जनजीवन ब्यूरो / नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। राजस्थान की सभी 25 सीटों पर चुनाव दो चरणों में होंगे। 12 सीटों के लिए पहला चरण 19 अप्रैल को होगा और 13 सीटों के लिए दूसरा चरण 26 अप्रैल को होगा। लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट 4 जून को घोषित किया जाएगा।
चुनाव चरण | चुनाव तिथि |
पहला चरण | 19 अप्रैल 2024 |
दूसरा चरण | 26 अप्रैल 2024 |
तीसरा चरण | 07 मई 2024 |
चौथा चरण | 13 मई 2024 |
पांचवां चरण | 20 मई 2024 |
छठा चरण | 25 मई 2024 |
सातवां चरण | 01 जून 2024 |
राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 तिथि (Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Date)
लोकसभा सीट | चुनाव तिथि | चुनाव चरण |
गंगानगर (Ganganagar) | 19 अप्रैल | पहला चरण |
बीकानेर (Bikaner) | 19 अप्रैल | पहला चरण |
चुरू (Churu) | 19 अप्रैल | पहला चरण |
झुंझुनू (Jhunjhunu) | 19 अप्रैल | पहल चरण |
सीकर (Sikar) | 19 अप्रैल | पहला चरण |
जयपुर ग्रामीण (Jaipur Rural) | 19 अप्रैल | पहला चरण |
जयपुर सिटी (Jaipur City) | 19 अप्रैल | पहला चरण |
अलवर (Alwar) | 19 अप्रैल | पहला चरण |
भरतपुर (Bharatpur) | 19 अप्रैल | पहला चरण |
करौली धौलपुर (Karauli-Dholpur) | 19 अप्रैल | पहला चरण |
दौसा (Dausa) | 19 अप्रैल | पहला चरण |
नागौर (Nagaur) | 19 अप्रैल | पहला चरण |
टोंक-सवाईमाधोपुर (Tonk Sawai Madhopur) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
अजमेर (Ajmer) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
पाली (Pali) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
जोधपुर (Jodhpur) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
बाड़मेर (Barmer) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
जालौर (Jalore) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
उदयपुर (Udaipur) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
बांसवाड़ा (Banswara) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
राजसमंद (Rajsamand) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
भीलवाड़ा (Bilwara) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
कोटा (Kota) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
झालावाड़-बारां (Jhalawar Baran) | 26 अप्रैल | दूसरा चरण |
5.32 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने किया पंजीकरण
निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए राजस्थान में कुल 5.32 करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। इसमें से 15 लाख पहली बार मतदान करेंगे।
पुरुषों से अधिक महिला मतदाता
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि इस बार महिला मतदाताओं के पंजीकरण का प्रतिशत पुरुषों की तुलना में अधिक रहा है, जो लोकतंत्र को आकार देने में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 2019 से अब तक 22.54 लाख से अधिक महिला मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है। पुरुष मतदाताओं के पंजीकरण में 9.27 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में यह 9.7 प्रतिशत की वृद्धि है।