जनजीवन ब्यूरो / नई दिल्ली । कोरोना के खिलाफ केंद्र और राज्यों की सुनियोजित रणनीति रंग लाती दिख रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अब कोरोना पॉजिटिव केसों के दोगुने होने की रफ्तार पर लगाम लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया कि लॉकडाउन से पहले पॉजिटिव मामलों के दोगुने होने की दर 3 दिन थी लेकिन पिछले एक सप्ता ह में यह 6.2 दिन हो गई है। खासकर देश के 19 राज्योंा में तो यह राष्ट्री य औसत से भी कम है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 13.6 प्रतिशत मरीज ठीक हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 23 लोगों की मौत हुई है। लव अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन से पहले तीन दिन में मामले डबल हो जा रहे थे, जबकि पिछले सात दिनों के आंकड़ों के अनुसार अब 6.2 दिन में मामले डबल हो रहे हैं। मामले के डबल होने का जो राष्ट्रीय औसत है उससे कम इन 19 राज्य में है, जिनके नाम हैं- केरल, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़, लद्दाख, पुडुचेरी, दिल्ली। बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, असम, त्रिपुरा आदि। गृह मंत्रालय की ओर पुण्य सलिला ने बताया कि फसलों की कटाई की अनुमति होगी। उन्होंने यह भी बताया कि जरूरी सामानों की आपूर्ति की जा रही है।
केरल
केरल में अब तक कोरोना के 395 मामले आए हैं। इनमें से 245 का इलाज हो चुका है, जबकि 3 की मौत हुई है।
उत्तहराखंड
यहां कोरोना के 37 पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। इनमें से 9 को इलाज के बाद अस्पजताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है।
हरियाणा
हरियाणा में 205 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं इनमें से 43 का इलाज किया जा चुका है। यहां 3 लोगों की मौत हुई है।
लद्दाख
कोरोना के 18 मामले लद्दाख में दर्ज किए गए हैं। इनमें से 14 को इलाज के बाद घर भेजा जा चुका है। यहां कोरोना से एक भी शख्सा की मौत नहीं हुई है।
हिमाचल
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के अब तक 35 मामले सामने आए हैं लेकिन इनमें से 16 लोगों को घर भेजा जा चुका है। यहां केवल एक शख्सा की मौत की खबर है।
चंडीगढ़
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव 21 मामले आए। इनमें से 9 को अस्पेताल से इलाज के बाद घर भेज दिया गया। यहां अभी तक कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है।
पुदुचेरी
पुदुचेरी में कोरोना के 7 मामले रिपोर्ट किए गए, इनमें से एक का इलाज हो चुका है। अभी तक पुदुचेरी में किसी भी कोरोना संक्रमित के मरने का मामला सामने नहीं आया है।
बिहार
बिहार में 83 लोगों को अभी तक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इनमें से 37 लोग इलाज के बाद डिस्चामर्ज किए जा चुके हैं। कोरोना से अब तक बिहार में एक शख्से की मौत हुई है।
तेलंगाना
तेलंगाना में कोरोना के काफी ज्यांदा मामले आए हैं। यहां 743 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया इनमें से 186 का इलाज भी किया गया। लेकिन राज्यआ में 18 लोगों ने कोरोना की वजह से अपनी जान भी गंवाई है। हालांकि अब यहां भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है।
ओडिशा
ओडिशा में 60 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, इनमें से 19 लोगों का इलाज किया गया। ओडिशा में सिर्फ 1 व्य क्ति की कोरोना से मौत हुई है।
तमिलनाडु
दक्षिण के राज्य् तमिलनाडु में भी कोरोना के बहुत अधिक संक्रमित पाए गए। यहां अब तक 1267 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इनमें से 180 को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। यहां कोरोना की वजह से 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।
आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश में 572 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया, इनमें से 36 लोगों को इलाज के बाद अस्परताल से छुट्टी दे दी गई। आंध्र में अब तक 14 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
दिल्ली
दिल्लीप में कोरोना के अब तक 1640 मामले पाए गए हैं। इनमें से 51 को इलाज के बाद घर जाने दिया गया है। यहां अब तक कोरोना के चलते 38 लोगों की मौत हुई है।
उत्तर प्रदेश
उत्तरर प्रदेश में कोरोना के 846 मामले सामने आए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए इन लोगों में से 74 को इलाज के बाद अस्प्ताल से डिस्चा र्ज कर दिया गया। यूपी में कोरोना से 14 लोगों की मौत हुई है।
कर्नाटक
कर्नाटक में 353 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया, अब तक यहां 82 लोगों का इलाज किया जा चुका है। कर्नाटक में कोरोना की वजह से 13 लोगों की जानें गईं हैं।
जम्मू-कश्मीर
जम्मूह-कश्मीीर में कोरोना के 314 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 38 को डिस्चाार्ज कर दिया गया है। यहां कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई है।
पंजाब
पंजाब में 186 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 27 को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। पंजाब में 13 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
असम
उत्तर पूर्वी राज्य6 असम में 35 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 5 लोग स्व स्थि हो चुके हैं। यहां अब तक कोरोना से एक शख्सम की मौत हुई है।
त्रिपुरा
त्रिपुरा में कोरोना के अब तक केवल 2 मामले पाए गए हैं। इनमें से एक का इलाज कर दिया गया। यहां कोरोना से अभी तक किसी की भी मौत नहीं हुई है।