जनजीवन ब्यूरो / नई दिल्ली । मानसून के मौसम के आगमन के साथ दिल्ली में डेंगू की संख्या में वृद्धि की संभावना अधिक है। डेंगू बुखार के विभिन्न पहलुओं के बारे में आम जनता को जागृत करने के लिए, जनक पुरी सुपरस्पेशालिटी अस्पताल ने चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। दिल्ली और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों के सैकड़ों बच्चों और वयस्कों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। जनक पुरी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निर्देशक डॉ एम.एम. मेहंदीरत्ता ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।
डॉ एम.एम. मेहंदीरत्ता ने कहा कि रोकथाम ही डेंगू से लड़ने का सबसे अच्छा तरीका है। मच्छर प्रजनन स्थलो की रोकथाम, डेंगू के प्रारंभिक लक्षणों का जल्दी पता लगने और इस तरह के सार्वजनिक जागरूकता अभियान के आयोजन से डेंगू बुखार को प्रभावित रूप से नियंत्रिक किया जI सकता है I इसी बात को ध्यान में रखते हुए, हस्पताल प्राधिकरण रोगियों के उपचार के लिए उचित प्रबंधन के अलावा सामIन्य जन जागरूकता में भी पहल कर रहा है I इस कार्यक्रम के आयोजन में हस्पताल के कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कल्पव्रक्ष नाम की एक गैर सरकारी संस्था ने भी योगदान दिया I जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टर नितिन शाक्या ने कहा कि अगर किसी को डेंगू के कारणों और लक्षणों के बारे में पता है तो डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या में काफी कमी लायी जा सकती है जो कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भी हैI
सभी प्रतिभागियों ने अद्भुत चित्रों के माध्यम से एक अच्छा संदेश दिया कि वे डेंगू के बारे में ज्ञान के मूल्य और उसकी रोकथाम को समझते हैं। उनका उत्साह प्रशंसनीय था और हस्पताल प्रशासन ने इसकी सराहना भी की I कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने डेंगू से जुड़ी स्वास्थय सम्बंधित जानकारी देकर आम जनता को सम्भोदित किया I इस अवसर पर डेंगू के विषय में एक नाटकीय द्रृश्य का भी रूपांतरण किया जिसे खूब सराहा गया I अंत में विभिन्न वर्ग में जीतने वाले प्रतियोगियों को हस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. अशोक कुमार ने सम्मानित किया I
6 से 10 वर्ष की आयु वर्ग में प्रथम पुरस्कार सुभाषमिता, द्वितीय देवांश एवं तृतीय धनिष्ठा को मिला I 11 से 16 वर्ष की आयु वर्ग में कुमकुम प्रथम, दीक्षांत द्वितीय एवं आराधना तृतीय स्थान पर रही I 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मोनिका पहले नंबर पर , अनु द्वितीय एवं रितिका तृतीय स्थान पर रही I गरीमा अग्रवाल , शुभांगी, ग्रेसी, रामiश, एवं मान्या को विशेष सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया I