जनजीवन ब्यूरो
दिल्ली/पटना । भाजपा ने जिन 43 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है उसमें 16 नए चेहरे शामिल हैं जबकि मौजूदा पांच विधायकों को पार्टी ने इसबार मौका नहीं दिया है। सूची में झारखंड प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह भी शामिल हैं। 43 उम्मीदवारों में 17 सवर्ण, पांच यादव उम्मीदवारों को भाजपा ने मैदान में उतारा है। इस सूची में आठ भूमिहार, पांच यादव, छह राजपूत, तीन वैश्य,दो कायस्थ, एक ब्राह्मण, एक अनुसूचित जनजाति शामिल हैं। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन उम्मीदवारों के नामों पर सहमति जतायी गयी।
जारी सूची में तीन महिलाएं शामिल हैं, जबकि कोई मुसलिम चेहरा नहीं है़ पहले चरण के 19, दूसरे चरण के 15 और अन्य चरणों के नौ नाम घोषित किये गये हैं।
सूत्रों के अनुसार चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी संसदीय बोर्ड के सदस्यों ने सहयोगी दलों लोजपा, हम व रालोसपा के साथ सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा की़ बैठक खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने अलग से मंत्रणा भी की़ प्रधानमंत्री ने बिहार के नेताओं से अलग से चर्चा कर बिहार के चुनावों के बातचीत की।
बैठक में अध्यक्ष भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अनंत कुमार, जगत प्रकाश नड्डा, थावरचंद गहलौत व धर्मेंद्र प्रधान, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संगठन मंत्री रामलाल, शाहनवाज हुसैन, सुशील कुमार मोदी, नंदकिशोर यादव, महिला मोरचा की अध्यक्ष विजया रहाटकर, बिहार चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने हिस्सा लिया।
एनडीए में सीट बंटवारे के मुताबिक, भाजपा 160 सीटों पर चुनाव लड़ रही है़ लोजपा 40, रालोसपा को 23 और हम को 20 सीटें मिली हैं।
इन वर्तमान विधायकों को मिली जगह
नाम विस क्षेत्र
नंदकिशोर यादव पटनासाहिब
अरुण कुमार सिन्हा कुम्हरार
रेणु देवी बेतिया
प्रमोद कुमार मोतीहारी
सुनील कुमार पिंटू सीतामढ़ी
विनोद नारायण झा बेनीपट्टी
एसएन आर्या राजगीर
नितिन नवीन बांकीपुर
अमरेंद्र प्रताप सिंह आरा
मंजू हजारी रोसड़ा
सुरेंद्र मेहता बेगूसराय
रामानंद राम बखरी
इ कुमार शैलेंद्र बिहपुर
रामनारायण मंडल बांका
प्रेमरंजन पटेल सूर्यगढ़ा
विजय कुमार सिन्हा लखीसराय
अनिल सिंह हिसुआ
निरंजन राम मोहनिया
बृजकिशोर बिंद चैनपुर
जवाहर प्रसाद सासाराम
रामेश्वर चौरसिया नोखा
राजेश्वर राज काराकाट
रामाधार सिंह औरंगाबाद
श्यामदेव पासवान बोधगया
प्रेम कुमार गया शहर
वीरेंद्र सिंह वजीरगंज
चितरंजन कुमार अरवल
ये हैं नये चेहरे, जिन पर रहेंगी सबकी निगाहें
नाम विस क्षेत्र
रंजीत निर्गुणी सरायरंजन
सर्वेश कुमार सिंह मटिहानी
रामानुज चौधरी परबत्ता
अनिल यादव गोपालपुर
प्रणव कुमार यादव मुंगेर
मनोज यादव बेलहर
डाॅ रवींद्र यादव झाझा
ललन पासवान पीरपैंती
निक्की हेंब्रम कटोरिया
अर्जन राम रजौली
अशोक सिंह रामगढ़
राजेंद्र सिंह दियारा
गोपाल नारायण सिंह नवीनगर
मनोज शर्मा गोह
राजीव नंदन दांगी गुरुआ
रामलखन सिंह तेघड़ा
और इन विधायकों के टिकट कटे
नाम विस क्षेत्र
अमन पासवान पीरपैंती
सोनेलाल हेंब्रम कटोरिया
सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा गुरुआ
कन्हैया रजवार रजौली
ललन कुंवर तेघड़ा