पटना/ जनजीवन ब्यूरो। भाजपा के वरिष्ठ नेता हितेंद्र नारायण ठाकुर उर्फ नुनू ठाकुर को बिहार भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया है। इस बाबत प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्हें शुभकामना दी है। उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पार्टी के सांसद विधायक तथा नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है तथा इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौशरी एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है।
पार्टी नेताओं ने श्री ठाकुर के मनोनयन को संगठन के लिए उत्साहवर्धक एवं दूरगामी निर्णय बताते हुए कहा की इस फैसले से जहां किसानों के बीच भाजपा की स्वीकार्यता बढ़ेगी वही संगठन में पूरे मिथिला में किसान मोर्चा को मजबूती मिलेगी तथा श्री ठाकुर के अनुभवों का लाभ पार्टी को मिलेगी।
नूनू ठाकुर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मधुबानी के सांसद डा अशोक कुमार यादव पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा नीतीश मिश्रा विधायक अरूणशंकर प्रसाद हरिभूषण ठाकुर बचौल एमएलसी घनश्याम ठाकुर मधुबनी जिलाध्यक्ष शंकर झा पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेंद्र ठाकुर झंझारपुर जिलाध्यक्ष ऋषिकेश राघव पार्टी नेता देवेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ मुन्ना चौधरी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रफुल्ल कुमार ठाकुर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणधीरपार्टी नेता राजेन्द्र मंडल बलराम मंडल रूपेशचांद राकेश मिश्रा अनुरंजन झा देवेंद्र यादव संजीव कुमार बादल प्रमोद सिंह अशोक कुशबाहा शेखर सुमन सुबोध चौधरी आदि शामिल हैं