जनजीवन ब्यूरो
नई दिल्ली। जद यू नेता के.सी.त्यागी ने इस बात से इनकार किया है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राष्ट्रीय जनता दल के साथ चंपारण की रैली में मंच साझा नहीं करना चाहते हैं। उनके अनुसार चंपारण की रैली महागठबंधन की एकता को साबित करेगी।
शनिवार को उन्होंने कहा कि महागठबंधन दिनोंदिन मजबूत हो रहा है और बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को सफलतापूर्वक हराएंगे। विरोधियों के आरोप निराधार है कि राहुल गांधी राजद के साथ मंच साझा करना नहीं चाहते हैं।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 20 सितंबर को चंपारण से बिहार चुनाव रैली की शुरुआत करेंगे। बताया जाता है कि कांग्रेस पार्टी की योजना है कि डॉ. बी.आर.अंबेडकर की 125वीं जयंति एकसाल तक मनाने की है। उसी के तहत चंपारण में रैली का आयोजन किया गया है।