• hi हिन्दी
  • en English
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
Tuesday, April 14, 2026
Jan Jivan
No Result
View All Result
  • Login
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
No Result
View All Result
Morning News
No Result
View All Result

India-Pakistan War : ट्रंप का चौंकाने वाला दावा, कहा – दो नेताओं ने थामा शांति का हाथ, नहीं तो परमाणु युद्ध में बदल जाती भारत-पाक की जंग

amlendu bhusan by amlendu bhusan
Jun 19, 2025
in All Categories, HomeSlider
0
India-Pakistan War : ट्रंप का चौंकाने वाला दावा, कहा – दो नेताओं ने थामा शांति का हाथ, नहीं तो परमाणु युद्ध में बदल जाती भारत-पाक की जंग
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के दो ‘‘बहुत समझदार” नेताओं ने एक ऐसे युद्ध को रोकने का ‘‘निर्णय” लिया जो परमाणु युद्ध में बदल सकता था। पिछले कुछ हफ्तों में यह पहली बार है जब ट्रंप ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच संघर्ष रोकने का श्रेय खुद नहीं लिया है।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की दोपहर के भोजन पर मेजबानी करने के बाद ओवल कार्यालय में मीडिया से बातचीत में ये टिप्पणियां कीं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह मुनीर से मुलाकात कर ‘‘सम्मानित” महसूस कर रहे हैं। यह पूछने पर कि क्या मुनीर के साथ हुई बैठक में ईरान पर चर्चा की गयी, ट्रंप ने कहा, ‘‘खैर, वे ईरान को बहुत अच्छी तरह, ज्यादातर लोगों से बेहतर जानते हैं और वे किसी भी चीज से खुश नहीं हैं। ऐसा नहीं है कि इजराइल के साथ उनके खराब रिश्ते हैं। वे असल में दोनों को जानते हैं लेकिन शायद वे ईरान को बेहतर जानते हैं लेकिन वे देख रहे हैं कि क्या चल रहा है और उन्होंने मुझसे सहमति जतायी है।”

READ ALSO

जटिल जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 6 वर्षीय बच्ची का सफल फॉन्टन ऑपरेशन

Bihar New CM : बिहार में सीएम को लेकर उठ रहे हैं सवाल, क्या वास्तव में चौधरी होंगे ‘सम्राट’, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं उन्हें यहां इसलिए बुलाना चाहता था कि मैं युद्ध न करने, संघर्ष खत्म करने के लिए उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। जैसा कि आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ समय पहले यहां से गए हैं और हम भारत के साथ एक व्यापार समझौते पर काम कर रहे हैं इसलिए भी मैं धन्यवाद देना चाहता हूं। हम पाकिस्तान के साथ व्यापार समझौते पर काम कर रहे हैं।”

ADVERTISEMENT

गौरतलब है कि ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कनाडा के कनैनिस्किस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के इतर मुलाकात करने का कार्यक्रम था लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति को इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के कारण समय से पहले वाशिंगटन लौटना पड़ा, जिसके कारण उनकी मोदी से मुलाकात नहीं हो पायी। हालांकि, दोनों नेताओं ने फोन पर बातचीत की।

ट्रंप ने कहा, ‘‘वे दोनों (मोदी और मुनीर) यहां थे लेकिन कुछ सप्ताह पहले मैं मोदी के साथ था। मैं बहुत खुश हूं कि दो बहुत समझदार नेताओं ने युद्ध आगे न बढ़ाने का फैसला किया। यह परमाणु युद्ध में बदल सकता था। वे दो परमाणु संपन्न देश, बहुत बड़ी परमाणु शक्तियां हैं और उन्होंने यह फैसला लिया।” भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में आतंकवादी बुनियादी ढांचा नष्ट किया था और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था। इसके बाद यह पहली बार है जब ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रोकने का श्रेय नहीं लिया है।

भारत और पाकिस्तान के 10 मई को सैन्य संघर्ष रोकने का फैसला लेने के बाद से ट्रंप कई मौकों पर यह दावा करते रहे हैं कि उन्होंने दोनों देशों के बीच तनाव ‘‘रोकने में मदद की” और उन्होंने दोनों परमाणु संपन्न दक्षिण एशियाई देशों से कहा था कि अगर वे संघर्ष रोकते हैं तो अमेरिका उनके साथ ‘‘बहुत व्यापार” करेगा। इस्लामाबाद में पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ विदेश मंत्री सीनेटर मार्को रुबियो और पश्चिम एशिया मामलों के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ भी थे। सेना ने एक बयान में बताया कि मुनीर के साथ पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मलिक भी थे जो खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख भी है। बैठक पहले एक घंटे के लिए तय हुई थी लेकिन यह दो घंटे से अधिक समय तक चली।

इसमें कहा गया है कि दोनों के बीच चर्चा में व्यापार, आर्थिक विकास, खान और खनिज, कृत्रिम मेधा (एआई), ऊर्जा, क्रिप्टोकरेंसी और उभरती प्रौद्योगिकियों सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने के अवसरों पर चर्चा हुई। सेना ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रम्प ने दीर्घकालिक रणनीतिक अभिसरण और साझा हितों के आधार पर पाकिस्तान के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार साझेदारी बनाने में गहरी रुचि व्यक्त की है।” उसने बताया कि सेना प्रमुख ने भी ‘‘हालिया क्षेत्रीय संकट में पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्ष विराम को सुगम बनाने में राष्ट्रपति ट्रंप की रचनात्मक और निर्णायक भूमिका के लिए पाकिस्तान सरकार और वहां के लोगों की ओर से गहरा आभार भी व्यक्त किया ।” मुनीर ने ट्रंप को पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीख पर पाकिस्तान आने का निमंत्रण भी दिया।

मुनीर के साथ दोपहर का भोजन करने से एक दिन पहले ट्रंप को कनाडा के कनैनिस्किस में जी7 नेताओं के शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करनी थी लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति को जल्द ही सम्मेलन से विदा लेनी पड़ी। मोदी ने कनैनिस्किस से रवाना होने से पहले ट्रंप से 35 मिनट तक फोन पर बातचीत की थी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कनैनिस्किस से एक वीडियो संदेश में कहा था कि मोदी ने ट्रंप को बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान किसी भी स्तर पर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते या भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका द्वारा मध्यस्थता के किसी प्रस्ताव पर कोई चर्चा नहीं हुई थी। मोदी ने कहा कि सैन्य कार्रवाई को रोकने पर चर्चा भारत और पाकिस्तान के बीच सीधे तौर पर दोनों देशों की सेनाओं के मौजूदा संवाद चैनलों के माध्यम से हुई थी और इसकी पहल पाकिस्तान की ओर से की गई थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने साफ तौर पर कहा कि भारत कभी किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा और इस मामले पर भारत में पूरी तरह से राजनीतिक सर्वसम्मति है। मिसरी ने बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद ट्रंप ने मोदी को फोन कर संवेदनाएं व्यक्त की थीं और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनका समर्थन किया था। कनैनिस्किस में मंगलवार को फोन पर हुई बातचीत अप्रैल के बाद से दोनों नेताओं के बीच ‘‘पहली बातचीत” है। मिसरी ने बताया कि ट्रंप ने प्रधानमंत्री की बातों को ध्यान से सुना और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के प्रति अपना समर्थन जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत अब आतंकवाद को छद्म युद्ध के रूप में नहीं, बल्कि एक युद्ध के ही रूप में देखता है और भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी है।

ट्रंप ने मोदी से पूछा कि क्या वह कनाडा से लौटते वक्त अमेरिका आ सकते हैं लेकिन प्रधानमंत्री को साइप्रस में शुरू अपनी तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण के तहत क्रोएशिया जाना था। मिसरी ने कहा कि पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण प्रधानमंत्री मोदी ने वाशिंगटन आने में असमर्थता जतायी और दोनों नेताओं ने निकट भविष्य में मुलाकात करने का प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की। इससे पहले, ट्रंप ने मोदी को ‘‘शानदार व्यक्ति” बताते हुए कहा था कि उन्होंने उनसे चर्चा की और इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता होगा। साथ ही उन्होंने अपना यह दावा भी दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को कहा, ‘‘मैंने युद्ध रुकवाया है… मैं पाकिस्तान को पसंद करता हूं। मुझे लगता है कि मोदी एक शानदार इंसान हैं। मैंने कल रात उनसे बात की। हम भारत के साथ व्यापार समझौता करने जा रहे हैं, लेकिन मैंने पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध रुकवा दिया है।” ट्रंप से पूछा गया कि पाकिस्तानी जनरल मुनीर के साथ बैठक से वह कूटनीतिक रूप से क्या हासिल करने की उम्मीद कर रहे हैं। इस पर ट्रंप ने मुनीर का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘पाकिस्तान की ओर से इसे (युद्ध) रोकने में इस व्यक्ति का बहुत प्रभाव था।” भारत के छह मई की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच चार दिन तक सैन्य संघर्ष चला था। भारत और पाकिस्तान 10 मई को संघर्ष समाप्त करने पर सहमत हुए थे।

Related Posts

जटिल जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 6 वर्षीय बच्ची का सफल फॉन्टन ऑपरेशन
All Categories

जटिल जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 6 वर्षीय बच्ची का सफल फॉन्टन ऑपरेशन

Apr 14, 2026
Bihar New CM : बिहार में सीएम को लेकर उठ रहे हैं सवाल, क्या वास्तव में चौधरी होंगे ‘सम्राट’, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता
All Categories

Bihar New CM : बिहार में सीएम को लेकर उठ रहे हैं सवाल, क्या वास्तव में चौधरी होंगे ‘सम्राट’, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

Apr 14, 2026
नवरात्रा में करें महाराष्ट्र, हरियाणा में नामांकन, 21 अक्टूबर को होगा विधानसभा चुनाव, दीपावली से पहले मिलेगा रिजल्ट
All Categories

WB Assembly Election 2026 : पश्चिम बंगाल में मतदान शुरू, घर-घर पहुंच रहे बैलेट पेपर

Apr 14, 2026
UNDP ने कहा पश्चिम एशिया संकट से भारत में बढ़ सकती है गरीबी
All Categories

नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र

Apr 14, 2026
लॉकडाउन : भूखों को खाना खिला रही लखनऊ पुलिस
All Categories

UNDP ने कहा पश्चिम एशिया संकट से भारत में बढ़ सकती है गरीबी

Apr 14, 2026
Cong chief leaves question of prime ministership open, says people will decide on May 23
All Categories

Assam CM Corruption Dispute : कांग्रेस खेड़ा के साथ, राहुल गांधी ने कहा- कानून के शिकंजे से नहीं बचेंगे असम सीएम’

Apr 13, 2026
Next Post
Kejriwal chief minister of Delhi or leader of dharnas: Yogi Adityanath

UP News: उत्तर प्रदेश में आठ सालों में 14,741 मुठभेड़ में 234 अपराधी ढेर, अपराध पर योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जटिल जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 6 वर्षीय बच्ची का सफल फॉन्टन ऑपरेशन

जटिल जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 6 वर्षीय बच्ची का सफल फॉन्टन ऑपरेशन

Apr 14, 2026
Bihar New CM : बिहार में सीएम को लेकर उठ रहे हैं सवाल, क्या वास्तव में चौधरी होंगे ‘सम्राट’, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

Bihar New CM : बिहार में सीएम को लेकर उठ रहे हैं सवाल, क्या वास्तव में चौधरी होंगे ‘सम्राट’, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

Apr 14, 2026
नवरात्रा में करें महाराष्ट्र, हरियाणा में नामांकन, 21 अक्टूबर को होगा विधानसभा चुनाव, दीपावली से पहले मिलेगा रिजल्ट

WB Assembly Election 2026 : पश्चिम बंगाल में मतदान शुरू, घर-घर पहुंच रहे बैलेट पेपर

Apr 14, 2026
UNDP ने कहा पश्चिम एशिया संकट से भारत में बढ़ सकती है गरीबी

नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र

Apr 14, 2026
लॉकडाउन : भूखों को खाना खिला रही लखनऊ पुलिस

UNDP ने कहा पश्चिम एशिया संकट से भारत में बढ़ सकती है गरीबी

Apr 14, 2026
Cong chief leaves question of prime ministership open, says people will decide on May 23

Assam CM Corruption Dispute : कांग्रेस खेड़ा के साथ, राहुल गांधी ने कहा- कानून के शिकंजे से नहीं बचेंगे असम सीएम’

Apr 13, 2026
जटिल जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 6 वर्षीय बच्ची का सफल फॉन्टन ऑपरेशन

जटिल जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 6 वर्षीय बच्ची का सफल फॉन्टन ऑपरेशन

Apr 14, 2026
Bihar New CM : बिहार में सीएम को लेकर उठ रहे हैं सवाल, क्या वास्तव में चौधरी होंगे ‘सम्राट’, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

Bihar New CM : बिहार में सीएम को लेकर उठ रहे हैं सवाल, क्या वास्तव में चौधरी होंगे ‘सम्राट’, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

Apr 14, 2026
नवरात्रा में करें महाराष्ट्र, हरियाणा में नामांकन, 21 अक्टूबर को होगा विधानसभा चुनाव, दीपावली से पहले मिलेगा रिजल्ट

WB Assembly Election 2026 : पश्चिम बंगाल में मतदान शुरू, घर-घर पहुंच रहे बैलेट पेपर

Apr 14, 2026
UNDP ने कहा पश्चिम एशिया संकट से भारत में बढ़ सकती है गरीबी

नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र

Apr 14, 2026
लॉकडाउन : भूखों को खाना खिला रही लखनऊ पुलिस

UNDP ने कहा पश्चिम एशिया संकट से भारत में बढ़ सकती है गरीबी

Apr 14, 2026
Cong chief leaves question of prime ministership open, says people will decide on May 23

Assam CM Corruption Dispute : कांग्रेस खेड़ा के साथ, राहुल गांधी ने कहा- कानून के शिकंजे से नहीं बचेंगे असम सीएम’

Apr 13, 2026
Facebook Twitter Youtube RSS

Categories

  • All Categories
  • Entertainment
  • Fashion
  • Food
  • HomeSlider
  • Lifestyle
  • News
  • Opinion
  • Science
  • World
  • अस्पताल
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्षेत्रीय
  • चिकित्सक
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • विशेष
  • शिक्षा
  • साक्षात्कार
  • सेहत
  • हरियाणा

Recent Posts

  • जटिल जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 6 वर्षीय बच्ची का सफल फॉन्टन ऑपरेशन
  • Bihar New CM : बिहार में सीएम को लेकर उठ रहे हैं सवाल, क्या वास्तव में चौधरी होंगे ‘सम्राट’, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता
  • WB Assembly Election 2026 : पश्चिम बंगाल में मतदान शुरू, घर-घर पहुंच रहे बैलेट पेपर
  • नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र

© 2015-2025 Jan Jivan | Hosted on AnyPursuit

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About

© 2015-2025 Jan Jivan | Hosted on AnyPursuit

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In