जनजीवन ब्यूरो/ नई दिल्ली। SSI Kaya ह्यूमनॉइड रोबोट का अनावरण- सम्मेलन में SSI KAYA ह्यूमनॉइड एप्लिकेशन भी पेश किए गए, जो स्वास्थ्य सेवा, रक्षा, लॉजिस्टिक्स, आपदा प्रबंधन और औद्योगिक क्षेत्रों में मानव क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करेंगे। यह रोबोट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेलीऑपरेशन और रियल-टाइम सेंसरिंग जैसी तकनीकों से लैस हैं और कठिन व जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने में सक्षम हैं।
SSI Mantra रोबोटिक सिस्टम पर लाइव प्रदर्शन- सम्मेलन के दौरान SSI Mantra 3 सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम के लाइव डेमो, AI आधारित सर्जिकल वर्कफ्लो और टेली-सर्जरी की नई संभावनाओं का भी प्रदर्शन किया गया। चर्चाओं में कार्डियक सर्जरी, ऑन्कोलॉजी, यूरोलॉजी, स्त्री रोग और थोरासिक सर्जरी जैसे कई क्षेत्रों में रोबोटिक तकनीक के उपयोग पर विस्तार से विचार किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि “भारत धीरे-धीरे वैश्विक मेडटेक और इनोवेशन लीडर के रूप में उभर रहा है और SS Innovations जैसी कंपनियां इसमें अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। प्रोजेक्ट विमाना, प्रोजेक्ट ऑपेरियन और SSI Kaya जैसी तकनीकें आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करती हैं और भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।”
SS Innovations International के संस्थापक, चेयरमैन और सीईओ डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि “SMRSC 2026 हमारे उस मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत हम विश्वस्तरीय सर्जिकल सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बनाना चाहते हैं। प्रोजेक्ट विमाना और प्रोजेक्ट ऑपेरियन जैसी तकनीकें अस्पतालों की सीमाओं से आगे बढ़कर युद्धक्षेत्र, आपदा क्षेत्रों और दूरदराज के समुदायों तक सर्जिकल सेवाएं पहुंचाने में मदद करेंगी।”
SS Innovations International के बारे में: SS Innovations International, Inc. (Nasdaq: SSII) रोबोटिक सर्जरी तकनीकों के विकास में अग्रणी कंपनी है। कंपनी का प्रमुख उत्पाद SSI Mantra सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम और SSI Mudra सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट्स हैं जिनका उपयोग विभिन्न प्रकार की सर्जिकल प्रक्रियाओं में किया जाता है। कंपनी का उद्देश्य रोबोटिक सर्जरी को अधिक किफायती और दुनिया भर में अधिक से अधिक मरीजों के लिए सुलभ बनाना है।













