• hi हिन्दी
  • en English
  • Home
  • All Categories
  • National
  • politics
  • Interview
  • Health
    • Hospitals
    • Doctors
  • politics
  • Interview
  • Health
    • Doctors
    • Hospitals
  • States
    • Delhi
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Haryana
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Rajasthan
  • Contact Us
  • About
Monday, August 10, 2026
Jan Jivan
No Result
View All Result
  • Login
  • Home
  • All Categories
  • National
  • politics
  • Interview
  • Health
    • Hospitals
    • Doctors
  • politics
  • Interview
  • Health
    • Doctors
    • Hospitals
  • States
    • Delhi
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Haryana
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Rajasthan
  • Contact Us
  • About
  • Home
  • All Categories
  • National
  • politics
  • Interview
  • Health
    • Hospitals
    • Doctors
  • politics
  • Interview
  • Health
    • Doctors
    • Hospitals
  • States
    • Delhi
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Haryana
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Rajasthan
  • Contact Us
  • About
No Result
View All Result
Morning News
No Result
View All Result

‘मनमाने हवाई किराए पर लगेगी रोक’, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा, ‘दो सप्ताह में पेश करें रिपोर्ट’

amlendu bhusan by amlendu bhusan
Jul 13, 2026
in All Categories, HomeSlider
0
Air India’s Mumbai-Newark flight lands in UK after bomb scare
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जनजीवन ब्यूरो / नई दिल्ली : एयर फेयर में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव और निजी एयरलाइनों द्वारा लगाए जाने वाले सहायक शुल्कों पर अंकुश लगाने के लिए नियामक दिशानिर्देशों की मांग करने वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र को दो सप्ताह के भीतर भारतीय विमान अधिनियम, 2024 के तहत बनाए गए नियमों को उसने सामने रखने का निर्देश दिया।

शीर्ष अदालत ने सरकार से नियमों को सीलबंद लिफाफे में पेश करने को कहा, भले ही उन्हें संसद के समक्ष रखा गया हो।

READ ALSO

‘Always knew I will be acquitted, their lies have been caught’: Brij Bhushan Sharan Singh

Prashant Kishor heads for landmark win with unassailable lead in Bankipur bypoll

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि नियमों को सीलबंद लिफाफे में उसके समक्ष प्रस्तुत किया जाए, चाहे उन्हें संसद में प्रस्तुत किया गया हो या नहीं। सर्वोच्च न्यायालय ने यह आदेश सामाजिक कार्यकर्ता एस लक्ष्मीनारायणन द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।

याचिका में उन्होंने नागरिक विमानन क्षेत्र में पारदर्शिता और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले एक सशक्त और स्वतंत्र नियामक की मांग की है, साथ ही भारत में निजी एयरलाइनों द्वारा लगाए जाने वाले हवाई किराए और अन्य शुल्कों में होने वाले “अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव” को नियंत्रित करने के लिए नियामक दिशानिर्देशों की भी मांग की है।

ADVERTISEMENT

केंद्र सरकार की ओर से उपस्थित वकील ने पीठ को सूचित किया कि नियमों का मसौदा तैयार है और अनुवाद की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि नियमों को संसद के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य है। पीठ ने कहा, “हम प्रतिवादियों को दो सप्ताह का समय देते हैं कि वे बनाए गए नियमों को सीलबंद लिफाफे में इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें, चाहे उन्हें संसद के सदनों के समक्ष रखा गया हो या नहीं।”

लक्ष्मीनारायणन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक नए नियम लागू नहीं हो जाते, तब तक पुराने नियम ही लागू रहेंगे। हवाई किराए में हो रही “अत्यधिक वृद्धि” का मुद्दा उठाते हुए श्रीवास्तव ने कहा, “इसका समाधान यह है कि इस न्यायालय को एक स्वतंत्र, सशक्त और प्रभावी नियामक तंत्र स्थापित करने पर विचार करना चाहिए।” पीठ ने मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को तय की।

15 मई को याचिका की सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने हवाई किरायों में कुछ युक्तिकरण (रेशनलाइजेशन) की आवश्यकता बताई और केंद्र सरकार से यात्रियों को राहत प्रदान करने का आग्रह किया। केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ को बताया कि 2024 का नया अधिनियम जनवरी 2025 से प्रभावी हो चुका है और संबंधित नियम तैयार किए जा रहे हैं।

पिछले साल 17 नवंबर को सर्वोच्च न्यायालय ने लक्ष्मीनारायणन की याचिका पर केंद्र और अन्य पक्षों से जवाब मांगा था, जिसमें नागरिक उड्डयन क्षेत्र में पारदर्शिता और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले एक मजबूत और स्वतंत्र नियामक की मांग की गई थी।

23 फरवरी को केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय को बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय याचिका में उठाए गए मुद्दों पर सक्रिय रूप से विचार कर रहा है। जनवरी में मामले की सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने हवाई किरायों में “अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव” को रोकने के लिए हस्तक्षेप न करने की बात कही और त्योहारों के दौरान होने वाली अत्यधिक वृद्धि पर चिंता व्यक्त की।

सुप्रीम कोर्ट ने एयरलाइंस द्वारा हवाई किराए में की गई अत्यधिक वृद्धि को “शोषण” करार दिया था और केंद्र सरकार तथा नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा था।

याचिका में दावा किया गया था कि सभी निजी एयरलाइंस ने बिना किसी ठोस कारण के इकोनॉमी क्लास के यात्रियों के लिए मुफ्त चेक-इन बैगेज भत्ता 25 किलो से घटाकर 15 किलो कर दिया है, “जिससे पहले जो सेवा टिकट के अंतर्गत आती थी, वह अब राजस्व का एक नया स्रोत बन गई है।”

याचिका में कहा गया है कि “चेक-इन के लिए केवल एक बैग की अनुमति देने की नई नीति और चेक-इन बैगेज का लाभ न उठाने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की छूट, मुआवजा या लाभ न देना इस उपाय की मनमानी और भेदभावपूर्ण प्रकृति को दर्शाता है।”

याचिका में दावा किया गया कि वर्तमान में किसी भी प्राधिकरण के पास हवाई किराए या अन्य शुल्कों की समीक्षा करने या उन पर सीमा लगाने का अधिकार नहीं है, जिससे एयरलाइंस छिपे हुए शुल्कों और अप्रत्याशित मूल्य निर्धारण के माध्यम से उपभोक्ताओं का शोषण कर रही हैं।

याचिका में यह भी कहा गया कि एयरलाइंस का अनियमित, अपारदर्शी और शोषणकारी आचरण, जो मनमाने ढंग से किराया वृद्धि, सेवाओं में एकतरफा कटौती, जमीनी स्तर पर शिकायत निवारण का अभाव और अनुचित गतिशील मूल्य निर्धारण (आर्बिट्रेरी फेयर सिस्टम) एल्गोरिदम के रूप में प्रकट होता है, नागरिकों के समानता, आवागमन की स्वतंत्रता और गरिमापूर्ण जीवन के मौलिक अधिकारों का प्रत्यक्ष उल्लंघन है।

याचिका के अनुसार नियामक सुरक्षा उपायों के अभाव के कारण मनमाने ढंग से किराया वृद्धि होती है, विशेष रूप से त्योहारों या मौसम संबंधी व्यवधानों के दौरान, जिससे गरीबों और अंतिम समय में यात्रा करने वाले यात्रियों को असमान रूप से नुकसान होता है। आगे कहा गया कि किराया एल्गोरिदम, रद्दीकरण नीतियों, सेवा निरंतरता और शिकायत निवारण तंत्र को विनियमित करने में राज्य की निष्क्रियता उसके संवैधानिक कर्तव्य का उल्लंघन है और तत्काल न्यायिक हस्तक्षेप की मांग करती है। याचिका में यह भी कहा गया कि एयरलाइंस को मांग के आधार पर कीमतें बढ़ाने से रोकने के लिए कोई नियम नहीं है और आवश्यक सेवाओं के तहत उन्हें ऐसी स्वतंत्रता देना अनुचित है।

Related Posts

Brij Bhushan Sharan deny resignation, says elected president,  Wrestlers want IOA to form probe panel to look into sexual harassment allegations against WFI President
All Categories

‘Always knew I will be acquitted, their lies have been caught’: Brij Bhushan Sharan Singh

Aug 3, 2026
All Categories

Prashant Kishor heads for landmark win with unassailable lead in Bankipur bypoll

Aug 3, 2026
Rahul Gandhi visits Golden Temple before starting Punjab leg of Bharat Jodo Yatra
All Categories

Varanasi police book MPs Rahul Gandhi, Pappu Yadav, Awadhesh Prasad for ‘insulting Sanatan Dharma’

Aug 1, 2026
Exiled Bangladeshi author Taslima Nasreen returns to Kolkata after 19 years
All Categories

Exiled Bangladeshi author Taslima Nasreen returns to Kolkata after 19 years

Jul 31, 2026
Ghulam Nabi Azad has been tasked to slander Congress; by doing so he has diminished himself further, says Congress
All Categories

Odisha paper leak gives Congress fresh ammunition against Centre over exam reforms

Jul 31, 2026
Criminal records of 980 found at CJP protest site
All Categories

CJP protest: ‘Picked up for questioning by Delhi Police,’ says Haryana youth

Jul 31, 2026
Next Post
81 year old lady walk after 48 hrs hip replacement

81 year old lady walk after 48 hrs hip replacement

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Brij Bhushan Sharan deny resignation, says elected president,  Wrestlers want IOA to form probe panel to look into sexual harassment allegations against WFI President

‘Always knew I will be acquitted, their lies have been caught’: Brij Bhushan Sharan Singh

Aug 3, 2026

Prashant Kishor heads for landmark win with unassailable lead in Bankipur bypoll

Aug 3, 2026
Rahul Gandhi visits Golden Temple before starting Punjab leg of Bharat Jodo Yatra

Varanasi police book MPs Rahul Gandhi, Pappu Yadav, Awadhesh Prasad for ‘insulting Sanatan Dharma’

Aug 1, 2026
Exiled Bangladeshi author Taslima Nasreen returns to Kolkata after 19 years

Exiled Bangladeshi author Taslima Nasreen returns to Kolkata after 19 years

Jul 31, 2026
Ghulam Nabi Azad has been tasked to slander Congress; by doing so he has diminished himself further, says Congress

Odisha paper leak gives Congress fresh ammunition against Centre over exam reforms

Jul 31, 2026
Criminal records of 980 found at CJP protest site

CJP protest: ‘Picked up for questioning by Delhi Police,’ says Haryana youth

Jul 31, 2026
Brij Bhushan Sharan deny resignation, says elected president,  Wrestlers want IOA to form probe panel to look into sexual harassment allegations against WFI President

‘Always knew I will be acquitted, their lies have been caught’: Brij Bhushan Sharan Singh

Aug 3, 2026

Prashant Kishor heads for landmark win with unassailable lead in Bankipur bypoll

Aug 3, 2026
Rahul Gandhi visits Golden Temple before starting Punjab leg of Bharat Jodo Yatra

Varanasi police book MPs Rahul Gandhi, Pappu Yadav, Awadhesh Prasad for ‘insulting Sanatan Dharma’

Aug 1, 2026
Exiled Bangladeshi author Taslima Nasreen returns to Kolkata after 19 years

Exiled Bangladeshi author Taslima Nasreen returns to Kolkata after 19 years

Jul 31, 2026
Ghulam Nabi Azad has been tasked to slander Congress; by doing so he has diminished himself further, says Congress

Odisha paper leak gives Congress fresh ammunition against Centre over exam reforms

Jul 31, 2026
Criminal records of 980 found at CJP protest site

CJP protest: ‘Picked up for questioning by Delhi Police,’ says Haryana youth

Jul 31, 2026
Facebook Twitter Youtube RSS

Categories

  • All Categories
  • Bihar
  • Business
  • Chattisgarh
  • Delhi
  • Doctors
  • Featured
  • Haryana
  • Health
  • HomeSlider
  • Hospitals
  • Interview
  • Jharkhand
  • Madhya Pradesh
  • National
  • politics
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Uttar Pradesh
  • Uttrakhand

Recent Posts

  • ‘Always knew I will be acquitted, their lies have been caught’: Brij Bhushan Sharan Singh
  • Prashant Kishor heads for landmark win with unassailable lead in Bankipur bypoll
  • Varanasi police book MPs Rahul Gandhi, Pappu Yadav, Awadhesh Prasad for ‘insulting Sanatan Dharma’
  • Exiled Bangladeshi author Taslima Nasreen returns to Kolkata after 19 years

© 2015-2025 Jan Jivan | Hosted on AnyPursuit

No Result
View All Result
  • Home
  • All Categories
  • National
  • politics
  • Interview
  • Health
    • Hospitals
    • Doctors
  • politics
  • Interview
  • Health
    • Doctors
    • Hospitals
  • States
    • Delhi
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Haryana
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Rajasthan
  • Contact Us
  • About

© 2015-2025 Jan Jivan | Hosted on AnyPursuit

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In