जनजीवन ब्यूरो / डोडोमा : भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 10वां दिन है। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक संवाददाता सम्मलेन को संबोधित किया। उन्होंने विपक्षी गठबंधन और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति का जिक्र किया।
राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) के पीछे न्याय की सोच है। जिसके 5 स्तंभ हैं। 1. युवा न्याय 2. भागीदारी 3. नारी न्याय 4. किसान न्याय 5. श्रमिकों के लिए न्याय। इन सभी मुद्दों को ध्यान रखते हुए कांग्रेस पार्टी एक कार्यक्रम आपके सामने एक महीने में रखेगी।
राम मंदिर को लेकर क्या बोल राहुल गांधी
रामलला प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, यह एक राजनीतिक कार्यक्रम था। यह पूछे जाने पर कि अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के बारे में और वह देश में उत्पन्न हुई लहर का मुकाबला कैसे करेंगे, गांधी ने कहा, “ऐसा कुछ नहीं है, कि कोई लहर है। मैंने पहले भी कहा था कि यह भाजपा का राजनीतिक कार्यक्रम और नरेंद्र मोदी जी ने वहां एक समारोह और एक शो किया, यह अच्छा है।
सीट शेयरिंग को लेकर हमारी बात चल रही: राहुल गांधी
राहुल गांधी से जब पूछा गया कि जब यात्रा बंगाल पहुंचेगी तो क्या ममत बनर्जी उनके साथ जुड़ेंगी। इसका जवाब देते हुए कहा, हमने उन्हें निमंत्रण भेजा है। उन्हें जरूर आना चाहिए। वह आएंगी तो हमें अच्छा लगेगा। विपक्षी गठबंधन और बंगाल में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर हमारी बात चल रही है। हमारा संबंध बहुच अच्छे हैं।
राहुल गांधी ने कहा, इस यात्रा के पीछे न्याय का विचार है
राहुल गांधी का कहना था कि कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के धमकाने वाले कदमों से वह डरने वाले नहीं हैं, यह पूछे जाने पर कि राम लहर का मुकाबला करने के लिए उनके पास क्या योजना है, तो कांग्रेस नेता ने कहा, ऐसी कोई बात नहीं है कि लहर है। यह भाजपा का राजनीतिक कार्यक्रम था। मोदी जी ने फंक्शन किया, शो किया। वो सब ठीक है, अच्छी बात है। लेकिन हम स्पष्ट हैं कि देश को मजबूत बनाने के लिए पांच न्याय की योजना हमारे पास है। यह हम आपके सामने रखेंगे। राहुल गांधी ने कहा, इस यात्रा के पीछे न्याय का विचार है। इसमें न्याय के पांच स्तंभ हैं-युवा न्याय, भागीदारी, नारी न्याय, किसान न्याय और श्रमिक के लिए न्याय। ये पांच स्तंभ देश को शक्ति देंगे।
असमसीएम जो कर रहे हैं, उससे यात्रा को फायदा हो रहा है
कांग्रेस अगले एक-डेढ़ महीने में इन्हें जनता के सामने रखेगी। असम में कुछ जगहों पर यात्रा में अवरोध से जुड़े सवाल पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, असम के मुख्यमंत्री जो कर रहे हैं, उससे यात्रा को फायदा हो रहा है। जो प्रचार हमें नहीं मिलता, वो मिल रहा है। उसमें असम के मुख्यमंत्री और शायद उनके पीछे अमित शाह हमारी मदद कर रहे हैं। असम में आज मुख्य मुद्दा यात्रा बन गया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया, हम इनसे डरते नहीं है।हमारा संदेश गांव-गांव में जा रहा है।
जान लें कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने भीड़ को उकसाने के आरोप में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। आज मंगलवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच फिर झड़प हो गयी थी।
INDIA गठबंधन के सहयोगियों को यात्रा में आमंत्रित किया
राहुल गांधी ने कहा कि ह हमने INDIA गठबंधन के सहयोगियों को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, अगर हमारे सहयोगी साथ आते हैं तो हमें अच्छा लगेगा। अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कहा, यह भाजपा का राजनीतिक कार्यक्रम है, हमें न्याय के अपने स्तंभों के बारे में स्पष्ट रूप से पता है। इस क्रम में कहा, एक तरफ नरेन्द्र मोदी-आरएसएस हैं, दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है, जो एक विचारधारा है।
छात्रों के साथ बातचीत करने की अनुमति नहीं दी गयी
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देश पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मेघालय में एक निजी विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत करने की अनुमति नहीं दी गयी। उन्होंने आज मंगलवार को दावा किया कि गृह मंत्री ने असम के मुख्यमंत्री कार्यालय के जरिए विश्वविद्यालय प्राधिकारियों को यह निर्देश दिया। राहुल ने असम-मेघालय सीमा पर अपनी यात्रा के दौरान एक बस से छात्रों और अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं आपके विश्वविद्यालय में आना चाहता था और आपको संबोधित करना, आपको सुनना चाहता था।
विपक्षी गुट को लेकर क्या बोले कांग्रेस नेता
वहीं, विपक्षी गठबधन आईएनडीआईए को लेकर राहुल गांधी ने कहा, एक तरफ नरेंद्र मोदी-आरए है, दूसरी तरफ आईएनडीआए है। आईएनडीआईए एक विचारधारा, एक सोच है। आज आईएनडीआईए के पास हिंदुस्तान का तकरीबन 60 प्रतिशत वोट है।
राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो: सीएम हिंमत
बता दें कि असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है। दरअसल, हिमंत बिस्व सरमा सरकार ने इस यात्रा को गुवाहाटी के मुख्य सड़कों से गुजरने की इजाजत नहीं दी। राज्य सरकार के इस फैसले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश पैदा हो गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बैरिकेड तोड़ दिए। इस घटना के बाद सीएम हिमंता विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्य पुलिस महानिदेशक जी पी सिंह को अवरोधक तोड़ने के लिए भीड़ को उकसाने को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।