No Result
View All Result
जनजीवन ब्यूरो
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बिहार में राजद प्रमुख लालू प्रसाद के साथ मंच साझा नहीं करने की अटकलबाजियों को खारिज करते हुए कहा कि किसी गठबंधन का मतलब एकताबद्ध रूप में संघर्ष करना है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पत्रकारों से कहा कि आपको इस तरह का शक है। यह महागठबंधन है। सिंघवी ने कहा कि हम सभी एक साथ होंगे। जब कांग्रेस अध्यक्ष ने मंच साझा किया है तो कांग्रेस उपाध्यक्ष के लिए ऐसा नहीं करने का सवाल नहीं उठता।
कांग्रेस प्रवक्ता ने यह बात तब कही जब उनसे खास तौर पर पूछा गया कि क्या राहुल राजद प्रमुख लालू प्रसाद के साथ मंच साझा करेंगे। चारा घोटाला मामले में दोष साबित के बाद प्रसाद पिछली लोकसभा से अयोग्य करार दे दिए गए थे।
कांग्रेस उपाध्यक्ष और लालू के बीच बहुत अच्छे संबंध नहीं हैं क्योंकि राहुल ने दोषी करार दिए गए सांसदों पर उच्चतम न्यायालय के आदेश को निष्प्रभावी बनाने के लिए विवादस्पद अध्यादेश लाने के तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार की योजना ध्वस्त कर दी थी।
मंडल कमंडल मुद्दे के उभरने के बाद से कांग्रेस बिहार में सत्ता से पिछले 25 साल से बाहर है। इस बार वह जद :यू: और राजद के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया है।
No Result
View All Result