जनजीवन ब्यूरो / नई दिल्ली : काफी जद्दोजहद के बाद गुजरात में नए मुख्य मंत्री भूपेंद्र पटेल अपने मंत्रिमंडल का आज विस्तार कर पाए। कुल 24 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। मए मंत्रिमंडल में रूपाणी मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है। इस कदम से पार्टी में अंदरूनी कलह बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए कहा कि नए सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद की पहली कैबिनेट बैठक आज शाम 4.30 बजे गांधीनगर में होगी। वहीं निमा आचार्या को गुजरात विधानसभा की नई अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें, शपथ ग्रहण समारोह से पहले विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने इस्तीफा दे दिया था।
क्योंकि पूर्व विधानसभा स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी भी नए मंत्रिपरिषद में शामिल हो गये हैं। बता दें, त्रिवेदी ने शपथग्रहण से कुछ ही देर पहले तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने डिप्टी स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंपा था।
इससे पहले नये चेहरों का बुधवार को ही शपथ ग्रहण होना था, लेकिन बाद में घोषणा की गई कि अब शपथ ग्रहण गुरूवार को होगा। सियासत में न कोई सगा होता है और न ही कोई दुश्मन। इसकी बानगी गुजरात में साफ झलक जाती है। इससे पहले भी पार्टी ने ट्रेंड से हटकर कई प्रयोग किए हैं और वो सफल भी रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर बीजेपी प्रदेश में रद्दोबदल कर रही है। पुराने चेहरों को बदलकर पार्टी नये चेहरे को लाकर शायद यहीं संदेश देने की कोशिश में है कि बीजेपी वाकई में पार्टी विद डिफ्रेंस है।
भूपेंद्र सरकार में 24 विधायक बने मंत्री, रूपाणी मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों की छुट्टी
1. राजेंद्र त्रिवेदी
2. जितेंद्र वघानी
3. ऋषिकेश पटेल
4. पूर्णश कुमार मोदी
5. राघव पटेल
6. उदय सिंह चव्हाण
7. मोहनलाल देसाई
8. किरीट राणा
9. गणेश पटेल
10. प्रदीप परमार
11. हर्ष सांघवी
12. जगदीश ईश्वर
13. बृजेश मेरजा
14. जीतू चौधरी
15. मनीषा वकील
16. मुकेश पटेल
17. निमिषा बेन
18.अरविंद रैयाणी
19. कुबेर ढिंडोर
20. कीर्ति वाघेला
21. गजेंद्र सिंह परमार
22.राघव मकवाणा
23. विनोद मरोडिया
24.देवा भाई मालव