जनजीवन ब्यूरो / चंडीगढ़ : बलात्कार के मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में सीबीआई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है. राम रहीम के वकील ने यह जानकारी दी. वकील ने बताया कि राम रहीम को दोषी करार दिये जाने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गयी है.गौरतलब हो कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बलात्कार के दो मामलों में विशेष सीबीआई अदालत ने 10-10 साल की सजा सुनायी. दोनों मामलों को मिलकार डेरा प्रमुख को 20 साल जेल की सजा काटनी है. क्योंकि दोनो सजाएं एक के बाद एक चलेंगी. राम रहीम सिंह पर दोनों मामले में 15-15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. इनमें से 14-14 लाख रुपये की राशि दोनों पीड़िताओं को दी जायेगी जो इसी पंथ से जुड़ी हुई थीं.
ADVERTISEMENT