• hi हिन्दी
  • en English
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
Friday, March 6, 2026
Jan Jivan
No Result
View All Result
  • Login
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About
No Result
View All Result
Morning News
No Result
View All Result

लोगों को क्यों भा रहा है बिहार का लिट्टी चोखा ?

amlendu bhusan by amlendu bhusan
Feb 20, 2020
in HomeSlider, विचार
0
लोगों को क्यों भा रहा है बिहार का लिट्टी चोखा ?
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

READ ALSO

Israel-Iran Conflict: गृह मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र, ईरान समर्थक उपदेशकों पर नजर रखने को कहा

कुवैत में आसमान से गिरता दिखा अमेरिकी F-15, वीडियो वायरल; जांच शुरू

– विनोद कुमार
बिहार में कहावत है जो खाए लिट्टी चोखा, वह कभी ना खाए धोखा। लिट्टी चोखा के गुणों के कारण संभवत ऐसा कहा जाता हो। वैसे तो लिट्टी चोखा बिहारी भोजन है लेकिन आजकल दिल्ली और अन्य शहरों में भी लोकप्रिय हो रहा है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी अचानक दिल्ली के राजपथ पर आयोजित हुनर हाट में पहुंच कर बिहारी स्टाइल में लिट्टी चोखा खाया और लिट्टी चोखा खाते हुए अपनी तस्वीरें भी अपने टिव्टर हैंडल से जारी की। जिसके बाद ये तस्बीरें वायरल हो गई और तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लिट्टी चोखा को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई।
कुछ साल पहले तक लिट्टी चोखा केवल बिहार तक ही सीमित था। सदियों से बिहार में खेतों पर काम करने वाले किसान और मजदूर अपने गमछे में लिट्टी या सत्तू बांध कर ले जाते थे और भूख लगने पर कहीं भी बैठ कर खा लेते थे। धीरे-धीरे यह शहरों में भी लोकप्रिय हुआ और शहरों में भी घरों और होटलों में बनाया जाने लगा। पिछले कुछ सालों के दौरान बिहार के मजदूरों के देश भर में फैलने के साथ धीरे-धीरे यह अन्य राज्यों के शहरों में खास तौर पर दिल्ली और मुंबई में भी लोकप्रिय होने लगे हैं। आज से करीब 35-40 साल पहले दिल्ली में लिट्टी-चोखा मिलना मुश्किल था लेकिन अब यह दिल्ली में खूब दिखने लगा है – खास तौर पर उन इलाकों में जहां बिहार के लोग रहते हैं। लक्ष्मी नगर, आनंद विहार, नौएडा, फरीदाबाद आदि इलाकों में मेट्रो स्टेशनों के पास आप सस्ते में लिट्टी-चोखा का आनंद ले सकते हैं। अपने स्वाद के कारण अब यह गैर-बिहारी लोगों में भी लोकप्रिय हो गया है।
लिट्टी चोखा आसानी से तैयार होने वाला एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है और साथ ही साथ यह सेहत के लिए भी फायेदमंद है। इसका मुख्य घटक सत्तू है जो मुख्य तौर पर बिहार में ही बनाया जाता है और इस कारण से लिट्टी चोखा वर्षों तक बिहार तक ही सीमित रहा। बिहार में भी मगध और भोजपुर क्षेत्र में इसका चलन अधिक है जबकि मिथिला में कम है। माना जाता है कि लिट्टी चोखा का गढ़ मगध (गया, पटना और जहानाबाद वाले इलाके) है।
कहा जाता है कि लिट्टी-चोखा का इतिहास मगध काल से जुड़ा है। मगध के सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के शासन काल के दौरान सैनिक युद्ध के दौरान लिट्टी जैसी चीजंे खाकर रहते थे। हालांकि इसके ठोस ऐतिहासिक साक्ष्य नहीं मिलते। बाद में यह मगध साम्राज्य से देश के दूसरे हिस्सों में भी फैला। यह अपनी खासियत की वजह से युद्धभूमि के दौरान खाने के लिए प्रचलन में आया। इसे बनाने के लिए किसी बर्तन की जरूरत नहीं है। इसमें पानी भी कम लगता है और ये सुपाच्य और पौष्टिक भी होता है। यह जल्दी खराब भी नहीं होता। एक बार बना लेने के बाद इसे दो-तीन दिन तक खाया जा सकता है। यहीं नहीं इसे कहीं भी खाया जा सकता है। यहां तक कि आप इसे चलते-चलने भी खाया जा सकता है। इसे रखने और खाने के लिए बर्तन की भी जरूरत नहीं होती है।
बाद में मुगल काल के समय लिट्टी को शोरबा और पाया के साथ खाए जाने का प्रचलन शुरू हुआ। लेकिन ब्रिटिश शासन के दौरान इसमें तब्दिली आई। अंग्रेजों ने अपनी पसंदीदा करी के साथ लिट्टी का स्वाद लिया। स्वतंत्रता आंदोलन में लिट्टी चोखा सेनानियों के लिए बनाया जाता था। 1857 के विद्रोह में सैनिकों के लिट्टी चोखा खाने का जिक्र मिलता है। ऐसे उल्लेख भी मिलते हैं कि तात्या टोपे और झाँसी की रानी के सैनिक बाटी या लिट्टी को पसंद करते थे क्योंकि उन्हें पकाना बहुत आसान था और बहुत सामानों की जरूरत नहीं पड़ती थी. 1857 के विद्रोहियों के लिट्टी खाकर लड़ने के किस्से भी मिलते हैं। कुछ पुस्तकों में बताया गया है कि 18 वीं सदी में लंबी तीर्थयात्रा पर निकले लोगों का मुख्य भोजन लिट्टी-चोखा और खिचड़ी हुआ करता था। बिहार में आज भी काफी लोग यात्रा पर निकलने पर अपने साथ लिट्टी रख लेते हैं।
हालांकि पक्के तौर पर ऐतिहासिक प्रमाणों के साथ नहीं कहा जा सकता कि लिट्टी की शुरूआत बिहार में ही हुई थी लेकिन यह अवश्य है कि यह सदियों तक मुख्य तौर पर बिहार में ही प्रचलन में रहा। आज वक्त बदलने के साथ-साथ लिट्टी चोखा को बनाने और खाने के अंदाज भी बदल गए है। इसे आग पर सेंकने की कई विधियां देश भर में चलन में रही हैं। कई जगह इसे बाटी की तरह बनाया जाता है जिसे मेवाड़ और मालवा इलाकों में दाल और चूरमा के साथ खाया जाता है। लिट्टी दुनिया के सबसे आसानी से तैयार होने वाले खानों में से एक है, इसे बनाने के लिए न तो ढेर सारे बर्तन चाहिए, न ही बहुत सारे मसाले और तेल, यहां तक कि पानी भी बहुत कम लगता है। इसकी एक खासियत यह भी है कि यह कई दिनों तक खराब नहीं होता, लेकिन लोग इसे ताजा और गर्मागर्म खाना ही पसंद करते हैं. आम तौर पर सर्दी के दिनों में लोग अलाव सेंकते हुए घर के बाहर ही रात के खाने का इंतजाम भी कर लेते हैं।
गूंथे हुए आटे की लोई को गोला बनाकर उसे चपटा कर दिया जाता है और फिर उसमें सत्तू भरा जाता है। सत्तू में पहले से ही नमक-मिर्च, लहसून अदि डालकर अच्छी तरह मिलाया जाता है। इसके बाद इसे कोयले या लकड़ी या गोबल के उपल के अलाव में पकाया जाता है। इसेे देसी घी में डुबोकर बैंगन के चोखे के साथ खाया जाता है। चाहे तो बिना घी में डुबोये ही खा सकते हैं। यह न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि काफी पौष्टिक होता है। यह पचने में भी आसान होता है। लिट्टी-चोखा आप सुविधा और उपलब्ध सामग्री के हिसाब से जैसे चाहे वैसे बना सकते हैं और जैसे चाहे वैसे खा सकते हैं।

ADVERTISEMENT

Related Posts

All Categories

Israel-Iran Conflict: गृह मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र, ईरान समर्थक उपदेशकों पर नजर रखने को कहा

Mar 2, 2026
Trump scraps trade privilege for India; Delhi plays down impact
All Categories

कुवैत में आसमान से गिरता दिखा अमेरिकी F-15, वीडियो वायरल; जांच शुरू

Mar 2, 2026
निर्मला की घोषणा करते ही 2100 अंक से ज्यादा उछला सेंसेक्स, बाजार में आई 10 साल की सबसे बड़ी तेजी
All Categories

Israel Iran war से बिखरा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह लुढ़के, रुपया भी टूटा

Mar 2, 2026
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा झारखंड में 15 दिनों में गिर जाएगी सरकार, भाजपा का ‘आपरेशन लोटस’ दिल्ली में विफल
All Categories

आप नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, सीबीआई को कोर्ट ने लगाई फटकार

Feb 27, 2026
All Categories

नर्स को मोहरा बनाकर निशाना साध रहे हैं एम्स निदेशक

Feb 27, 2026
Rail Budget 2022: रेल मंत्रालय को बजट में 140367.13 करोड़ आवंटित, रेल मंत्री ने कहा बजट भविष्य बनाने वाला है
All Categories

अब केरल नहीं केरलम, इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे परियेाजनाओं के लिए 12,236 करोड़ रुपये मंजूर

Feb 24, 2026
Next Post
16 new faces in BJP first list  for Bihar elections

नई टीम के गठन को लेकर गुणा-भाग में जुटे हैं भाजपा अध्यक्ष नड्डा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Israel-Iran Conflict: गृह मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र, ईरान समर्थक उपदेशकों पर नजर रखने को कहा

Mar 2, 2026
Trump scraps trade privilege for India; Delhi plays down impact

कुवैत में आसमान से गिरता दिखा अमेरिकी F-15, वीडियो वायरल; जांच शुरू

Mar 2, 2026
निर्मला की घोषणा करते ही 2100 अंक से ज्यादा उछला सेंसेक्स, बाजार में आई 10 साल की सबसे बड़ी तेजी

Israel Iran war से बिखरा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह लुढ़के, रुपया भी टूटा

Mar 2, 2026
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा झारखंड में 15 दिनों में गिर जाएगी सरकार, भाजपा का ‘आपरेशन लोटस’ दिल्ली में विफल

आप नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, सीबीआई को कोर्ट ने लगाई फटकार

Feb 27, 2026

नर्स को मोहरा बनाकर निशाना साध रहे हैं एम्स निदेशक

Feb 27, 2026
Rail Budget 2022: रेल मंत्रालय को बजट में 140367.13 करोड़ आवंटित, रेल मंत्री ने कहा बजट भविष्य बनाने वाला है

अब केरल नहीं केरलम, इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे परियेाजनाओं के लिए 12,236 करोड़ रुपये मंजूर

Feb 24, 2026

Israel-Iran Conflict: गृह मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र, ईरान समर्थक उपदेशकों पर नजर रखने को कहा

Mar 2, 2026
Trump scraps trade privilege for India; Delhi plays down impact

कुवैत में आसमान से गिरता दिखा अमेरिकी F-15, वीडियो वायरल; जांच शुरू

Mar 2, 2026
निर्मला की घोषणा करते ही 2100 अंक से ज्यादा उछला सेंसेक्स, बाजार में आई 10 साल की सबसे बड़ी तेजी

Israel Iran war से बिखरा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह लुढ़के, रुपया भी टूटा

Mar 2, 2026
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा झारखंड में 15 दिनों में गिर जाएगी सरकार, भाजपा का ‘आपरेशन लोटस’ दिल्ली में विफल

आप नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, सीबीआई को कोर्ट ने लगाई फटकार

Feb 27, 2026

नर्स को मोहरा बनाकर निशाना साध रहे हैं एम्स निदेशक

Feb 27, 2026
Rail Budget 2022: रेल मंत्रालय को बजट में 140367.13 करोड़ आवंटित, रेल मंत्री ने कहा बजट भविष्य बनाने वाला है

अब केरल नहीं केरलम, इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे परियेाजनाओं के लिए 12,236 करोड़ रुपये मंजूर

Feb 24, 2026
Facebook Twitter Youtube RSS

Categories

  • All Categories
  • Entertainment
  • Fashion
  • Food
  • HomeSlider
  • Lifestyle
  • News
  • Opinion
  • Science
  • World
  • अस्पताल
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्षेत्रीय
  • चिकित्सक
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • विचार
  • विशेष
  • शिक्षा
  • साक्षात्कार
  • सेहत
  • हरियाणा

Recent Posts

  • Israel-Iran Conflict: गृह मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र, ईरान समर्थक उपदेशकों पर नजर रखने को कहा
  • कुवैत में आसमान से गिरता दिखा अमेरिकी F-15, वीडियो वायरल; जांच शुरू
  • Israel Iran war से बिखरा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह लुढ़के, रुपया भी टूटा
  • आप नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, सीबीआई को कोर्ट ने लगाई फटकार

© 2015-2025 Jan Jivan | Hosted on AnyPursuit

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • क्षेत्रीय
    • दिल्ली
    • बिहार
    • झारखंड
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • साक्षात्कार
  • विचार
  • शिक्षा
  • सेहत
    • अस्पताल
    • चिकित्सक
  • Contact Us
  • About

© 2015-2025 Jan Jivan | Hosted on AnyPursuit

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In