जनजीवन ब्यूरो / नई दिल्ली : राजीव कुमार देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। न्याय एवं विधि मंत्रालय ने गुरुवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया कि राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग के सबसे वरिष्ठ आयुक्त राजीव कुमार को इस पद पर नियुक्त किया है। वे 15 मई को सीईसी का पद संभालेंगे। गौरतलब है कि मौजूदा सीईसी सुशील चंद्रा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है। खासबात यह है कि राजीव कुमार को एक सितंबर 2020 को चुनाव आयोग में आयुक्त के तौर पर नियुक्ति मिली थी। नियमों के मुताबिक, चुनाव आयुक्त का कार्यकाल छह साल या 65 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) उस समय तक होता है। चूंकि, कुमार का जन्म फरवरी, 1960 को हुआ था, इसलिए उनका कार्यकाल 2025 तक है। यानी अगले विधानसभा चुनावों से लेकर 2024 के आम चुनाव तक राजीव कुमार की देखरेख में ही होने हैं।
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने भी ट्विटर पर जानकारी दी कि राजीव कुमार 15 मई 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। राजीव कुमार सुशील चंद्रा की जगह लेंगे, जिन्होंने 2022 में पिछले पांच राज्य विधानसभा चुनाव कराए थे। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, “संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के अनुसरण में, राष्ट्रपति ने राजीव कुमार को 15 मई 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं। राजीव कुमार को मेरी शुभकामनाएं।”
सितंबर 2020 में चुनाव आयोग में शामिल हुए थे राजीव कुमार सितंबर 2020 में चुनाव आयोग में शामिल हुए थे राजीव कुमार राजीव कुमार 1 सितंबर 2020 को चुनाव आयुक्त के रूप में भारत के चुनाव आयोग में शामिल हुए थे। चुनाव आयोग में कार्यभार संभालने से पहले, राजीव कुमार लोक उद्यम चयन बोर्ड के अध्यक्ष थे। राजीव कुमारअप्रैल 2020 में अध्यक्ष पीईएसबी (PESB) के रूप में शामिल हुए थे।
बिहार/झारखंड कैडर 1984 बैच के IAS हैं
राजीव कुमार राजीव कुमार बिहार/झारखंड कैडर 1984 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी हैं, जो फरवरी 2020 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। राजीव कुमार ने भारतीय रिजर्व बैंक,एसबीआई, NABARD के केंद्रीय बोर्ड के निदेशक के रूप में भी काम किया है। राजीव कुमार आर्थिक खुफिया परिषद (ईआईसी) के सदस्य, वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (एफएसडीसी) के सदस्य भी रहे हैं। इसके अलावा बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) के सदस्य, और ऐसे कई अन्य बोर्डों और समितियों के बीच वित्तीय क्षेत्र नियामक नियुक्ति खोज समिति (एफएसआरएएससी) के भी सदस्य रहे हैं।
कौन हैं राजीव कुमार?
राजीव कुमार का जन्म 19 फरवरी, 1960 को हुआ था। वे 1984 बैच के आईएएस अफसर हैं। उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में 36 साल तक काम किया। केंद्र के कई मंत्रालयों के अलावा उन्होंने अपने बिहार-झारखंड कैडर में भी लंबे समय तक सेवाएं दीं। राजीव कुमार बीएससी के साथ वकालत में एलएलबी, पीजीडीएम और लोक नीति से एमए भी किया है। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक, पर्यावरण-वन, मानव संसाधान, वित्त और बैंकिंग सेक्टर में भी काम किया है। वे फरवरी 2020 में ही केंद्रीय वित्त सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।