अमलेंदु भूषण खां / नई दिल्ली। भारतीय डॉक्टर न सिर्फ अमरिका या यूरोप में परचम फहरा रहे हैं वल्कि छोटे छोटे देश में भी भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। मारीशस सरकार ने भी भारतीय मूल के डॉ. राजीव उपाध्याय को किडनी ट्रांसप्लांट करने के क्षेत्र में अमूल्यनीय योगदान के लिए पुरस्कार दिया है। डॉ. राजीव मॉरीशस के वेलकिन हॉस्पिटल में किडनी प्रत्यारोपन के विशेषज्ञ हैं।
मूल रुप से उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले डॉ. राजीव उपाध्याय लंबे समय से मॉरीशस की जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। साल 1992 में भारतीय डॉक्टरों के सहयोग से पहली बार मॉरीशस में डॉ. राजीव की टीम ने किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। ट्रांसप्लांट पूरी तरह से सफल रहा और उसके बाद मॉरीशस में किडनी प्रत्यारोपण में उल्लेखनीय प्रगति हुई।
मॉरीशस के राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर डॉ. राजीव उपाध्याय को मेडिकल के क्षेत्र में अतुल्यनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया है।
डॉ. राजीव ने आगरा से एमबीबीएस और पीजी की डिग्री हासिल किया और नई दिल्ली एम्स से लंबे समय तक जुड़े रहे। बाद में वे मॉरीशस चले गए।