह इस्राइल के साथ अपने मधुर संबंधों को बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि ईरान के साथ उसके मजबूत आर्थिक व सैन्य संबंध विकसित हुए हैं।

पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच के अवसर पर एसोसिएटेड प्रेस समेत अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ बैठक में कहा कि रूस का ईरान के साथ भरोसेमंद संबंध है और रूस ने ईरान के दक्षिण में फारस की खाड़ी के बुशहर में उसके पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निर्माण में मदद की थी।

उन्होंने कहा कि बुशहर में दो और रिएक्टरों के निर्माण में 200 से अधिक रूसी श्रमिक लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि “हम इस्राइली नेताओं की इस बात से सहमत हैं कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।”

पुतिन ने कहा कि ईरान ने रूस से सैन्य सहायता नहीं मांगी है। उन्होंने कहा कि जनवरी में दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित “रणनीतिक साझेदारी” संधि में ऐसी सहायता की परिकल्पना नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि रूस ने अतीत में ईरान को कुछ हवाई रक्षा प्रणाली प्रदान की थी, इसके अलावा उसने पहले भी व्यापक हवाई सुरक्षा में मदद की पेशकश की थी, लेकिन तेहरान ने इसे स्वीकार नहीं किया।

पुतिन ने कहा, “हमारा प्रस्ताव एक प्रणाली बनाने का था। हम अतीत में इस पर चर्चा करते थे, लेकिन ईरानी पक्ष ने इसमें बहुत कम रुचि दिखाई।”

Related Posts

राहुल ने ECI पर बोला हमला, ‘महाराष्ट्र चुनाव परिणामों में हेराफेरी
All Categories

राहुल का पीएम मोदी पर कड़ा हमला, ‘152 पेपर लीक, नाकाम शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते, सबसे युवा विरोधी पीएम’

Jul 20, 2026
संसद का मानसून सत्र : हंगामे के साथ शुरुआत, 12 बजे तक के लिए लोकसभा स्थगित, पीएम बोले- ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने सौ फीसदी लक्ष्य हासिल किया
All Categories

Parliament Monsoon Session: पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही बार-बार हुई स्थगित

Jul 20, 2026
वांगचुक फिर से भूख हड़ताल पर, सरकार के सामने रखी नई शर्त
All Categories

वांगचुक फिर से भूख हड़ताल पर, सरकार के सामने रखी नई शर्त

Jul 20, 2026
पीएम मोदी ने देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
All Categories

 PM मोदी ने पंजाब को दी 5,470 करोड़ की विकास सौगात, रेलवे और हाईवे परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Jul 17, 2026
All Categories

पीएम मोदी ने देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Jul 17, 2026
 फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल  इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना     क्या नंबर 10 सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना को 20  को होने वाले फीफा विश्व कप तक ले जाए पाएगा !
All Categories

 फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना क्या नंबर 10 सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना को 20 को होने वाले फीफा विश्व कप तक ले जाए पाएगा !

Jul 13, 2026
Next Post
India-Pakistan War : ट्रंप का चौंकाने वाला दावा, कहा – दो नेताओं ने थामा शांति का हाथ, नहीं तो परमाणु युद्ध में बदल जाती भारत-पाक की जंग

India-Pakistan War : ट्रंप का चौंकाने वाला दावा, कहा – दो नेताओं ने थामा शांति का हाथ, नहीं तो परमाणु युद्ध में बदल जाती भारत-पाक की जंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राहुल ने ECI पर बोला हमला, ‘महाराष्ट्र चुनाव परिणामों में हेराफेरी

राहुल का पीएम मोदी पर कड़ा हमला, ‘152 पेपर लीक, नाकाम शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते, सबसे युवा विरोधी पीएम’

Jul 20, 2026
संसद का मानसून सत्र : हंगामे के साथ शुरुआत, 12 बजे तक के लिए लोकसभा स्थगित, पीएम बोले- ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने सौ फीसदी लक्ष्य हासिल किया

Parliament Monsoon Session: पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही बार-बार हुई स्थगित

Jul 20, 2026
वांगचुक फिर से भूख हड़ताल पर, सरकार के सामने रखी नई शर्त

वांगचुक फिर से भूख हड़ताल पर, सरकार के सामने रखी नई शर्त

Jul 20, 2026
पीएम मोदी ने देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

 PM मोदी ने पंजाब को दी 5,470 करोड़ की विकास सौगात, रेलवे और हाईवे परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Jul 17, 2026

पीएम मोदी ने देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Jul 17, 2026
 फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल  इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना     क्या नंबर 10 सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना को 20  को होने वाले फीफा विश्व कप तक ले जाए पाएगा !

 फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना क्या नंबर 10 सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना को 20 को होने वाले फीफा विश्व कप तक ले जाए पाएगा !

Jul 13, 2026
राहुल ने ECI पर बोला हमला, ‘महाराष्ट्र चुनाव परिणामों में हेराफेरी

राहुल का पीएम मोदी पर कड़ा हमला, ‘152 पेपर लीक, नाकाम शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते, सबसे युवा विरोधी पीएम’

Jul 20, 2026
संसद का मानसून सत्र : हंगामे के साथ शुरुआत, 12 बजे तक के लिए लोकसभा स्थगित, पीएम बोले- ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने सौ फीसदी लक्ष्य हासिल किया

Parliament Monsoon Session: पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही बार-बार हुई स्थगित

Jul 20, 2026
वांगचुक फिर से भूख हड़ताल पर, सरकार के सामने रखी नई शर्त

वांगचुक फिर से भूख हड़ताल पर, सरकार के सामने रखी नई शर्त

Jul 20, 2026
पीएम मोदी ने देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

 PM मोदी ने पंजाब को दी 5,470 करोड़ की विकास सौगात, रेलवे और हाईवे परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Jul 17, 2026

पीएम मोदी ने देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Jul 17, 2026
 फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल  इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना     क्या नंबर 10 सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना को 20  को होने वाले फीफा विश्व कप तक ले जाए पाएगा !

 फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना क्या नंबर 10 सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना को 20 को होने वाले फीफा विश्व कप तक ले जाए पाएगा !

Jul 13, 2026
Facebook Twitter Youtube RSS

Categories

  • All Categories
  • Entertainment
  • Fashion
  • Food
  • HomeSlider
  • Lifestyle
  • News
  • Opinion
  • Science
  • World
  • अस्पताल
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्षेत्रीय
  • चिकित्सक
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • विशेष
  • शिक्षा
  • साक्षात्कार
  • सेहत
  • हरियाणा

Recent Posts

  • राहुल का पीएम मोदी पर कड़ा हमला, ‘152 पेपर लीक, नाकाम शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते, सबसे युवा विरोधी पीएम’
  • Parliament Monsoon Session: पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही बार-बार हुई स्थगित
  • वांगचुक फिर से भूख हड़ताल पर, सरकार के सामने रखी नई शर्त
  •  PM मोदी ने पंजाब को दी 5,470 करोड़ की विकास सौगात, रेलवे और हाईवे परियोजनाओं का किया शुभारंभ

© 2015-2025 Jan Jivan | Hosted on AnyPursuit

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About

© 2015-2025 Jan Jivan | Hosted on AnyPursuit

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In