• hi हिन्दी
  • en English
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
Friday, June 12, 2026
Jan Jivan
No Result
View All Result
  • Login
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
No Result
View All Result
Morning News
No Result
View All Result

केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी, नीति आयोग ने जारी किया रिपोर्ट  

amlendu bhusan by amlendu bhusan
May 7, 2026
in All Categories, HomeSlider, शिक्षा
0
अमित शाह होंगे नीति आयोग के पदेन सदस्य
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जनजीवन ब्यूरो / नई दिल्ली। नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निधि छिब्बर ने 6 मई को ‘भारत में स्कूली शिक्षा प्रणाली: गुणवत्ता संवर्धन के लिए सामयिक विश्लेषण और नीतिगत रूपरेखा’ नामक एक रिपोर्ट जारी की। यह रिपोर्ट एक नीतिगत दस्तावेज है जो भारत की स्कूली शिक्षा प्रणाली का एक दशक लंबा व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत करती है, जिसमें पहुंच और नामांकन, बुनियादी ढांचा, समानता और समावेशन तथा सीखने के परिणाम जैसे प्रमुख मापदंडों को शामिल किया गया है। यह रिपोर्ट विभिन्न माध्यमिक आंकड़ों जैसे यूडीआईएसई+ 2024-25, परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024, एनएएस 2017 और 2021 तथा एएसईआर 2024 पर आधारित है। इसके अलावा, इसमें फरवरी 2025 में नीति आयोग द्वारा आयोजित गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा पर राष्ट्रीय कार्यशाला से प्राप्त जानकारी का उपयोग किया गया है। इस कार्यशाला में स्कूली शिक्षा विभाग के सचिव समेत 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। प्रतिभागियों में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रधान सचिव, एनसीईआरटी और एससीईआरटी के निदेशक, जिला कलेक्टर, यूनेस्को, एनयूईपीए के प्रतिनिधि और विभिन्न नागरिक समाज संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे।

आज भारत की स्कूली शिक्षा प्रणाली में 14.71 लाख स्कूल हैं। इनमें 24.69 करोड़ से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं और यह विश्व की सबसे बड़ी शिक्षा प्रणाली है। पिछले दशक में हुई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए, यह रिपोर्ट सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पहुंच, बुनियादी ढांचे, समानता, समावेशन, डिजिटल एकीकरण और सीखने के परिणामों के प्रमुख आयामों का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत करती है। रिपोर्ट में समय-आधारित विश्लेषण स्कूली बुनियादी ढांचे में हुई महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है। इसके अलावा इसमें बिजली, कार्यात्मक स्वच्छता सुविधाओं और समावेशी बुनियादी ढांचे के प्रावधान के साथ स्कूलों में कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी और स्मार्ट कक्षाओं तक बेहतर पहुंच के माध्यम से डिजिटल शिक्षण व्यवस्था के महत्वपूर्ण विस्तार को भी दर्शाया गया है। यह अध्ययन समानता और समावेशन में उत्साहजनक प्रगति की ओर भी इशारा करता है। इसमें विशेष रूप से लड़कियों की भागीदारी और शैक्षिक स्तरों पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों के नामांकन में सुधार का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा, रिपोर्ट में महामारी के बाद सभी कक्षाओं में सीखने के परिणामों में सुधार के संकेत मिलते हैं, विशेष रूप से बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान में, जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, निपुण भारत मिशन और समग्र शिक्षा अभियान के तहत नीतिगत पहलों का समर्थन प्राप्त है। रिपोर्ट गुणवत्तापूर्ण और समान सीखने के परिणामों को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर भी बल देती है। आंकड़ों के विश्लेषण और हितधारकों के साथ परामर्श के आधार पर रिपोर्ट में प्रणालीगत और शैक्षणिक क्षेत्रों में 11 प्रमुख चुनौतियों का भी उल्लेख किया गया है।

READ ALSO

राज्यसभा चुनाव गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे जारी,  मीनाक्षी मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

TMC को लगा एक और झटका, प्रकाश चिक बराइक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

रिपोर्ट में 13 व्यापक अनुशंसाओं सहित एक विस्तृत नीतिगत रूपरेखा प्रस्तुत की गई है। 8 प्रणालीगत अनुशंसाओं में समग्र विद्यालयों और साक्ष्य-आधारित युक्तिकरण के माध्यम से विद्यालय संरचना में सुधार, विद्यालय अवसंरचना को सुदृढ़ करना, शासन सुधार और प्रशासनिक क्षमता निर्माण, विद्यालय गुणवत्ता पर राज्य और जिला कार्य बलों के माध्यम से समग्र समाज दृष्टिकोण को संस्थागत रूप देना, विद्यालय प्रबंधन समितियों को सुदृढ़ करना, शिक्षकों की तैनाती और व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देना, डिजिटल और प्रसारण-आधारित शिक्षा का विस्तार करना और समानता एवं समावेशन को बढ़ावा देना शामिल है। 5 शैक्षणिक अनुशंसाएं शिक्षण पद्धति, मूल्यांकन और मूलभूत शिक्षा में परिवर्तन लाने, समग्र शिक्षा और छात्र कल्याण पर बल देने, व्यावसायिक शिक्षा और कौशल एकीकरण की पुनर्कल्पना करने, प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को सुदृढ़ करने और शैक्षणिक नवाचार के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को एकीकृत करने पर केंद्रित हैं।

ADVERTISEMENT

रिपोर्ट में इन अनुशंसाओं के लिए कार्यान्वयन के 33 तरीके बताए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक को अल्प, मध्यम और दीर्घकालीन दृष्टिकोण से तैयार किया गया है। इसमें केंद्र, राज्य और स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार हितधारकों की स्पष्ट पहचान की गई है। प्रगति पर नजर रखने के लिए इसमें 125 से अधिक प्रदर्शन सफलता संकेतक दिए गए हैं। रिपोर्ट में देश भर से केंद्र, राज्य और जिला स्तर पर अपनाए गए उत्कृष्ट नियमों की संक्षिप्त केस स्टडी भी शामिल हैं।

Related Posts

राज्यसभा चुनाव गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे जारी,  मीनाक्षी मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई
All Categories

राज्यसभा चुनाव गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे जारी,  मीनाक्षी मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

Jun 11, 2026
ममता बनर्जी ने EC के खिलाफ खोला मोर्चा: कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त के महाभियोग का प्रस्ताव लाया गया तो मैं समर्थन करूंगी
All Categories

TMC को लगा एक और झटका, प्रकाश चिक बराइक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा

Jun 11, 2026
Middle East Tension : समुद्र में बढ़ती बेचैनी… खाड़ी संकट के बीच पोत हादसे की खबर, अलर्ट मोड में भारतीय दूतावास
All Categories

Middle East Tension : समुद्र में बढ़ती बेचैनी… खाड़ी संकट के बीच पोत हादसे की खबर, अलर्ट मोड में भारतीय दूतावास

Jun 11, 2026
BJP State Presidents: भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की
All Categories

मोदी सरकार के 12 सालः ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के’ थीम पर जनता तक पहुंचेगी सरकार की उपलब्धियां, 10 जून को एनडीए के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक

Jun 10, 2026
‘हम लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे’: इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद बोले खरगे, धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा
All Categories

‘हम लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे’: इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद बोले खरगे, धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

Jun 8, 2026
‘ये सही टाइम है?’ ED के समन पर खड़गे ने राज्यसभा में पूछा, पीयूष गोयल ने किया पलटवार
HomeSlider

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की सूची जारी, कई चौंकाने वाले नाम

Jun 4, 2026
Next Post
बिहार मंत्रिमंडल में बीजेपी बनाम जदयू शक्ति संतुलन

बिहार मंत्रिमंडल में बीजेपी बनाम जदयू शक्ति संतुलन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube RSS

Categories

  • All Categories
  • Entertainment
  • Fashion
  • Food
  • HomeSlider
  • Lifestyle
  • News
  • Opinion
  • Science
  • World
  • अस्पताल
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्षेत्रीय
  • चिकित्सक
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • विशेष
  • शिक्षा
  • साक्षात्कार
  • सेहत
  • हरियाणा

Recent Posts

  • राज्यसभा चुनाव गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजे जारी,  मीनाक्षी मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई
  • TMC को लगा एक और झटका, प्रकाश चिक बराइक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा
  • Middle East Tension : समुद्र में बढ़ती बेचैनी… खाड़ी संकट के बीच पोत हादसे की खबर, अलर्ट मोड में भारतीय दूतावास
  • मोदी सरकार के 12 सालः ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के’ थीम पर जनता तक पहुंचेगी सरकार की उपलब्धियां, 10 जून को एनडीए के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ बैठक

© 2015-2025 Jan Jivan | Hosted on AnyPursuit

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About

© 2015-2025 Jan Jivan | Hosted on AnyPursuit

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In