ADVERTISEMENT
जनजीवन ब्यूरो
मुंबई। नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविन्द पनगढ़िया ने विश्वास जताया कि यदि भारत में विकास आधारित नीतियां जारी रही तो इसकी अर्थव्यवस्था अगले 15 साल या उससे भी कम समय में आठ ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘15 साल से भी कम समय में हमारी अर्थव्यवस्था के विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की संभावनाएँ आज बहुत प्रबल हैं।’’
उन्होंने यह बात यहां छठे आरके तलवार स्मृति व्याख्यान को देते हुए कही। ‘‘विकास, गरीबी एवं आर्थिक बदलाव’’ विषय पर यह व्याख्यान इंडियन इंस्टीट्यूट आफ बैंकिंग एंड फाइनेंस ने आयोजित किया था। तलवार को भारतीय स्टेट बैंक का सबसे सफल अध्यक्ष माना जाता है। उन्होंने 1969 से 1976 तक बैंक का नेतृत्व किया था।