जनजीवन ब्यूरो / नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए विभिन्न राज्यों में उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. सूची में कई नाम चौंकाने वाले हैं. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद सात उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई है. सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया गया है. सूची में झारखंड से प्रणव झा का नाम भी शामिल है.
- कर्नाटक: इस राज्य में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाडर्ज़ुन खड़गे, मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा, और मंसूर अली खान को मैदान में उतारने का फैसला पार्टी ने जारी किया है.
- राजस्थान: यहां से नीरज डांगी को एक बार फिर उतारा है.
- तमिलनाडु: यहाँ से प्रवीण चक्रवर्ती को टिकट दिया गया है. चक्रवर्ती अर्थशास्त्री और पार्टी के रणनीतिकार माने जाते हैं.
- मध्य प्रदेश से कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया गया है.
#congress#kharge#rajyasabha#election#pawankhera#pranavjha#
ADVERTISEMENT













