जनजीवन ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की फटकार पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रो पड़े। सूत्रों की माने तो मोदी से मिलकर बाहर आने के बाद गिरिराज सिंह फूट-फूटकर रो पड़े। हालांकि गिरिराज इसे पूरी तरह नकार रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने के कारण गिरिराज सिंह आज मोदी ने गिरिराज को कड़ी फटकार लगाई है।
सूत्रों के मुताबिक पीएम ने गिरिराज को बुलाकर इस बयानबाजी के लिए डांटा। गिरिराज ने पीएम के सामने खेद जताते हुए कहा कि मैंने जानबूझकर ये बयान नहीं दिया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले गिरिराज सिंह ने कहा था कि अगर सोनिया गांधी नाइजीरियन होती तो पार्टी में उन्हें इतनी अहम जगह नहीं मिलती।
ADVERTISEMENT