नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली सरकार द्वारा वसूले जा रहे ग्रीन टैक्स को अवैध करार दिया है। गडकरी दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला में भारत की दूसरी मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) बैरियर-लेस टोल प्रणाली का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) तकनीक फास्टैग के जरिए वाहन की गति कम किए बिना स्वचालित टोल भुगतान सुनिश्चित करती है, जिससे समय और ईंधन की बचत होगी।
पूरे देश में हाई वे और एक्रसप्रे वे का जाल बिछाया गया है और इसका निर्माण लगातार जारी भी है। लेकिन लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में टाल टैक्स देना पड़ता है। अभी प्रतिवर्ष लगभग 55 हजार करोड़ रुपए टाल टैक्स वसूले जा रहे हैं जबकि संभावना जताई जा रही है कि यह लाख करोड़ तक जल्द ही पहुंच जाएगी। नीतिन गडकरी ने बताया पूरे देश में अभी 1300 से ज्यादा टाल प्लाजा है जिससे 55 हजार करोड़ रुपए की कमाई सड़क परिवहन मंत्रालय कर रहा है।
गडकरी ने कहा कि मल्टी-लेन फ्री फ्लो से 15 हजार करोड़ रुपए का फायदा लोगों को होगा। टाल टैक्स देने के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता है जिसके कारण भारी मात्रा में पेट्रोल डीजल खर्च होता है। इस सिस्टम से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि, अब टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी-लंबी लाइनों और जाम से छुटकारा मिलेगा। जिससे वासुविधा मिलेगी, जिससे यात्रा का समय कम होगा और फ्यूल की भी बचत होगी। दिल्ली में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत मुंडका–बक्करवाला टोल प्लाजा, यूईआर-II, से की जा से की जा रही है।
हालाँकि इसका ट्रायल फिर सूरत में कुछ दिन पहले शुरू किया गया है और अब दिल्ली में भी बैरियर लेस टोल सिस्टम को शुरू किया जा रहा है। जो आने वाले समय में देश के कुछ अन्य शहरों में भी देखने को मिलेगा। जल्द ही यह व्यवस्था पूरे देश में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लागू होगी, जिसके चलते टोल टोल प्लाजा पर अब यात्रियों के समय लंबी लाइनों में बिना वह समय नहीं गवाना पड़ेगा।
गडकरी कहते हैं कि MLFF बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम को देश में मॉडर्न और स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस सिस्टम की ख़ास बात ये है कि, जब वाहन टोल प्लाजा से गुजरता है तो उसे टोल कलेक्शन के लिए रुकने की जरूरत नहीं होती है। इस दौरान टोल प्लाजा के बैरियर्स खुले (Open) रहते हैं. जिससे वाहन आसानी से निकल जाता है। वाहन के गुजरते वक्त बूथ पर लगा हुआ कैमरा फास्टैग को स्कैन करता है, जिससे टोल कटता है।
नीतिन गडकरी ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में भारी शिकायत मिल रही है। मंत्रालय इसकी जांच करवा रहा है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।














