• hi हिन्दी
  • en English
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
Friday, June 12, 2026
Jan Jivan
No Result
View All Result
  • Login
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
No Result
View All Result
Morning News
No Result
View All Result

DUSU चुनाव परिणाम 2025: ABVP को अध्यक्ष समेत तीन पदों पर मिली जीत, उपाध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, बिहारी लड़कियों ने भी जीतीं सीटें

amlendu bhusan by amlendu bhusan
Sep 19, 2025
in All Categories, HomeSlider, दिल्ली, शिक्षा
0
DUSU चुनाव परिणाम 2025: ABVP को अध्यक्ष समेत तीन पदों पर मिली जीत, उपाध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, बिहारी लड़कियों ने भी जीतीं सीटें
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जनजीवन ब्यूरो / नई दिल्ली: आरएसएस और भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने ना सिर्फ दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में शानदार जीत हासिल की बल्कि कालेजों में भी परचम लहराया. डूसू  के तीन पदों पर जीत दर्ज की. जिसमें अध्यक्ष का प्रतिष्ठापूर्ण पद भी शामिल है. वहीं, कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है. एबीवीपी से अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले आर्यन मान को 28841 वोट मिले. वहीं, एनएसयूआई से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नंदिता चौधरी को 12645 वोट मिले. इसी तरह एबीवीपी प्रत्याशी आर्यन मान ने 16196 वोट से जीत दर्ज की है.

वहीं, उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के प्रत्याशी राहुल झांसला ने जीत दर्ज की है. राहुल झांसला को कुल 29,339 वोट मिले तो वहीं एबीवीपी के गोविन्द तंवर को 20,547 वोट मिले. सचिव पद पर एबीवीपी के कुणाल चौधरी ने जीत दर्ज की है. कुणाल को 23,779 वोट मिले. उन्होंने एनएसयूआई के सचिव पद के प्रत्याशी कबीर को हराया. वहीं, संयुक्त सचिव पद पर भी एबीवीपी की दीपका झा ने जीत दर्ज की है. दीपिका ने एनएसयूआई के संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी लवकुश भड़ाना को शिकस्त दी है.

READ ALSO

राज्यसभा चुनाव गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे जारी,  मीनाक्षी मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

TMC को लगा एक और झटका, प्रकाश चिक बराइक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इस बार पिछली बार के चुनाव से एक पद अधिक जीता है. वहीं, एनएसयूआई को एक पद का नुकसान हुआ है. पिछले साल हुए डूसू चुनाव में विद्यार्थी परिषद और एबीवीपी ने चार में से दो दो पदों पर जीत दर्ज की थी. पिछले साल के चुनाव में अध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद पर एनएसयूआई ने जीत दर्ज की थी तो वहीं, उपाध्यक्ष और सचिव के पद पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की थी.

डूसू चुनाव फाइनल रिजल्ट

एबीवीपी प्रत्याशी:

अध्यक्ष: आर्यन मान, 28841

उपाध्यक्ष: गोविंद तंवर, 20547

सचिव: कुणाल चौधरी, 23779

संयुक्त सचिव: दीपिका झा, 21825

एनएसयूआई:

अध्यक्ष: जोसलिन नंदिता चौधरी, 12645

उपाध्यक्ष: राहुल झांसला, 29339

सचिव: कबीर, 16117

संयुक्त सचिव: लवकुश भड़ाना, 17380

आइसा -एसएफआई:

अध्यक्ष : अंजलि – 5385

उपाध्यक्ष सोहन – 4163

सचिव: अभिनंदना – 228

संयुक्त सचिव: अभिषेक – 8425

कॉलेज स्टूडेंट यूनियन के चुनाव में भी ABVP दबदबा, प्रमुख कॉलेजों में सभी पदों पर किया क्लीन स्वीप

कालकाजी स्थित देशबंधु कॉलेज छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर जीत दर्ज की. कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि देशबंधु कॉलेज छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर आर्यन सोनी ने जीत दर्ज की है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर बिंदु साहनी ने परचम लहराया है. दोनों प्रत्याशी एबीवीपी समर्थित थे. इसके अलावा सचिव पद पर श्रेया सिंह ने जीत दर्ज की तो संयुक्त सचिव पद पर जतिन खट्टर ने परचम लहराया. साथ ही कॉलेज में दो काउंसलरों के पद पर नितेश प्रताप सिंह और भौमिक त्यागी ने जीत दर्ज की.

वहीं यूपी के मुजफ्फरनगर के गांव मलीरा निवासी भौमिक त्यागी ने पहले राउंड से ही मजबूत बढ़त बनाए रखी और अंततः जीत दर्ज की. भौमिक त्यागी इससे पहले संयुक्त सचिव पद पर भी विजेता रह चुके हैं. प्रोफेसर कमल गुप्ता ने बताया कि कॉलेज छात्र संघ में कुल छह पदों पर चुनाव हुआ था. इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के साथ ही सेंट्रल काउंसलर के दो पद शामिल हैं. वहीं, विवेक विहार स्थित विवेकानंद महिला कॉलेज में भी पिछले साल की तरह इस साल भी एबीवीपी पैनल ने जीत दर्ज की.

ADVERTISEMENT

उधर, विवेकानंद कॉलेज में एबीवीपी की हिमांशी सोनी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की. वहीं, उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की मनीषा, सचिव पद पर एबीवीपी की ही सिद्दक सैनी, संयुक्त सचिव पद पर गरिमा तोमर और कोषाध्यक्ष के पद पर समीक्षा नागर ने जीत दर्ज की. इसके अलावा सेंट्रल काउंसलर के दो पदों पर तनिशा तंवर और वंशिका भड़ाना ने जीत दर्ज की.

मिरांडा हाउस और हिन्दू कॉलेज में भी एबीवीपी का परचम: श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज स्टूडेंट यूनियन में एबीवीपी ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी चारों पदों पर जीत दर्ज की. इसके साथ ही भगिनी निवेदिता कॉलेज छात्रसंघ में भी एबीवीपी ने क्लीन स्वीप किया. इसके अलावा श्री गुरू तेग बहादुर खालसा (एसजीटीबी) कॉलेज में बहुमत के साथ एबीवीपी ने छह में से 4 सीटें जीती. वहीं, जाकिर हुसैन मार्निंग कॉलेज में भी बहुमत के साथ 5 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसके अलावा डीयू के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में शामिल मिरांडा हाउस, हिंदू कॉलेज, श्याम लाल कॉलेज, आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज सहित विभिन्न कॉलेजों में भी अलग-अलग पदों पर एबीवीपी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की.

लेफ्ट ने भी खोला खाता: वहीं, कुछ कॉलेजों में एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने भी कॉलेज छात्र संघ के पदों पर जीत दर्ज की. एक दो सीट पर लेफ्ट ने भी जीत दर्ज कर अपना खाता खोला. वहीं, श्यामलाल कॉलेज मॉर्निंग में इस बार परिवर्तन देखने को मिला, जहां एबीवीपी ने इस बार एनएसयूआई के पैनल को हराकर जीत दर्ज की. पिछले साल के चुनाव में श्यामलाल कॉलेज मॉर्निंग में एनएसयूआई के पैनल ने जीत दर्ज की थी. वहीं, श्यामलाल कॉलेज इवनिंग में पिछले साल की तरह इस साल भी एबीवीपी के पैनल ने जीत दर्ज की.

कॉलेज कराते हैं अलग चुनाव

बता दें कि, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ में डीयू के 47 कॉलेज और पांच डिपार्टमेंट सहित कुल 52 संस्थान शामिल हैं. इसके अलावा 17 कॉलेज जो डूसू में शामिल नहीं हैं वह अपना कॉलेज छात्र संघ जा अलग चुनाव कराते हैं. वहीं, जो कॉलेज डूसू में शामिल हैं उनमें कॉलेज छात्र संघ का चुनाव भी डूसू के साथ ही होता है. इनमें हिन्दू कॉलेज में छात्र संघ अध्यक्ष को प्रधानमंत्री कहा जाता है.

Related Posts

राज्यसभा चुनाव गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे जारी,  मीनाक्षी मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई
All Categories

राज्यसभा चुनाव गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे जारी,  मीनाक्षी मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

Jun 11, 2026
ममता बनर्जी ने EC के खिलाफ खोला मोर्चा: कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त के महाभियोग का प्रस्ताव लाया गया तो मैं समर्थन करूंगी
All Categories

TMC को लगा एक और झटका, प्रकाश चिक बराइक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

Jun 11, 2026
Middle East Tension : समुद्र में बढ़ती बेचैनी… खाड़ी संकट के बीच पोत हादसे की खबर, अलर्ट मोड में भारतीय दूतावास
All Categories

Middle East Tension : समुद्र में बढ़ती बेचैनी… खाड़ी संकट के बीच पोत हादसे की खबर, अलर्ट मोड में भारतीय दूतावास

Jun 11, 2026
BJP State Presidents: भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की
All Categories

मोदी सरकार के 12 सालः ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के’ थीम पर जनता तक पहुंचेगी सरकार की उपलब्धियां, 10 जून को एनडीए के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक

Jun 10, 2026
‘हम लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे’: इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद बोले खरगे, धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा
All Categories

‘हम लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे’: इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद बोले खरगे, धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

Jun 8, 2026
‘ये सही टाइम है?’ ED के समन पर खड़गे ने राज्यसभा में पूछा, पीयूष गोयल ने किया पलटवार
HomeSlider

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की सूची जारी, कई चौंकाने वाले नाम

Jun 4, 2026
Next Post
चुनाव से पहले पटना की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़, शिक्षक अभ्यर्थी अपनी डिमांड्स के लिए उतरे सड़कों पर, भारी पुलिस बल तैनात

चुनाव से पहले पटना की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़, शिक्षक अभ्यर्थी अपनी डिमांड्स के लिए उतरे सड़कों पर, भारी पुलिस बल तैनात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राज्यसभा चुनाव गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे जारी,  मीनाक्षी मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

राज्यसभा चुनाव गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे जारी,  मीनाक्षी मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

Jun 11, 2026
ममता बनर्जी ने EC के खिलाफ खोला मोर्चा: कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त के महाभियोग का प्रस्ताव लाया गया तो मैं समर्थन करूंगी

TMC को लगा एक और झटका, प्रकाश चिक बराइक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

Jun 11, 2026
Middle East Tension : समुद्र में बढ़ती बेचैनी… खाड़ी संकट के बीच पोत हादसे की खबर, अलर्ट मोड में भारतीय दूतावास

Middle East Tension : समुद्र में बढ़ती बेचैनी… खाड़ी संकट के बीच पोत हादसे की खबर, अलर्ट मोड में भारतीय दूतावास

Jun 11, 2026
BJP State Presidents: भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की

मोदी सरकार के 12 सालः ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के’ थीम पर जनता तक पहुंचेगी सरकार की उपलब्धियां, 10 जून को एनडीए के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक

Jun 10, 2026
‘हम लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे’: इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद बोले खरगे, धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

‘हम लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे’: इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद बोले खरगे, धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

Jun 8, 2026
‘ये सही टाइम है?’ ED के समन पर खड़गे ने राज्यसभा में पूछा, पीयूष गोयल ने किया पलटवार

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की सूची जारी, कई चौंकाने वाले नाम

Jun 4, 2026
राज्यसभा चुनाव गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे जारी,  मीनाक्षी मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

राज्यसभा चुनाव गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे जारी,  मीनाक्षी मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

Jun 11, 2026
ममता बनर्जी ने EC के खिलाफ खोला मोर्चा: कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त के महाभियोग का प्रस्ताव लाया गया तो मैं समर्थन करूंगी

TMC को लगा एक और झटका, प्रकाश चिक बराइक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

Jun 11, 2026
Middle East Tension : समुद्र में बढ़ती बेचैनी… खाड़ी संकट के बीच पोत हादसे की खबर, अलर्ट मोड में भारतीय दूतावास

Middle East Tension : समुद्र में बढ़ती बेचैनी… खाड़ी संकट के बीच पोत हादसे की खबर, अलर्ट मोड में भारतीय दूतावास

Jun 11, 2026
BJP State Presidents: भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की

मोदी सरकार के 12 सालः ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के’ थीम पर जनता तक पहुंचेगी सरकार की उपलब्धियां, 10 जून को एनडीए के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक

Jun 10, 2026
‘हम लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे’: इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद बोले खरगे, धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

‘हम लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे’: इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद बोले खरगे, धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

Jun 8, 2026
‘ये सही टाइम है?’ ED के समन पर खड़गे ने राज्यसभा में पूछा, पीयूष गोयल ने किया पलटवार

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की सूची जारी, कई चौंकाने वाले नाम

Jun 4, 2026
Facebook Twitter Youtube RSS

Categories

  • All Categories
  • Entertainment
  • Fashion
  • Food
  • HomeSlider
  • Lifestyle
  • News
  • Opinion
  • Science
  • World
  • अस्पताल
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्षेत्रीय
  • चिकित्सक
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • विशेष
  • शिक्षा
  • साक्षात्कार
  • सेहत
  • हरियाणा

Recent Posts

  • राज्यसभा चुनाव गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे जारी,  मीनाक्षी मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई
  • TMC को लगा एक और झटका, प्रकाश चिक बराइक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा
  • Middle East Tension : समुद्र में बढ़ती बेचैनी… खाड़ी संकट के बीच पोत हादसे की खबर, अलर्ट मोड में भारतीय दूतावास
  • मोदी सरकार के 12 सालः ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के’ थीम पर जनता तक पहुंचेगी सरकार की उपलब्धियां, 10 जून को एनडीए के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक

© 2015-2025 Jan Jivan | Hosted on AnyPursuit

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About

© 2015-2025 Jan Jivan | Hosted on AnyPursuit

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In