जनजीवन ब्यूरो / नई दिल्ली : संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ का विरोध करने वाले और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की नाक काटने की धमकी देने वाले करणी सेना के नेता सूरजपाल अम्मू जेल जाने के डर से अस्पताल पहुंच गए हैं। सूरज पाल को गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती होने की खबर पर ट्विटर पर सूरज पाल का मजाक उडा़या जा रहा है।
एक ट्वीट के अनुसार, करणी सेना के नेता सूरज पाल अमू को सोमवार की सुबह गुरुवार को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिल्म पद्मावक को लेकर विवादित बयान देने के कारण अम्मू की न्यायिक हिरासत 29 जनवरी को खत्म होने वाली थी, और उन्हें हरियाणा कोर्ट में पेश किया जाना था। लेकिन इसी दौरान खबर है कि अम्मू की अचानक से तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट में पेशकर हिरासत बढ़ाने की मांग की है। अम्मू के तबीयत खराब होने की खबर पर ट्विटर यूजर अम्मू को ट्रोल कर रहे हैं।
स्वरुप रावत नाम के एक ट्विटर अकाउंट यूजर ने लिखा, अच्छा तरीका है अरेस्ट होने की बारी आते ही सभी नेताओं की तबीयत खराब हो जाती है और अस्पताल पहुंच जाते हैं.. वाह रे सिस्टम। पौरुश शर्मा नाम का एक यूजर लिखता है, इतना ही दम था। शैक्यूब नाम के यूजर ने लिखा, तिहाड़ जाने की बारी आई तो बीमार हो गया। फिल्म को दर्शक पसंद भी कर रहे हैं और बॉलीवुड स्टार्स दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर कपूर की तारीफ भी कर रहे हैं।